न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तीन राज्यों ने 'ब्लैक फंगस' को घोषित किया महामारी; MP, राजस्थान और हरियाणा में ही म्यूकर माइकोसिस के 1100 से ज्यादा मरीज

कोरोना के साथ-साथ देश में अब 'ब्लैक फंगस' यानी म्यूकर माइकोसिस के मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी ने राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 May 2021 1:21:10

इन तीन राज्यों ने 'ब्लैक फंगस' को घोषित किया महामारी; MP, राजस्थान और हरियाणा में ही म्यूकर माइकोसिस के 1100 से ज्यादा मरीज

कोरोना के साथ-साथ देश में अब 'ब्लैक फंगस' यानी म्यूकर माइकोसिस के मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी ने राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि कई राज्य इसे महामारी घोषित कर चुके हैं। 'ब्लैक फंगस' की वजह से कई मरीजों की मौत भी हो रही है।

इन राज्यों में मिले मरीज

राजस्थान सरकार ने बुधवार को ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया। राज्य में अब तक 400 लोग ब्लैक फंगस की वजह से आंखों की रोशनी खो चुके हैं। जयपुर में ही करीब 148 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। जोधपुर में 100 मामले सामने आ चुके हैं। 30 केस बीकानेर के और बाकी अजमेर, कोटा और उदयपुर के हैं।

मध्यप्रदेश ने ब्लैक फंगस को अभी महामारी घोषित नहीं किया है। हालाकि, अब तक यहां 239 मरीज सामने आ चुके है। इलाज के दौरान 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 174 अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 129 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। पूरे राज्य में 585 मरीज बताए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। यहां मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है। अस्पतालों में 92 मरीजों का इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा 69 मरीज एम्स में भर्ती हैं। इनमें से 19 का ऑपरेशन हो चुका है।

दिल्ली ब्लैक फंगस के मरीज 300 के पार हो चुके हैं। इंजेक्शन की कमी होने के चलते इन मरीजों को अब ऑपरेशन कराने पड़ रहे हैं। एम्स में ही पिछले एक सप्ताह में 75 से 80 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से 30 मरीजों की हालत काफी गंभीर है।

हरियाणा में ब्लैक फंगस के 177 मरीज हैं। हरियाणा पहला राज्य था जिसने इसे महामारी घोषित किया था।

ब्लैक फंगस से हर किसी को घबराने की जरूरत नहीं

आपको बता दे, जिस ब्लैक फंगस को लेकर पूरे देश में दहशत का माहौल है उससे हर किसी को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ उन मरीजों को सतर्क रहने की जरुरुत है जो शुगर, कैंसर, एचआइवी जैसे रोगों से ग्रस्त है। विशेषज्ञ कहते हैं कि स्वस्थ लोग व बच्चे तो बिल्कुल भी घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि वह पूरी तरह रिस्क से बाहर हैं।

केजीएमयू में मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा वीरेन्द्र आतम कहते हैं कि ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा सिर्फ अनियंत्रित शुगर वाले कोविड व पोस्ट कोविड मरीजों को ही ज्यादा है। कैंसर व एचआइवी के मरीज भी कोरोना संक्रमित होने पर रिस्क पर हैं। मगर इसके अलावा अन्य लोगों को इससे कोई खतरा नहीं है। यहां तक कि कोविड के कम व मध्यम संक्रमित लोग भी इसके रिस्क से लगभग बाहर हैं। जो लंबे समय से वेंटिलेटर या बाईपेप पर हैं और उन्हें स्टेराइ़ड की हाई डोज देनी पड़ी है, उनको ही रिस्क है। सामान्य लोग व बच्चे तो बिल्कुल इसके खतरे से बाहर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल