Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : 10 लोगों में ब्लैक फंगस की हुई पुष्टि, तीन मरीजों ने उपचार के दौरान तोडा दम

सोमवार को 10 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई जबकि तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Jun 2021 2:17:17

उत्तराखंड : 10 लोगों में ब्लैक फंगस की हुई पुष्टि, तीन मरीजों ने उपचार के दौरान तोडा दम

कोरोना का कहर कम होने लगा हैं तो अब ब्लैक फंगस सताने लगा हैं जहां हर दिन इसके मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को 10 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई जबकि तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रदेश में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। अब तक 42 मरीज ब्लैक फंगस से जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को देहरादून जिले में एम्स ऋषिकेश में आठ, मैक्स हॉस्पिटल और श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में एक-एक मरीज मिले हैं। जबकि मैक्स हॉस्पिटल में दो और महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत हुई है।
देहरादून जिले में ब्लैक फंगस इंफेक्शन के मरीजों को इलाज में फिलहाल राहत मिली हुई है। जिले के ऐसे अस्पताल जो ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अधिकृत हैं वहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दो दिन पहले एंफोटरइसिन बी लाइपोसोमल के 650 से अधिक इंजेक्शन भेजे गए हैं। जिले के इन अस्पतालों में लगभग 100 से अधिक मरीज भर्ती हैं। उनका या तो सामान्य इलाज चल रहा है या ऑपरेशन हो चुका है। अभी तक लाइपोसोमल इंजेक्शन न मिलने के कारण सस्ते वाले इंजेक्शन ही मरीजों को लगाए जा रहे थे। उत्तराखंड में अब अब थमने लगा कोरोना का कहर, 990 मरीज हुए रिकवर, 12 की मौत

कोरोना का कहर अब थमने लगा हैं जहां संक्रमितो के साथ अब मौतों का आंकड़ा भी घटने लगा हैं। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 296 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 12 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 990 मरीजों को आज ठीक होने के बाद घर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 17301 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3908 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 37 हजार 175 हो गई है। इनमें से तीन लाख 20 हजार 549 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के चलते अब तक चुल 6960 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका