न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

INDIA-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, पीएम मोदी पर दबाव का लगाया आरोप

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया दबाव का आरोप, किसानों के हितों पर समझौते को लेकर संसद में उठाए सवाल। कांग्रेस ने अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 03 Feb 2026 6:59:38

INDIA-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, पीएम मोदी पर दबाव का लगाया आरोप

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते (Trade Deal) पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने मंगलवार, 2 फरवरी 2026 को दावा किया कि प्रधानमंत्री को बाहरी दबाव में लाकर इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। राहुल गांधी का कहना था कि इस समझौते के जरिए देश के हितों के साथ समझौता किया गया और प्रधानमंत्री इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी बनाई छवि को कोई नुकसान न पहुंचे।

पीएम मोदी पर दबाव का आरोप

राहुल गांधी ने संसद में कहा, “किसी न किसी दबाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते पर साइन कर दिया। पीएम मोदी पर असल में भयंकर दबाव है। उन्हें डर है कि उनका वह छवि का गुब्बारा, जिसे हजारों करोड़ रुपये खर्च करके बनाया गया, कहीं फूट न जाए। असल मुद्दा यह नहीं कि नरवणे जी ने क्या कहा, यह तो बस साइड शो है। महत्वपूर्ण यह है कि भारत के प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं। चार महीने से रुकी इस ट्रेड डील में कुछ बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कल शाम इसे अंतिम रूप दे दिया गया।”

किसानों की मेहनत को बेचने का आरोप

राहुल गांधी ने दावा किया, “प्रधानमंत्री को किसने और कैसे दबाव में रखा, यह जनता को सोचने की जरूरत है। हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में उनकी मेहनत, उनका खून-पसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेच दिया। उन्होंने सिर्फ किसानों को नहीं, बल्कि पूरे देश को बेच दिया।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया।

अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने अमेरिकी कृषि मंत्री ब्रुक रोलिंस के हालिया बयान का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ब्रुक रोलिंस ने कहा था, “अब अमेरिकी किसानों के उत्पाद भारत के बाजार में बिकेंगे, जिससे अमेरिका के ग्रामीण इलाकों में पैसा आएगा। भारत का मार्केट अमेरिका के किसानों के लिए बेहद अहम है। ट्रंप ने इस डील से अमेरिका के किसानों को फायदा पहुंचाया है।” कांग्रेस ने इसे भारत के किसानों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

भारतीय किसानों पर पड़ने वाले संभावित असर

कांग्रेस ने कहा कि इस डील से स्पष्ट है कि मोदी सरकार ने भारत के किसानों के हितों को नजरअंदाज किया है। इसके चलते भारत के किसानों को अब अपने ही देश में अमेरिका के किसानों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। पार्टी का कहना है कि यह पूरी तरह से भारतीय किसानों पर हमला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि आखिर उन्होंने भारत के किसानों के हितों का सौदा क्यों किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला