न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र की ‘लाडकी बहिन योजना’ को नया नाम देने की उठी मांग, सीनियर नेता ने दिया प्रस्ताव

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना का नाम बदलने को लेकर सियासत तेज हो गई है। एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने योजना को दिवंगत अजित पवार के नाम से जोड़ने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 03 Feb 2026 2:24:51

महाराष्ट्र की ‘लाडकी बहिन योजना’ को नया नाम देने की उठी मांग, सीनियर नेता ने दिया प्रस्ताव

महाराष्ट्र की चर्चित और महत्वाकांक्षी ‘लाडकी बहिन योजना’ को लेकर एक नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। अब इस योजना का नाम बदलने की मांग खुद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट की ओर से सामने आई है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक अमोल मिटकरी ने मंगलवार (3 फरवरी) को देवेंद्र फडणवीस सरकार से अपील की कि इस योजना को दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नाम से जोड़ा जाए।

अमोल मिटकरी का कहना है कि अजित पवार महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए केवल एक नेता नहीं, बल्कि भाई जैसे थे। हालांकि, इस मांग पर फिलहाल राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राजनीतिक संदेश भी है इस मांग के पीछे?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मांग केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि इसके पीछे एक रणनीतिक संदेश भी छिपा है। हाल ही में अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में पार्टी की ओर से उठी यह मांग महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी की सक्रिय मौजूदगी और प्रभाव बनाए रखने की कोशिश के रूप में भी देखी जा रही है।

“अजितदादा थे महिलाओं के पसंदीदा भाई”

अमोल मिटकरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “अजितदादा राज्य की महिलाओं और बहनों के दिलों के बेहद करीब थे। जब वे महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों के दौरे पर जाते थे, तो उनकी कलाई राखियों से भरी रहती थी।” उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार इस योजना का नाम ‘अजितदादांची लाडकी बहिण योजना’ रखती है, तो यह अजित पवार को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और महिलाओं के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को सम्मान देने जैसा कदम होगा।

विमान दुर्घटना में हुआ था अजित पवार का निधन

गौरतलब है कि 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में हुए एक विमान हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना ने राज्य की राजनीति को झकझोर कर रख दिया था। लाडकी बहिन योजना की घोषणा अजित पवार ने अपने कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्री रहते हुए की थी और इसे जुलाई 2024 में लागू किया गया था।

क्या है लाडकी बहिन योजना?

यह योजना 21 से 65 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनाना है।

सहायता राशि बढ़ाने की भी तैयारी

राजनीतिक हलकों में यह भी माना जाता है कि इस योजना ने 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा-नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में स्पष्ट किया कि सरकार इस योजना को बंद नहीं करेगी, क्योंकि इससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सही समय आने पर मासिक सहायता राशि को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत