न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: ‘उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बजट, राजस्थान का जिक्र तक नहीं’, बजट 2026 पर हनुमान बेनीवाल की तीखी प्रतिक्रिया

बजट 2026 पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का तीखा हमला। बोले—‘विकसित भारत’ के दावे के बावजूद राजस्थान को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया, युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को नहीं मिली राहत।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 01 Feb 2026 8:26:14

Rajasthan: ‘उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बजट, राजस्थान का जिक्र तक नहीं’, बजट 2026 पर हनुमान बेनीवाल की तीखी प्रतिक्रिया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट 2026-27 को लेकर राजस्थान की राजनीति में नाराज़गी देखने को मिल रही है। नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस बजट को बेहद निराशाजनक करार दिया है। उनका कहना है कि सरकार इसे भले ही “विकसित भारत का बजट” बता रही हो, लेकिन इसमें राजस्थान का नाम तक नहीं लिया गया। बेनीवाल के मुताबिक यह बजट प्रदेश के युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता और व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें इससे गहरी निराशा हुई है।

उन्होंने कहा कि देशभर के नौजवानों और किसानों को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्हें पूरी तरह हताशा हाथ लगी है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि राजस्थान जैसे बड़े राज्य का बजट में कहीं उल्लेख तक नहीं है, जबकि इसी प्रदेश ने लोकसभा में लगातार बड़ी संख्या में सांसद भेजे हैं। बेनीवाल ने यह भी याद दिलाया कि राजस्थान में हाई-स्पीड कॉरिडोर और रेलवे से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट चल रहे हैं, फिर भी राज्य को नजरअंदाज कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि रेल मंत्री और रेल राज्य मंत्री दोनों का संबंध राजस्थान से है, इसके बावजूद प्रदेश के हितों को तवज्जो नहीं दी गई।

पेट्रोल-डीज़ल और गैस की महंगाई पर चुप्पी

हनुमान बेनीवाल ने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर कोई चर्चा तक नहीं की गई। इसी तरह सोना-चांदी के दाम जिस तरह आसमान छू रहे हैं, उस पर भी बजट में कोई ठोस बात सामने नहीं आई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “विकसित भारत” की बात तो की जा रही है, लेकिन यह लक्ष्य कब हासिल होगा—पचास साल में, सौ साल में या उससे भी ज्यादा समय में—इसका कोई स्पष्ट रोडमैप सरकार ने नहीं दिया।

किसान, MSP और रोजगार पर उठाए सवाल

सांसद बेनीवाल ने किसानों की स्थिति पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज़ के बोझ तले दबा हुआ है, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर उसे आखिर मिला क्या, इस पर बजट में कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। सरकार रोजगार सृजन की बातें तो करती है, लेकिन हकीकत यह है कि सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं और जिन उपायों का जिक्र किया जा रहा है, उनसे जमीनी स्तर पर रोजगार बढ़ता हुआ दिखाई नहीं देता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट