न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल व यूपी में हारी भाजपा, टीएमसी व सपा उम्मीदवारों ने मारी बाजी

पश्चिम बंगाल में भाजपा को जोर का झटका लगा है। धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचनाव में भाजपा की प्रत्याशी तापसी रॉय चार हजार से ज्यादा मतों से चुनाव हार गई हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 6:30:32

पश्चिम बंगाल व यूपी में हारी भाजपा, टीएमसी व सपा उम्मीदवारों ने मारी बाजी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा को जोर का झटका लगा है। धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचनाव में भाजपा की प्रत्याशी तापसी रॉय चार हजार से ज्यादा मतों से चुनाव हार गई हैं। तापसी रॉय जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए CRPF के एक जवान की विधवा हैं, उन्हें टीएमसी के निर्मल चंद्र रॉय ने हराया। निर्मल चंद्र रॉय एक कॉलेज में पढ़ाते हैं।

धुपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में मिली हार भाजपा के लिए इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि 2021 के बाद से पश्चिम बंगाल में जितने भी उपचुनाव हुए हैं, उनमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। राज्य विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 77 से घटकर 74 पर आ गई है। भाजपा के 6 विधायक पाला बदलकर टीएमसी में शामिल हो गए हैं लेकिन उन्होंने अभी तक भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

उपचुनाव में मिली जीत के बाद राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर बंगाल हमारे साथ है। धुपगुड़ी की सीट पर भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीता था, अब उपचुनाव में जनता ने हमें चुना है। उन्होंने विधानसभा के लोगों को बधाई देते हुए कहा, “जहां भी भाजपा हारी है और इंडिया गठबंधन को जीत मिली है, मैं उन सभी को बधाई देती हूं।”

यूपी में भी हारी भाजपा

उत्तर प्रदेश में हुए घोसी विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। घोसी में सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के दारासिंह चौहान को मात दी। दारासिंह चौहान ने 2022 विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा था और जीत दर्ज की थी लेकिन कुछ समय पहले वो इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें उन्हीं की जीत हुई सीट पर फिर चुनाव लड़ने के लिए उतारा था, लेकिन वे हार गए।

हार पर क्या है भाजपा की प्रतिक्रिया

धुपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव से पहले “उचित” आत्म-मूल्यांकन और कमियों को ठीक करने का आह्वान किया। उन्होंने PTI से बातचीत में कहा, “मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि उचित आत्म-मूल्यांकन किया जाए और लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक कमियां दूर की जाएं। हमें अपनी कमियों को जल्द से जल्द ठीक करने के उपाय करने चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन