न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार ने दिया तोहफा, एक दिन में लगाई रिकॉर्ड 30 लाख कोरोना वैक्सीन

देश में हुए 2.5 करोड़ टीकाकरण में सबसे बड़ी भागेदारी बिहार की रही है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति से जूझ रहे बिहार ने 17 सितंबर को करीब 30 लाख लोगों को वैक्सीन दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 10:55:27

PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार ने दिया तोहफा, एक दिन में लगाई रिकॉर्ड 30 लाख कोरोना वैक्सीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन यानि 17 सितंबर को देश में कोविड के खिलाफ टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना। CoWIN पोर्टल के मुताबिक, शुक्रवार देर रात 12 बजे तक वैक्सीन की 2 करोड़ 50 लाख 10 हजार 390 डोज लगाई गई। देशभर में हर घंटे 17 लाख, प्रत्येक मिनट 28 हजार और हर एक सेकेंड में 444 डोज लगाए गए। देश में हुए 2.5 करोड़ टीकाकरण में सबसे बड़ी भागेदारी बिहार की रही है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति से जूझ रहे बिहार ने 17 सितंबर को करीब 30 लाख लोगों को वैक्सीन दी। इस उपलब्धि के साथ ही बिहार ने 31 अगस्त को बने 27।6 लाख डोज लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। उस दिन राज्य ने करीब 10 हजार टीकाकरण केंद्र आयोजित किए थे। हालांकि, 17 सितंबर को इस आंकड़े को बढ़ाकर 14 हजार कर दिया गया।

खास बात यह है कि अब एक दिन में सबसे ज्यादा डोज लगाने के मामले में बिहार केवल उत्तर प्रदेश से पीछे है। 31 अगस्त को यूपी में 35 लाख डोज लगाए गए थे। शक्रवार को यह आंकड़ा 27.5 लाख पर रहा

17 सितंबर को लगाए गए कुल 30 लाख डोज में से लगभग 28 लाख बिहार के ग्रामीण इलाकों में लगाई गई है। बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दूर-दराज के जिलों में भी भारी बारिश के बीच लोग कतार बनाकर वैक्सीन ले रहे थे। बिहार में रिकॉर्ड 2.27 लाख डोज पूर्वी चंपारण जिले में लगाए गए। 1.61 लाख डोज मुजफ्फरपुर में दिए गए और 1 लाख से ज्यादा टीके पूर्णिया में लगाए गए। शुक्रवार को हुए कुल टीकाकरण में बिहार में करीब 20 लाख डोज 18-44 आयुवर्ग को दिए गए।

मुख्यमंत्री ने की तारीफ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस उपलब्धि की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 21 जून को ‘6 महीने, 6 करोड़ टीकों’ का लक्ष्य रखा गया था। कुमार ने कहा कि उन्हें अब विश्वास है राज्य इस लक्ष्य को पार कर लेगा।

सीएम ने कहा, ‘शहरी इलाकों में टीकाकरण काफी हद तक पूरा हो गया है और अब हम ग्रामीण इलाकों में इसकी रफ्तार बढ़ा रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘बिहार में कोरोना वायरस का ग्राफ गिर रहा है। हम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चला रहे हैं।’

कर्नाटक में लगे 26 लाख से ज्यादा डोज

कर्नाटक में शुक्रवार को 26.92 लाख डोज लगाए गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा- मैं उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस ऐतिहासिक टीकाकरण अभियान में शामिल रहे हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे। इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था। वहीं, 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद 6 अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए। इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया। मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को 75 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?