न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रातभर चली मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रातभर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सुरक्षाबलों का अभियान जारी। ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत सेना ने हाल ही में पुंछ में भी दो आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से आतंकी घुसपैठ की कोशिशें लगातार नाकाम हो रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 8:29:17

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रातभर चली मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले में शुक्रवार को शुरू हुई मुठभेड़ रातभर चलती रही, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। यह ऑपरेशन अभी भी सक्रिय रूप से जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अखल क्षेत्र के वन-क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलाबारी की। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा घेरा और अधिक मजबूत कर दिया गया है और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है ताकि कोई भी आतंकी बचकर न निकल सके।

हाल ही में पुंछ में भी हुई थी घुसपैठ की कोशिश

इससे दो दिन पहले, 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भी आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम की गई थी। सेना ने इस दौरान भारी हथियारों से लैस दो आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मारे गए आतंकी पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे।

इस मुठभेड़ से पहले भी सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के जंगल क्षेत्र में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था, जो कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में संलिप्त थे। सेना ने इस ऑपरेशन को ‘शिवशक्ति’ नाम दिया था और बताया कि यह पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के लिए एक बड़ा झटका है। सेना का कहना है कि ऐसे आतंकी गुट जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए लगातार सक्रिय हैं।

ऑपरेशन 'शिवशक्ति' ने फिर से दिखाई ताकत

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, भारतीय सेना ने 30 जुलाई को तड़के पुंछ सेक्टर में 'ऑपरेशन शिवशक्ति' की शुरुआत की थी। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के सहयोग से मिली जानकारी के आधार पर की गई थी, जिसमें बताया गया था कि इस क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ की योजना है।

सटीक जानकारी के आधार पर, सुरक्षाबलों ने संभावित घुसपैठ वाले रास्तों पर पहले से घात लगाकर निगरानी शुरू कर दी थी। जैसे ही आतंकी नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करने लगे, सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई की और भारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर कर दिए। इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और युद्ध-सामग्री भी बरामद की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत