न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सैयारा' की धूम के बीच रिलीज़ हुई अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2', पहले दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे!

सैयारा और धड़क 2 जैसी बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज़ हुई अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 ने पहले दिन की कमाई से सबको चौंका दिया। जानिए फिल्म ने कितने करोड़ की ओपनिंग की और किन फिल्मों को पीछे छोड़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 8:09:25

'सैयारा' की धूम के बीच रिलीज़ हुई अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2', पहले दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे!

सिनेमाघरों में इस शुक्रवार का माहौल खासा रोमांचक रहा क्योंकि अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने पर्दे पर दस्तक दी। दिलचस्प बात यह रही कि इसका मुकाबला 'धड़क 2' जैसी दूसरी बड़ी फिल्म से हुआ। बता दें कि इसका पहला भाग 2012 में आया था और बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर पाया था। अब एक बार फिर अजय देवगन इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं, और शुरुआती रिएक्शन से लग रहा है कि दर्शक उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं।

पहले दिन कैसा रहा 'सन ऑफ सरदार 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

हालांकि फिल्म को लेकर हाइप बना हुआ था, लेकिन रिलीज़ डेट कई बार बदली गई। आखिरकार 1 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची। इस मल्टीस्टारर फिल्म को न सिर्फ 'धड़क 2' से टक्कर मिली, बल्कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की हिट फिल्म 'सैयारा' की बॉक्स ऑफिस पकड़ से भी जूझना पड़ा। इन सभी वजहों से 'सन ऑफ सरदार 2' को बंपर ओपनिंग नहीं मिल पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन महज सिंगल डिजिट में कमाई की है। यहां तक कि यह अजय देवगन की पिछली ब्लॉकबस्टर 'रेड 2' के ओपनिंग कलेक्शन का आधा भी नहीं कमा सकी। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन लगभग 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े अस्थायी हैं और ऑफिशियल डेटा आने पर थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकते हैं।

किन फिल्मों को पीछे छोड़ा 'सन ऑफ सरदार 2' ने?

बेशक फिल्म को बड़ी ओपनिंग नहीं मिली, लेकिन यह 'धड़क 2' और दो हफ्ते पुरानी 'सैयारा' से ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही। इतना ही नहीं, साल 2025 की कई फिल्मों को भी इसने ओपनिंग डे पर पछाड़ दिया है। नीचे देखें लिस्ट:

निकिता रॉय – ₹22 लाख

मालिक – ₹4.02 करोड़

आंखों की गुस्ताखियां – ₹35 लाख

मेट्रो इन दिनों – ₹4.05 करोड़

मां – ₹4.93 करोड़

केसरी वीर – ₹25 लाख

कंपकंपी – ₹26 लाख

द भूतनी – ₹1.19 करोड़

फुले – ₹15 लाख

ग्राउंड जीरो – ₹1.20 करोड़

द डिप्लोमैट – ₹4.03 करोड़

क्रेजी – ₹1.10 करोड़

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – ₹50 लाख

मेरे हसबैंड की बीवी – ₹1.75 करोड़

बैडएस रवि कुमार – ₹3.52 करोड़

लवयापा – ₹1.25 करोड़

देवा – ₹5.78 करोड़

इमरजेंसी – ₹3.11 करोड़

आज़ाद – ₹1.50 करोड़

फतेह – ₹2.61 करोड़

स्टारकास्ट से सजी 'सन ऑफ सरदार 2'

'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है। मृणाल इस फिल्म में राबिया का किरदार निभा रही हैं, और उनकी और अजय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

फिल्म में ड्रामा, कॉमेडी और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलता है।

अन्य प्रमुख कलाकारों में:

रवि किशन – राजा

नीरू बाजवा – डिंपल

दीपक डोबरियाल – गुल

कुब्रा सैत – मेहविश

चंकी पांडे – दानिश

वहीं सपोर्टिंग कलाकारों में कई नामचीन चेहरे शामिल हैं जैसे:
शरत सक्सेना, मुकुल देव, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर, साहिल मेहता और डॉली अहलूवालिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी