न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम : जेल में दिख रही कोरोना संक्रमण से लड़ने की तैयारी, सभी कैदियों को लगी पहली डोज, 80 प्रतिशत का पूर्ण वैक्सीनेशन

गुरुग्राम जेल प्रशासन ने लगभग सभी कैदियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी हैं और 80 प्रतिशत को दूसरी डोज लग चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 5:59:04

गुरुग्राम : जेल में दिख रही कोरोना संक्रमण से लड़ने की तैयारी, सभी कैदियों को लगी पहली डोज, 80 प्रतिशत का पूर्ण वैक्सीनेशन

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन होना जरूरी हैं। ऐसे में गुरुग्राम जेल प्रशासन आगे दिख रहा हैं जहां लगभग सभी कैदियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी हैं और 80 प्रतिशत को दूसरी डोज लग चुकी हैं। जेल प्रशासन की ओर से सभी 3946 कैदियों को वैक्सीन की पहली डोज लगभग लग चुकी है। इसमें से सजायाफ्ता 603 कैदियों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। जेल अधीक्षक हरेन्द्र कुमार ने बताया कि जेल में बंद लगभग सभी कैदियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिनकी दूसरी डोज बची हुई है। समय सीमा के आधार पर उनको दूसरी डोज लगवाई जायेगी। विचाराधीन कैदी जो अभी हाल में आ रहे हैं। उनकी दूसरी डोज लगाई जानी है।

जेल प्रशासन की ओर से जेल में आने वाले नए कैदी का पूरा ब्यौरा जानने के साथ यह भी दर्ज किया जा रहा है कि उसे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है अथवा नहीं। इसके साथ कोरोना टेस्ट के बाद ही उनको भीतर बैरक में रखा जा रहा है। जेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों से लेकर सफाई कर्मी का भी टीकाकरण पूरा हो चुका है। जेल प्रशासन के अनुसार समय-समय पर टीकाकरण किया जाता है। सोमवार को कैंप का समय पूरा होने पर 158 लोगों को दूसरी डोज लगी। जेल में बंद अब उन्हीं लोगों को दूसरी डोज नहीं लग पायी है। जिनको पहली डोज बाहर लगी थी। ऐसे में समय सीमा को देखते हुए दूसरी डोज लगाने की प्लानिंग की जायेगी।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कैदियों की मिलाई पर रोक लगी है। जिन कैदियों को कोरोना संक्रमण था उनको झज्जर में बनाई गई विशेष जेल में रखा जाता था। तीसरी लहर का असर न के बराबर रहे । इसके लिए टीकाकारण पर जोर रखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री