न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जंतर-मंतर से केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कश्मीर में टारगेट किलिंग पर गरजे, कहा - मीटिंग नहीं एक्शन चाहिए

कश्मीरी पंडित पलायन को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है। दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी द्वारा 'जन आक्रोश रैली' निकाली गई। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि जब-जब कश्मीर में भाजपा का शासन आता है तब तक कश्मीरी पंडित पलायन करने पर मजबूर होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jun 2022 2:07:07

जंतर-मंतर से केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कश्मीर में टारगेट किलिंग पर गरजे, कहा - मीटिंग नहीं एक्शन चाहिए

कश्मीरी पंडित पलायन को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है। दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी द्वारा 'जन आक्रोश रैली' निकाली गई। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि जब-जब कश्मीर में भाजपा का शासन आता है तब तक कश्मीरी पंडित पलायन करने पर मजबूर होता है। बीजेपी 30 साल में दो बार कश्मीर में सत्ता में रही और 2 बार कश्मीरी पंडितों को पलायन करना पड़ा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने 177 कश्मीरी पंडितों का घाटी के अंदर ही ट्रांसफर कर दिया और उसकी लिस्ट सार्वजनिक कर दी। ये तो एक तरह से आतंकवादियों को न्यौता देने जैसा हो गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बस करो अपनी मीटिंग, अब कश्मीर एक्शन चाहता है, हिंदुस्तान एक्शन चाहता है। ‌बहुत हो गई तुम्हारी मीटिंग अब कुछ करके दिखाओ। केजरीवाल ने कहा कि या तो इनकी नीयत में खोट है या तो इन्हें करना नहीं आता। देश भर में भी हम देख रहे हैं ये सिर्फ़ गंदी राजनीति करते हैं।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि 4500‌ कश्मीरी पंडितों को पीएम रिलीफ प्लान के तहत कश्मीर में बसाया गया। उन्हें नौकरी दी गई। लेकिन उनसे बॉन्ड साइन कराया गया कि उन्हें कश्मीर में ही नौकरी करनी पड़ेगी। वे तबादला भी मांग नहीं सकते हैं। अगर उन्होंने ट्रांसफर की मांग की तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। आज कश्मीरी पंडित ये मांग कर रहे हैं कि इस बॉन्ड को कैंसिल किया जाए। केजरीवाल ने कहा कि आज कश्मीरी पंडितों के साथ पूरा हिन्दुस्तान मांग करता है कि इस बॉन्ड को रद्द किया जाए। कश्मीरी पंडित बंधुआ मजदूर नहीं हैं। कोई भी कश्मीरी पंडित कहीं भी नौकरी करने के लिए स्वतंत्र है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे कश्मीर पर चर्चा करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह से समय मांगेंगे और समझेंगे कि कश्मीर को लेकर उनके पास क्या प्लान है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1990 के बाद एक बार फिर कश्मीरी पंडित पलायन करने को मज़बूर हैं कश्मीरी पंडितों का नरसंहार हो रहा है तो उन्हें आवाज़ उठाने की अनुमति ना देकर उनकी कॉलोनियों के बाहर ताला लगा दिया जाता है आज कश्मीरी पंडित केवल अपनी सुरक्षा मांग रहा है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और विधायकों सहित 'आप' के कई नेता एवं कार्यकर्ता 'जन आक्रोश रैली' में शामिल हुए तथा उन्होंने भाजपा विरोधी नारे लगाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका