Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तिहाड़ जेल मसाज कराते दिखे सत्येंद्र जैन, वीडियो आया सामने, BJP ने CM केजरीवाल पर बोला हमला

दिल्ली की तिहाड़ जेल से मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित मामले में महीनों से तिहाड़ जेल में बंद कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मसाज कराते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी मुसीबत और बढ़ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Nov 2022 10:33:43

तिहाड़ जेल मसाज कराते दिखे सत्येंद्र जैन, वीडियो आया सामने,  BJP ने CM केजरीवाल पर बोला हमला

दिल्ली की तिहाड़ जेल से मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित मामले में महीनों से तिहाड़ जेल में बंद कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मसाज कराते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी मुसीबत और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन जेल में ही आराम से मालिश करवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा दिया जा रहा है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को मंत्री बनाए रखा है। 5 महीने से सत्येंद्र जैन को बेल नहीं मिली है। बार-बार बेल रिजेक्ट की गई है। आज पता चला है कि क्यों केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को मंत्री बनाए रखा है, ताकि उनको वीवीआईपी सुविधा मिल सके, वो अपना मसाज करा सके, वो आलीशान तरह से रह सके, हेड और फुट मसाज करा सके। मानो तिहाड़ जेल के अंदर इस तरह के अपराधियों के लिए अरविंद केजरीवाल ने मसाज पार्लर खोल रखा हो।
तिहाड़ जेल के सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं और कोई दस्तावेज देख रहे हैं। इस दौरान एक शख्स उनके पैर में मसाज कर रहा है। सत्येंद्र जैन अपने पैर उसके ऊपर रखकर मसाज करा रहे हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो सितंबर महीने का है। बता दें कि सत्येंद्र जैन अब तक बर्खास्त नहीं हुए हैं और वह अब भी बिना किसी पोर्टफोलियों के मंत्री हैं।

वीडियो में सत्येंद्र जैन अलग-अलग टीशर्ट में दिख रहे हैं। वीडियो से साफ है कि जैन को जेल में वीवीआईपी सुविधाएं मिलती दिख रही हैं। भाजपा के हरीश खुराना का कहना है कि जेल में जैन को पीने के लिए मिनरल वाटर मिलता है, इसके भी सबूत दिख रहे हैं। जैन से कई लोग मिलने भी आते हैं। वहीं, तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, तिहाड़ प्रशासन के संज्ञान में यह वीडियो आया था, जिस पर एक्शन लेकर संबंधित अधिकारियों और जेल स्टाफ पर कार्रवाई हो चुकी है।

इससे पहले सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। ईडी ने आरोप लगाया था कि सतेन्द्र जैन को तिहाड़ जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इडी ने सत्येंद्र जैन से संबंधित समस्त डेटा गृह मंत्रालय को भी दिया था।

ईडी का आरोप है कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में रहते हुए जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेट्री से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद जेल नंबर 7 के सुपरिटेंडेंट अजित कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था। ईडी ने कोर्ट से की गई शिकायत में कहा था कि सत्येंद्र जैन जेल के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इतना ही नहीं ईडी ने सत्येंद्र जैन के ऐशो-आराम की तमाम सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को सौंपी थीं। ED ने अपनी शिकायत में कहा था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था। इससे पहले अप्रैल महीने में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं। जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाई और कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका