न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका: स्वामीनारायण मंदिर पर लिखा 'हिंदुओं वापस जाओ', 10 दिनों में यह दूसरी घटना

कैलिफोर्निया में BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर में बुधवार को हिंदू विरोधी संदेश लिखकर अपवित्र किया गया, पिछले 10 दिनों में अमेरिका में इस तरह की यह दूसरी घटना है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 12:34:45

अमेरिका: स्वामीनारायण मंदिर पर लिखा 'हिंदुओं वापस जाओ', 10 दिनों में यह दूसरी घटना

नई दिल्ली । कैलिफोर्निया में BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर में बुधवार को हिंदू विरोधी संदेश लिखकर अपवित्र किया गया, पिछले 10 दिनों में अमेरिका में इस तरह की यह दूसरी घटना है। BAPS पब्लिक अफेयर्स ने कहा कि सैक्रामेंटो में उनके मंदिर में "हिंदुओं वापस जाओ" संदेश लिखकर अपवित्र किया गया।

अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में कई हिंदू मंदिरों पर हमला देखा गया है। न्यूयॉर्क की घटना को अभी 10 दिन भी नहीं बीते थे। बीती रात अब कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर हिंदू विरोधी टिप्पणी लिखी गई हैं।

कट्टरपंथियों ने मंदिर की दीवारों पर 'हिंदू वापस जाओ' के नारे लिखे हैं। इस घटना से हिंदुओं में डर पैदा हो गया है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस भी इस घटना की निंदा की है।

संगठन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हम शांति की प्रार्थना के साथ नफरत के खिलाफ एकजुट हैं।"

सैक्रामेंटो पुलिस ने कहा कि वे माथेर में बीएपीएस हिंदू मंदिर में "घृणा अपराध के रूप में वर्गीकृत की गई बर्बरता" की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपियों ने संपत्ति में पानी की लाइनें भी काट दीं।

बीएपीएस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ''न्यूयॉर्क में बीएपीएस मंदिर के अपमान के 10 दिन से भी कम समय में बीती रात कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हमारे मंदिर को हिंदू विरोधी घृणा के साथ अपमानित किया गया। दीवारों पर 'हिंदू वापस जाओ!' के नारे लिखे गए हैं। हमें इस बात का गहरा दुख है। हम शांति की प्रार्थना के साथ नफरत के खिलाफ एकजुट हैं।''

सैक्रामेंटो काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाले सीनेटर अमी बेरा ने मंदिर में हुई घटना की निंदा करते हुए लोगों से असहिष्णुता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''सैक्रामेंटो काउंटी में धार्मिक कट्टरता और नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है। सभी को मिलकर असहिष्णुता के खिलाफ खड़ा होना चाहिए ताकि हमारे समुदाय में सभी धर्मों के लोग सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें।

इस बीच, घटना के बाद हिंदू समुदाय के सदस्य "सद्भाव" को बढ़ावा देने के लिए प्रार्थना समारोह के लिए मंदिर में एकत्र हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब