Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : 79935 सैंपल जांच में 0.12 फीसदी की दर से मिले कोरोना के 94 नए मामले, 6 की मौत

बीते दिन बुधवार को 79935 सैंपल की जांच में 0.12 फीसदी की दर से 94 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस दौरान 240 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 12:10:21

दिल्ली : 79935 सैंपल जांच में 0.12 फीसदी की दर से मिले कोरोना के 94 नए मामले, 6 की मौत

दिल्ली में कोरोना संक्रमण घटता जा रहा है और चिंता में कमी आ रही हैं। बीते दिन बुधवार को 79935 सैंपल की जांच में 0.12 फीसदी की दर से 94 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस दौरान 240 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। संक्रमित मरीजों से अधिक स्वस्थ्य होने वालों की संख्या दर्ज होने के चलते सक्रिय मामलों में भी गिरावट जारी है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1379 हो चुकी है जिनमें से 329 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अन्य मरीजों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से अधिकांश मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14344188 हो चुकी है जिनमें से 1407832 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। जबकि 24977 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है।
दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर भले ही एक फीसदी से भी नीचे हो लेकिन तीन दिन बाद सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में छह मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि इससे पहले 27, 28 और 29 जून को क्रमश: चार, दो और चार लोगों की मौत हुई थी। 26 जून को नौ लोगों की संक्रमण के चलते मौत दर्ज की गई थी। कोरोना की मृत्युदर 1.74 फीसदी दर्ज की गई है। जबकि अब तक संक्रमण दर 6.68 फीसदी है। विभाग के अनुसार नए मामले कम होने के चलते अब धीरे धीरे कंटेनमेंट जोन भी कम होने लगे हैं। हालांकि अभी भी दिल्ली में 1599 इलाके ऐसे हैं जिन्हें कंटेनमेंट जोन के चलते सील किया हुआ है। देश में 24 घंटे में मिले 48,415 नए मरीज, 14,083 मरीजों की संख्या में आई कमी

देश में बुधवार को 48,415 नए मरीजों की पहचान हुई। 61,494 ठीक हो गए और 988 ने जान गंवाई। कल ठीक हुए मरीजों के पास देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,083 की कमी आई है। देश में कोरोना महामारी में अब तक कुल 3.04 करोड़ संक्रमित हो चुके है। इसमें से अब 2.94 करोड़ तक ठीक हुए। 3.99 लाख अब तक कुल मौतें हो चूकी हैं जबकि 5.17 लाख मरीज अभी भी इलाज करा रहे है। भारत में कोरोना के केस अब कम हो रहे है लेकिन इस बीच केरल के आंकड़े एक बार फिर चिंता बढ़ा रहे है। केरल में बीते दो दिनों से नए केस 13,500 से ज्यादा आ रहे हैं। इससे पहले 21 जून को यह संख्या घटकर 7,449 तक पहुंच गई थी। केरल में बुधवार को 13,658 नए मामले सामने आए। 11,808 लोग ठीक हुए और 142 लोगों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका