न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : लगातार कमजोर हो रहा कोरोना, संक्रमितो और मौतों के आंकड़े में आई तीन गुना तक कमी

जिले में शुक्रवार को 118 नए पॉजिटिव मिले। वहीं दो लोगों की मौत हो गई। पूर्व संक्रमित 174 स्वस्थ हुए हैं। वहीं एक्टिव केस 2,234 है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 12:38:26

सीकर : लगातार कमजोर हो रहा कोरोना, संक्रमितो और मौतों के आंकड़े में आई तीन गुना तक कमी

कोरोना लगातार कमजोर हो रहा है। जिले में शुक्रवार को 118 नए पॉजिटिव मिले। वहीं दो लोगों की मौत हो गई। पूर्व संक्रमित 174 स्वस्थ हुए हैं। वहीं एक्टिव केस 2,234 है। मई के पहले सप्ताह की तुलना में चौथे हफ्ते में मरीजों की संख्या और मौतों के आंकड़े में तीन गुना तक कमी आई है। जिले में पहले हफ्ते में 4261 संक्रमित मिले। शुक्रवार को पूरे हुए चौथे हफ्ते में यह ग्राफ गिरकर 1206 पहुंच गया। मौत का आंकड़ा भी 56 से गिरकर 18 पहुंच गया।

आंकड़े बताते हैं कि सीकर शहर में संक्रमण सबसे ज्यादा रेड अलर्ट पर रहा। अकेले सीकर शहर में मई महीने में अब तक 2157 संक्रमित आ चुके हैं। जो स्वास्थ्य विभाग की ओर से तय किए गए 9 ब्लॉक में सबसे ज्यादा है। यहां 28 में से 11 दिन संक्रमितों का आंकड़ा 100 से ऊपर रहा। सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि जिले में एक मार्च से लेकर अब तक 217 जनों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार को फतेहपुर के कारंगा छोटा गांव में 90 वर्षीय महिला की घर पर और दांतारामगढ़ के धीरजपुरा निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति की सांवली कोविड अस्पताल में मृत्यु हुई।

संक्रमण कम हुआ तो बढ़ने लगी लापरवाही, पुलिस ने दिखाई सख्ती

कोरोना संक्रमण कम होने की खबरों के साथ ही जिले में लोगों की लापरवाही बढ़ने लगी है। नतीजा ये हुआ कि पुलिस को नियंत्रण बनाए रखने के लिए सख्ती बरतनी पड़ रही है। काेराेना गाइडलाइन ताेड़ने पर शुक्रवार काे जिलेभर में 605 लाेगाें के चालान काटे। बिना किसी कारण बाजार में घूम रहे 73 लाेगाें काे संस्थागत क्वारेंटाइन करवाया गया। बिना मास्क लगाए पाए जाने पर 6 लाेगाें के खिलाफ, साेशल डिस्टेंस तोड़ने पर 274, सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालाें के खिलाफ 2, बिना मास्क सामान बेचने वाले दुकानदाराें के खिलाफ 2 कार्रवाई की गई।

321 वाहनाें के चालान काटे गए। 57 वाहनाें काे जब्त किया गया। 19 अप्रैल से लेकर 28 मई तक 13860 चालान काटे गए। इधर, तहसीलदार योगेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को 1 घंटे में 10 से अधिक व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन पर लगभग 15 हजार का जुर्माना लगाया गया है। कई मेडिकल स्टोर संचालक बिना मास्क लगाए हुए मिले। इसके अलावा कृष्णा मेगा मार्ट सहित अन्य दुकानों पर तय समय के बाद खोलने के मामले में जुर्माना लगाया गया।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण आ रहा काबू में, 7 दिन में घटी 55% रफ्तार

राजस्थान में लॉकडाउन सफल होता नजर आ रहा हैं जहां कोरोना का संक्रमण अब काबू में दिखाई दे रहा हैं। हर दिन आने वाले आंकड़ों की रफ्तार में बहुत कमी आई हैं। राज्य में शुक्रवार को 2,648 नए केस मिले हैं, जबकि 11,177 मरीज रिकवर हुए। अच्छी बात ये है कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी एक दिन पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। शुक्रवार को कोरोना से इलाज के दौरान 78 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। बीते 7 दिन का रिपोर्ट देखे तो नए संक्रमित केस की रफ्तार 55 फीसदी तक की कमी आई है, जबकि मौत की संख्या में 30 फीसदी की गिरावट। राज्य में 17 ऐसे जिले रहे हैं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से भी कम रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल