न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी

PM मोदी ने युवाओं को सोशल मीडिया और शॉर्टकट से बचने की सलाह दी। रामनाथ कोविंद की आत्मकथा के विमोचन पर उन्होंने संघर्ष और पढ़ने की अहमियत बताई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Aug 2026 5:25:34

PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम में युवाओं को सोशल मीडिया और शॉर्टकट की मानसिकता से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज का दौर रील और सोशल मीडिया का है, जहां इंफ्लुएंसर युवाओं को तेजी से प्रभावित करते हैं। ऐसे समय में जीवन में आगे बढ़ने के लिए शॉर्टकट तलाशने के बजाय संघर्ष और अनुभव से सीखना जरूरी है।

पीएम मोदी ने युवाओं से ऑटोबायोग्राफी पढ़ने का आग्रह भी किया। उनके मुताबिक, आत्मकथाएं किसी व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ उस दौर की ऐतिहासिक घटनाओं को समझने का अवसर देती हैं।

‘शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट’ का दिया उदाहरण

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को शॉर्टकट से दूर रहने की सलाह देते हुए रेलवे स्टेशन पर लिखी जाने वाली चेतावनी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पुल का इस्तेमाल करने के बजाय रेलवे पटरी पार करने के लिए शॉर्टकट अपनाते हैं और इसी संदर्भ में लिखा होता है- ‘शॉर्ट कट विल कट यू शॉर्ट।’

पीएम मोदी ने कहा कि रील और सोशल मीडिया के इस दौर में भी युवाओं को ऐसी चीजों से सीख लेनी चाहिए जो उन्हें जीवन को गहराई से समझने में मदद करें। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि उनकी पसंद चाहे जो भी हो, उन्हें ऑटोबायोग्राफी जरूर पढ़नी चाहिए।

आत्मकथाओं से इतिहास को समझने का मौका

प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मकथा पढ़ने से किसी व्यक्ति के जीवन के साथ उस समय की घटनाओं को एक अलग नजरिए से समझने का अवसर मिलता है। उनके अनुसार, बायोग्राफी में जिस दौर का वर्णन होता है, वह इतिहास के काफी करीब होता है।

पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि रामनाथ कोविंद के जीवन की मेहनत और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों, खासकर युवाओं के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कोविंद के जीवन को कठिन परिस्थितियों से निकलकर ऊंचे मुकाम तक पहुंचने का उदाहरण बताया।

रामनाथ कोविंद के संघर्षों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रशंसा करते हुए उनके शुरुआती जीवन के संघर्षों को याद किया। उन्होंने बताया कि बचपन में घर का सामान बचाने की कोशिश के दौरान लगी आग में कोविंद ने अपनी मां को खो दिया था।

पीएम मोदी के मुताबिक, यह घटना किसी व्यक्ति को भीतर से तोड़ सकती थी, लेकिन कोविंद ने मुश्किल परिस्थिति को अपनी मजबूती में बदला। उन्होंने कहा कि कोविंद का जीवन इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प के जरिए कठिनाइयों से उबरकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचा जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी रामनाथ कोविंद ने आराम नहीं किया और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के अनुसार, यह पहल भारतीय लोकतंत्र में एक नया अध्याय खोल सकती है।

पीएम मोदी ने अपनी मां को भी किया याद

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन मोदी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उनकी मां 100 साल से अधिक उम्र तक जीवित रहीं और उन्हें आशीर्वाद देती रहीं। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें अपनी मां की कमी महसूस होती है।

हीराबेन मोदी का निधन 30 दिसंबर 2022 को हुआ था। पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद के व्यक्तिगत संघर्षों और अपने जीवन के अनुभवों का जिक्र करते हुए युवाओं के लिए संघर्ष, धैर्य और अनुभव से सीखने के महत्व पर जोर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत