न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे भी स्क्रीन पर बिताते हैं लंबा समय, इन तरीकों की मदद से करें इसे कम

आजकल का समय ऐसा हो गया हैं कि बच्चे अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर बिताते हैं। कोरोना के बाद से तो यह बच्चो के लिए एक लत बन चुका हैं। देखने को मिलता हैं कि बच्चे कई घंटों तक मोबाइल पर लगे रहते हैं जिससे उनकी आंखों पर तो बुरा प्रभाव पड़ता ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही दिमाग पर भी जोर पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jul 2022 11:16:39

क्या आपके बच्चे भी स्क्रीन पर बिताते हैं लंबा समय, इन तरीकों की मदद से करें इसे कम

आजकल का समय ऐसा हो गया हैं कि बच्चे अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर बिताते हैं। कोरोना के बाद से तो यह बच्चो के लिए एक लत बन चुका हैं। देखने को मिलता हैं कि बच्चे कई घंटों तक मोबाइल पर लगे रहते हैं जिससे उनकी आंखों पर तो बुरा प्रभाव पड़ता ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही दिमाग पर भी जोर पड़ता हैं। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध होता हैं। पेरेंट्स की जिम्मेदारी हैं कि बच्चों को समझाइश की जाए और उनके स्क्रीन टाइम को कम किया जाए। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि आप बच्चों में मोबाइल की आदत को छुड़ाने के लिए किन तरीकों की मदद ली जाए। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

parenting tips,kids screen time

बड़ी स्क्रीन चुनें

जब भी आपका बच्चा कुछ मिनटों से ज्यादा समय के लिए स्क्रीन देख रहा हो, विशेषतौर पर ऑनलाइन क्लास या किसी किसी अन्य काम के लिए तो फोन की बजाय उसे कम्प्यूटर या टैबलेट इस्तेमाल करने दें। स्क्रीन जितनी ज्यादा बड़ी होगी, उसकी आंखों पर उतना कम जोर पड़ेगा। यदि आपका बच्चा कोई फिल्म या प्रोग्राम देख रहा हो तो फोन या टैबलेट की बजाय उसे टीवी पर यह देखने दें। बहरहाल, ध्यान रखें कि बच्चों की आंखों की सुरक्षा के लिए केवल बड़ी स्क्रीन होना काफी नहीं है।

खुद से शुरुआत करे

हम सभी यह जानते हैं कि बच्चे सर्वश्रेष्ठ अनुकरणकर्ता होते हैं। वे वही करने की कोशिश करते हैं जो वे चारों ओर देखते हैं। इसलिए ऐसे माँ-बाप जो खुद अपना बहुत समय मोबाइल पर बिताते हैं, तो उनका ऐसे मामलों में बच्चों को निर्देश देना बहुत अधिक उपयोग नहीं हो सकता। इससे वे आपको गलत ही समझेंगे। इसलिए फोन का सीमित उपयोग करके आप अपने बच्चों के लिए एक अच्छी आदर्श बनें। यदि आपका पेशा फोन का उपयोग करने की मांग करता हैं तो इसे अपने बच्चों की आंखों से दूर रखे।

आउटडोर गेम के लिए करें मोटिवेट

बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का सबसे अच्छा उपाय है कि उन्हें आउटडोर गेम या एक्टिविटी में इंवॉल्व करें। आप उन्हें बाहर खेलने, साइकिल चलाने, गार्डनिंग, आदि के लिए भी मोटिवेट कर सकते हैं। प्रकृति बच्चों के लिए एक प्राकृतिक औषधि होती हैं। उन्हें हर दिन अपने घर के पास वाले पार्क में खेलने के लिए लेकर जाए। वहां पर बच्चे हरियाली का आनंद लेंगे और ताजा भी महसूस करेंगे। पार्क में बच्चे के ओर दोस्त भी बनेंगे जिससे वो उनसे घुलेगा मिलेगा। आप सभी बच्चो को कुछ शारीरिक खेल भी खिला सकती हैं।

parenting tips,kids screen time

बच्चों में पढ़ने या कहानी सुनाने की आदत डालें

कहानी सुनाना स्क्रीन टाइम के लिए एक असाधारण विकल्प है। बच्चों को किताबों से काफी फायदा होता है। माता-पिता बच्चों को उनकी रुचि की किताबें चुनने में मदद कर सकते हैं और उन्हें आपके बच्चे को पढ़ने के लिए दैनिक समय निर्धारित करना चाहिए।

स्क्रीन टाइम करें लिमिट

छोटे बच्चों के लिए 24 घंटे में 2 से 3 घंटा स्क्रीन टाइम रखें और टीनएज बच्चों के लिए अधिक से अधिक 4 से 5 घंटा जिसमें वे अपनी पढ़ाई और लर्निंग कर सकें। ऐसा करने से वे इंटरनेट का बेहतर तरीके से यूटिलाइज कर पाएंगे और उनकी सेहत पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा।

बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम करें स्पेंड

फैमिली टाइम का स्क्रीन टाइम के साथ-साथ बच्चे के दिमाग पर भी काफी असर पड़ता है। सैर पर जाकर, छोटी-छोटी यात्राओं पर जाकर, दिमाग को तेज करने वाले खेल खेलकर गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं। इससे आप बच्चों को समझेंगे और वो आपको।

संतुलन बिठाये

टीवी और फोन अपने घर पर ना रखें, यह संभव नहीं है। तो बेहतर यही हैं कि टीवी को अपने बेडरुम की बजाए अपने दूसरे कमरे में लगाएं और बच्चों के सामने फोन का कम उपयोग करें। साथ ही हर समय “नहीं” कहने से बचें क्योंकि बच्चे आमतौर पर उन चीजों को ज्यादा करते हैं जिनकी उन्हें करने की अनुमति नहीं होती। इसलिये अपने बच्चों की दिनचर्या को अपने पसंदीदा कार्टून या किसी भी अन्य चैनल को देखने की योजना बनाएं जो उपयोगी जानकारी देता हो। इस तरह से बच्चे ना तो इनके आदि होंगे और ना ही इन गैजेटस से पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे। सब को संतुलित तरीके से करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती