न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कही आप तो नहीं करते जुड़वा बच्चों की परवरिश के दौरान ये गलतियां, पड़ता हैं नकारात्मक असर

हर माता-पिता अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से करने की कोशिश करते हैं जो कि कोई आसान काम नहीं हैं। बच्चों की परवरिश के दौरान कई बातों का ध्यान रखते हुए यह सोचने की भी जरूरत हैं कि इनका बच्चों पर क्या असर पड़ता हैं। खासतौर से पेरेंट्स को जुड़वा बच्चों की परवरिश के दौरान ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 2:52:46

कही आप तो नहीं करते जुड़वा बच्चों की परवरिश के दौरान ये गलतियां, पड़ता हैं नकारात्मक असर

हर माता-पिता अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से करने की कोशिश करते हैं जो कि कोई आसान काम नहीं हैं। बच्चों की परवरिश के दौरान कई बातों का ध्यान रखते हुए यह सोचने की भी जरूरत हैं कि इनका बच्चों पर क्या असर पड़ता हैं। खासतौर से पेरेंट्स को जुड़वा बच्चों की परवरिश के दौरान ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती हैं क्योंकि इस दौरान की गई आपकी गलतियां बच्चों पर नकारात्मक असर डालती हैं और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं। पेरेंट्स की इन गलतियों की वजह से बच्चों में हीन भावना भी प्रकट होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जुड़वा बच्चों की परवरिश के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

हमेशा दोनों बच्चों की एकसाथ फोटो लेना

आज के समय में बच्चों में भी फोटो खींचने और खिंचवाने को लेकर अलग जोश रहता है। पेरेंट्स कई बार यह गलती कर बैठते हैं कि वे दोनों बच्चों की एकसाथ ही फोटो लेते हैं। आपको बच्चों की एकसाथ फोटो लेने के साथ ही उनकी अलग-अलग तस्वीरें भी लेनी चाहिए। जुड़वा बच्चों की तस्वीर लेते समय माता-पिता को इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

twins,mistakes,parental guidance,parental tips,relationship

बच्चों को पहचानने में दिक्कत

कई जुड़वा बच्चे दिखने में एकसमान ही होते हैं ऐसे में पेरेंट्स को उनको पहचानने में गलती नहीं करनी चाहिए। कई बार जुड़वा बच्चों में से किसी एक की गलती होने पर आप पहचानने में दिक्कत होने पर दूसरे को सजा दे बैठते हैं और ऐसा करना आगे चलकर उनके लिए खतरनाक हो जाता है। बच्चों की पहचान को लेकर हमेशा आपको कुछ ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जिसकी वजह से उनको पहचानने में कोई दिक्कत न हो।

जुड़वा बच्चों की प्राथमिकताएं खुद तय करना

अक्सर पेरेंट्स यह गलती करते हैं कि वे जुड़वा बच्चों की प्राथमिकताओं को खुद तय करते हैं या मिक्स कर देते हैं। दोनों बच्चे बड़े होकर करियर में क्या करना चाहते हैं या उनको कौन सी चीजें पसंद हैं इसका निर्णय आप उन्हें खुद लेने दें। दोनों बच्चों की प्राथमिकता खुद से तय करने पर उनके ऊपर बुरा असर हो सकता है।

twins,mistakes,parental guidance,parental tips,relationship

बच्चों को एक ही चीजें शेयर करने के लिए कहना

कई बार जुड़वा बच्चों की परवरिश के दौरान माता-पिता उन्हें एक ही चीज शेयर करने के लिए कहते हैं। पेरेंट्स कई बार बच्चों को एक ही खिलौने शेयर करने के लिए देते हैं या उन्हें कपड़ों को आपस में शेयर करने के लिए कहते हैं। देखने में यह बहुत अच्छा लगता है कि इससे बच्चों में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना पैदा होगी लेकिन ऐसा होता नहीं है। बच्चे जब छोटे होते हैं तो उन्हें यह बात समझ में नहीं आती है। कई बार बच्चों में आपस में किसी चीज के लिए बहस या झगडा भी हो सकता है। बच्चों को एक ही चीज आपस में शेयर करने के लिए फोर्स करने से उनमें आपके प्रति नकारात्मक भावना पैदा हो सकती है या आपस में उनमें प्रेम कम हो जाता है इसलिए पेरेंट्स को ऐसा करने से बचना चाहिए।

ट्विन स्टीरियोटाइप्स ब्रेक करना जरूर सिखाएं

अक्सर माता-पिता जुड़वा बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव होते हैं लेकिन समाज में उन्हें स्टीरियोटाइप्स का सामना करना पड़ता है। जुड़वा बच्चों के माता-पिता को उनकी परवरिश के दौरान उन्हें इस चीज से जूझने के बारे में जरूर बताना चाहिए। ट्विन स्टीरियोटाइप्स ब्रेक करना सिखाने से उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना पैदा होती है। ऐसे बच्चों के साथ पेरेंट्स को मजाक में भी ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए जिसकी वजह से उनके मानसिक सेहत पर असर हो।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर