न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिभावकों की ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं बच्चों का व्यवहार, जानें और लाएं खुद में बदलाव

पैरेंटिंग करना एक चैलेंजिंग काम होता हैं क्योंकि बच्चे पर सबसे ज्यादा असर उसके माता पिता का होता है। बच्चे किसी चीज को देखकर जितना जल्दी सीखते हैं, उतना वह सिखाने पर भी नहीं सीखते।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Jun 2023 9:00:21

अभिभावकों की ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं बच्चों का व्यवहार, जानें और लाएं खुद में बदलाव

पैरेंटिंग करना एक चैलेंजिंग काम होता हैं क्योंकि बच्चे पर सबसे ज्यादा असर उसके माता पिता का होता है। बच्चे किसी चीज को देखकर जितना जल्दी सीखते हैं, उतना वह सिखाने पर भी नहीं सीखते। हर दिन माता पिता का व्यवहार उसके मन मस्तिष्क पर अपना असर छोड़ता रहता है। बच्चा पेरेंट्स की हर एक्टिविटी को नोटिस करता है और उन्हें कॉपी करना शुरू कर देता है। ऐसे में आपको अपने बच्चे को अच्छी सीख देने के लिए खुद को अनुशासित करने की जरूरत होती हैं। परवरिश के दौरान पेरेंट्स कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो कई बार उनके लिए शर्मिंदगी का सबब भी बन सकती हैं और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव भी डालती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको अपने बच्चे के सामने कौनसी गलतियां करने से बचना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

parenting mistakes,impact on children behavior,negative parenting effects,behavior problems in children,parenting errors and behavior changes,parenting techniques and behavior outcomes,effective parenting strategies,improving child behavior through parenting,correcting parenting mistakes,positive parenting for behavior improvement

बच्चों के सामने पेरेंट की बेइज्ज्ती करना

अगर माता पिता एक दूसरे को इज्ज्त नहीं करते और बच्चों के सामने एक दूसरे की शिकायत करते रहते हैं तो इसका असर भी बच्चों के मन पर बुरा पड़ सकता है। आपके ऐसे व्यनवहार से वे दुखी हो सकते हैं और भ्रम में जी सकते हैं। बता दें कि हर बच्चाच चाहता है कि उसके माता पिता आपस में प्याआर से रहें और उनके साथ अच्छा वक्ते गुजारे। ऐसा ना होने पर वे अपसेट रहने लगते हैं और निगेटिव थिंकर हो जाते हैं।

भाषा की मर्यादा

बच्चा जब बोलना शुरू करता है तो वह वही बोलता है जो आप अक्सर उसके सामने बोलते हैं। माता पिता की भाषा ही एक बच्चा सीखता है। उसे ये पता नहीं होता कि जो वह सुन रहा है उसका क्या मतलब है, वह गलत है या सही। इसलिए माता पिता को अपने बच्चों के सामने मर्यादित भाषा का उपयोग करना चाहिए। ऐसे शब्द न बोलें जो बच्चा सुनकर दोहराए। भाषा की शैली के साथ ही उसे बोलने के तरीके पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर कोई बात माता पिता रूडली कहते हैं तो बच्चा भी अक्सर रूड होकर बात करता है।

parenting mistakes,impact on children behavior,negative parenting effects,behavior problems in children,parenting errors and behavior changes,parenting techniques and behavior outcomes,effective parenting strategies,improving child behavior through parenting,correcting parenting mistakes,positive parenting for behavior improvement

गुस्से में चीजें फेंकना

कुछ पेरेंट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें गुस्से में आकर चीजों को फेंकने की आदत होती है। आपकी ये आदत आपका ही नहीं आपके बच्चा को भी नुकसान पहुंचा सकती है। कभी भी ऐसा रवैया न अपनाएं और बच्चे के सामने इस गलती को करने की भूल तो बिल्कुल न करें। आपको देखकर आपका बच्चा नॉर्मल सिचुएशन में भी महंगे सामान को फेंक सकता है।

मारपीट करना

घर में होने वाली किसी भी तरह की हिंसा बच्चे की जिंदगी हमेशा के लिए खराब कर सकती है। अब्यूसिव हो या फिजिकल किसी भी तरह के हिंसा का बड़े होते बच्चों पर मानसिक रूप से गहरा असर पड़ता है। बच्चे दुर्व्यवहार करना सबसे पहले अपने पेरेंट्स से ही सीखते हैं। ऐसे बच्चों की बड़े होने पर ड्रग्स या अल्कोहल के आदी होने की संभावना ज्यादा होती है।

parenting mistakes,impact on children behavior,negative parenting effects,behavior problems in children,parenting errors and behavior changes,parenting techniques and behavior outcomes,effective parenting strategies,improving child behavior through parenting,correcting parenting mistakes,positive parenting for behavior improvement

शराब और सिगरेट पीना

सिगरेट या शराब पीना ना सिर्फ आपके लिए हानिकारक है बल्कि इसका बुरा असर बच्चे पर भी पड़ता है। जब वो आपको इस तरह की हरकतें करते देखता है तो उसे लगता है कि ये सब सही है और वो भी ऐसा कर सकता है। शराब पीकर अपना आपा खोना बच्चेंत के सामने गलत उदाहरण पेश करता है।

दिखावा करना

कई बार बच्चों के सामने पद प्रतिष्ठा का दिखावा करना माता पिता को महंगा पड़ जाता है। वह रुतबे और पद प्रतिष्ठा की बात अक्सर करते हैं, इससे बच्चे के मन में गलत धारणाएं बनने लगती है। बच्चा घमणी, अपनी मन मर्जी का करने वाला और साथी दोस्तों को अपने से कमतर समझने लगता है। वह गलत काम को भी निडर होकर करने लगता है।

parenting mistakes,impact on children behavior,negative parenting effects,behavior problems in children,parenting errors and behavior changes,parenting techniques and behavior outcomes,effective parenting strategies,improving child behavior through parenting,correcting parenting mistakes,positive parenting for behavior improvement

झूठ बोलना

माता पिता जब किसी बात को लेकर एक दूसरे या अन्य किसी से झूठ बोलते हैं तो बच्चा भी यह सब अपने सामने देखता है और झूठ बोलना सीख जाता है। उसे लगने लगता है कि झूठ बोलने से काम आसान हो जाता है। इसलिए वह अपने दोस्तों, परिवार से झूठ बोलना शुरू करता है और फिर बड़े बड़े झूठ बोलना शुरू कर देता है।

बहस करना

अगर आपका बच्चा हर दिन आपको बहस करते या फिर घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते दिखता है तो उसका व्यवहार अपने आप ही हिंसक होता जाएगा। घर में होने वाली लड़ाइयां देखकर बच्चे कहीं ना कहीं खुद को भी दोषी मानने लगते हैं। अगर पेरेंट्स आपस में किसी बात को लेकर विवाद करते भी हैं तो उसे बच्चे के सामने ही अच्छी तरह से सुलझाने की कोशिश करें। इससे बच्चे को सीख मिलती है कि लड़ाई-झगड़े के बिना भी किसी बात का शांति से बातकर के सुलझाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत