न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Republic Day 2023 : इन तरीकों से जगाएं बच्चों में देशप्रेम की भावना

आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़े कुछ तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानें इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 24 Jan 2023 4:02:53

Republic Day 2023 : इन तरीकों से जगाएं बच्चों में देशप्रेम की भावना

स्वतंत्र भारत के कुछ प्रमुख दिनों में से एक हैं गणतंत्र दिवस जो हर साल 26 जनवरी को बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं। आजदी के बाद 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक तौर पर भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन हर तरफ देशभक्ति का माहौल रहता हैं। स्कूलों में भी बच्चे कई तरह के कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। लेकिन जरूरी हैं कि बच्चों को इस दिन का महत्व समझाते हुए उनमें देशप्रेम की भावना को विकसित किया जाए। बच्चों की परवरिश का जिम्मा शुरू से ही माता-पिता पर होता है। ऐसे में पेरेंट्स को यह जानना जरूरी हैं कि कैसे बच्चों में देशप्रेम की भावना जगाई जाए। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़े कुछ तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानें इनके बारे में...

inculcate the feeling of patriotism in children in these ways,mates and me,relationship tips

बच्चे को सुनाएं आजादी की कहानी

अक्सर माता पिता या घर के बड़े बच्चों को रात में सुलाने के लिए कहानियां सुनाते हैं। राजा रानी या जंगल के जानवरों की कहानी तो कई बार सुनाई होगी, लेकिन बच्चों को देश के बारे में भी बचाएं। अपनी कहानियों में स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनों के किस्से, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और नेता जी सुभाष चंद्र बोस जैसे आंदोलनकारियों के किस्से कहानियां सुनाएं। इससे बच्चे भारत के इतिहास के बारे में भी जानेंगे और कुछ प्रेरणादायक सीख सकेंगे।

तिरंगे के बारे में दें यह जानकारी

स्कूल से दूर घर बैठे बच्चों को आप तिरंगे के बारे में बताएं, घर में बच्चे जो देखते हैं वहीं सबसे पहले सीखते हैं। इसलिए शुरू से ही बच्चों को अपने देश के प्रीतक चिन्हों के बारे में जानकारी दें जैसे कि राष्ट्रीय ध्वज, अशोक स्तंभ समेत अन्य जरूरी चीजों का सम्मान करना सिखाएं। इसके अलावा बच्चों को बताएं कि कैसे ये चीजें हर भारतीय नागरिक की जिंदगी में अहम भूमिका निभाती हैं।

inculcate the feeling of patriotism in children in these ways,mates and me,relationship tips

राष्ट्रीय पर्वों को उत्साह से मनाएं

जिस तरह दिवाली और होली के पर्व को लेकर घर में चहल पहल रहती है और हर कोई उत्साहित रहता है, वैसा ही उत्साह राष्ट्रीय पर्वों को लेकर भी दिखाएं। जब बच्चा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर भी वही उत्साह देखेगा तब वह इन दिनों के महत्व को समझ सकेगा और जीवनभर राष्ट्रीय पर्वों को याद रखने के साथ ही गर्व से मनाएगा।

हैपी रिपब्लिक डे पेंटिंग

आप बच्चे को रिपब्लिक डे पर पेंटिंग बनाना सिखा सकती हैं। इसके लिए उसे स्कूल या घर से जुड़ी कोई आसान सी थीम दें, जिस पर वह आसानी से काम कर सके। आप उसे गार्डन में फ्लैग, स्कूल में फ्लैग बनाने जैसी थीम दे सकती हैं। फर्स्ट-सैकेंड क्लास के बच्चों के लिए इस तरह की थीम ही काफी होती है। जब वह इसे पूरा कर ले तो उसकी प्रशंसा भी करें और कुछ गिफ्ट भी दें।

inculcate the feeling of patriotism in children in these ways,mates and me,relationship tips

देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर जवानों के बारे में बताएं

बच्चों के अंदक देशभाक्ति जगाने के लिए उन्हें हमारे देश के वीर जवानों के बारे में बताए जिन्होंने भारत देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। ऐसे में उनकी शहादद को याद करने और बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए सच्चे देशभक्तों की घरों में तस्वीर लगाएं। उनकी वीर गाथाओं के किस्से अपने बच्चों को सुनाएं।

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में हो शामिल

स्कूल में होने वाले गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में बच्चों को प्रतिभाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। अगर सोसायटी में इस मौके पर कोई कार्यक्रम हो रहा है, तो उसमें बच्चों को भी शामिल होने दें। इस दौरान वह नाटक, भाषण या अन्य कार्यक्रमों से देश और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जान पाएंगे।

inculcate the feeling of patriotism in children in these ways,mates and me,relationship tips

रचनात्मक तरीकों का लें सहारा

बच्चों के मन में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए रचनात्मक चीजों का सहारा लें सकते हैं। इसके लिए उन्हें वीर जवानों की रंग-बिरंगी तस्वीरें दिखाएं, आजादी के जश्न में वो हिस्सा लें इसके लिए प्रेरित करें, गीत-संगीत और डांस आदि के जरिए भी उनमें देशप्रेम जगाने की कोशिश करें। राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत सुनाएं और याद कराएं। उन्हें इन देशभक्ति गानों के बारे में बताएं। बच्चों को देशभक्ति से जुड़ी फिल्में भी दिखा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत