न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति को वरुण सहित इन सितारों ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस स्टार कपल ने बेटी के नाम का किया खुलासा

बॉलीवुड में करीब एक दशक से एक्टिव एक्ट्रेस कृति सेनन आज रविवार (27 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 35 साल की हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 8:50:55

2 News : कृति को वरुण सहित इन सितारों ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस स्टार कपल ने बेटी के नाम का किया खुलासा

बॉलीवुड में करीब एक दशक से एक्टिव एक्ट्रेस कृति सेनन आज रविवार (27 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 35 साल की हो गईं। कृति के इस खास दिन पर उन्हें चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। कृति के साथ 'भेड़िया' मूवी में काम करने वाले वरुण धवन ने उन्हें स्पेशल स्टाइल में विश किया है। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति के साथ ‘भेड़िया’ के सेट से एक अनदेखी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “मेरी फेवरेट टॉल पर्सन को हैप्पी बर्थडे।”

कृति के साथ पिछले साल फिल्म 'क्रू' में नजर आईं करीना कपूर खान ने भी खास तरीके से विश किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति की एक खूबसूरत फोटो साझा करते हुए करीना ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे कृति सेनन। आपके लिए ढेर सारा प्यार, ढेर सारा प्यार।” डायरेक्टर आनंद एल राय ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “कभी-कभी यह सफर ही होता है जो आपको आपकी मंजिल के बारे में बहुत कुछ सिखा देता है। 'तेरे इश्क में' तुम्हारे साथ ऐसा ही एक सफर रहा है। जन्मदिन मुबारक हो, मुक्ति।” आनंद द्वारा निर्देशित 'तेरे इश्क में' में कृति और धनुष मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबर है कि कृति को 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। बता दें 27 जुलाई 1990 को दिल्ली के एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्मीं कृति के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और मां एक प्रोफेसर थीं। कृति ने जयपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की लेकिन उनका दिल हमेशा से ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया में था।

कृति ने साल 2014 में तेलुगु फिल्म '1 : नेनोक्कादीन' में महेश बाबू के साथ अपने अभिनय करिअर की शुरुआत की। उसी साल उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। कृति ने इसके बाद 'दिलवाले', 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'राब्ता', 'आदिपुरुष', 'भेड़िया', 'गणपत', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'शहजादा' जैसी फिल्मों में भी काम किया। साल 2021 में आई फिल्म 'मिमी' के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कृति ने 'दो पत्ती' फिल्म के साथ बतौर निर्माता नई पारी शुरू की।

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने पिछले महीने किया था बेटी का स्वागत

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की बहन एक्ट्रेस इशिता दत्ता और एक्टर वत्सल सेठ पिछले महीने 10 जून को दोबारा पैरेंट्स बने। इशिता ने बेटी को जन्म दिया, जबकि पहले से उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। अब हाल ही में इशिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है और बेटी के नाम का खुलासा कर दिया। नाम के साथ-साथ उसका मतलब भी बेहद खूबसूरत है। बेहद ही अनोखे अंदाज में इशिता ने बेटी का नाम रिवील किया है।

नामकरण सेरेमनी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं। वीडियो में गुब्बारे पर नन्हीं परी का नाम लिखा हुआ नजर आ रहा है। वत्सल लाडली को गोद में लेकर चादर से बने पालने में लिटाते हैं। इशिता उसे झुलाती हैं। कपल ने बेटी का नाम वेदा रखा है। नाम की घोषणा कपल ने बेहद क्रिएटिव और इमोशनल अंदाज में की। इशिता ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “होली जोली पीपल पान..बेन एह पाड्यु वेदा नाम।” यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स रिएक्शन दे खुशी जता रहे हैं।

बता दें वेदा का मतलब ज्ञान या पवित्र ग्रंथ होता है। ये नाम संस्कृत शब्द वेद से लिय़ा गया है, जो आध्यात्मिक गुणों को दर्शाता है। इस नाम की लड़कियों को बुद्धिमान और समझदार माना जाता है। बता दें इशिता और वत्सल की शादी साल 2017 में हुई थी, जबकि उन्होंने बेटे का स्वागत साल 2023 में किया। दोनों कलाकार अलग-अलग फिल्म में अजय देवगन के बच्चों की भूमिका निभा चुके हैं। ‘दृश्यम’ में इशिता, अजय की बेटी और ‘टार्जन : द वंडर कार’ में वत्सल, अजय के बेटे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी