न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सैयारा’ के बाद अनीत अब इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर, दीपिका ने हासिल की यह उपलब्धि, ऐसे शेयर की खुशी

एक्ट्रेस अनीत पड्डा और एक्टर अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 7:52:00

2 News : ‘सैयारा’ के बाद अनीत अब इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर, दीपिका ने हासिल की यह उपलब्धि, ऐसे शेयर की खुशी

एक्ट्रेस अनीत पड्डा और एक्टर अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह रोमांटिक ड्रामा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी है। फिलहार हर ओर अनीत और अहान की बातें हो रही है। फैंस उनसे जुड़ी हर बात जानना चाह रहे हैं। अब वे उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अनीत के अगले प्रोजेक्ट को लेकर खबर सामने आई है, जो एक वेब सीरीज है। यह सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि सीरीज ‘सैयारा’ से पहले ही शूट कर ली गई थी और पहले से ही पाइपलाइन में थी।

बिजी शेड्यूलिंग के कारण रिलीज का समय बदल गया और ‘सैयारा’ पहले रिलीज हो गई। अनीत का अगला स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट 'न्याय' है, जिसे नित्या मेहरा और उनके पति करण कपाड़िया ने डायरेक्ट किया है। सोर्स के मुताबिक अनीत भले ही YRF के लिए बड़े पर्दे की हीरोइन है। लेकिन अभिनेत्री ने 'सैयारा' से पहले 'न्याय' को साइन किया था और शूट भी। अनीत को जेन जैड के लिए नया चेहरा बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार 'न्याय' की कहानी एक युवा लड़की की होगी जो एक प्रभावशाली धार्मिक नेता द्वारा यौनशोषण का शिकार होती है और उसके खिलाफ अदालत में लड़ाई लड़ती है।

इस सीरीज में अनीत एक 17 वर्षीय पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं, जो न सिर्फ सामाजिक दबाव से जूझती है बल्कि कानूनी पचड़ों से भी लड़ती हैं। वहीं फातिमा सना शेख एक संवेदनशील पुलिस अधिकारी के किरदार में होंगी और अर्जुन माथुर एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं जो न्याय की इस लड़ाई में एक अहम मोड़ लाएंगे। बहरहाल ‘सैयारा’ की बात करें तो इसमें अनीत एक युवा लेखिका वाणी बत्रा का किरदार निभा रही हैं, जो अल्जाइमर रोग से पीड़ित है, जबकि अहान एक स्ट्रगलिंग म्यूजिशियन कृष कपूर की भूमिका में हैं। यह कहानी प्रेम और यादों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का संगीत मिथुन, तनिष्क बागची, सचेत-परंपरा, विशाल मिश्रा, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने तैयार किया है।

दीपिका पादुकोण का नाम ‘द शिफ्ट’ की ‘90+ वुमन शेपिंग कल्चर’ नामक वैश्विक सूची मेंशामिल

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। उन्हें ‘द शिफ्ट’ की ‘90+ वुमन शेपिंग कल्चर’ नामक वैश्विक सूची में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में सेलेना गोमेज, एंजेलिना जोली, बिली इलिश, अमल क्लूनी और जोया अख्तर जैसी मशहूर हस्तियां भी हैं। यह लिस्ट उन महिलाओं को सम्मान देती है जो दुनियाभर में अपने काम, सोच, रचनात्मकता और सामाजिक प्रभाव से लोगों की सोच और संस्कृति को आकार देती है। इस बार इस सूची में 91 साल की फेमिनिस्ट आइकन ग्लोरिया स्टाइनम को भी खास सम्मान दिया गया है।

दीपिका ने आज रविवार (27 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर यह खुशी साझा करते हुए लिखा, “91 साल की ग्लोरिया स्टाइनम को श्रद्धांजलि देते हुए, द शिफ्ट हमारे भविष्य को आकार देने वाली 90 आवाजों को सम्मानित कर रहा है। इस सम्मान के लिए आभारी हूं #TheShiftIsOn” दीपिका का असर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उनके काम की वजह से भी उन्हें वैश्विक पहचान मिली है।

उनके Live Love Laugh Foundation ने भारत और दुनियाभर में मेंटल हेल्थ पर बातचीत को आगे बढ़ाया है। दीपिका जल्द ही एक बड़ी एक्शन फिल्म में नजर आएंगी, जिसके डायरेक्टर एटली हैं। इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका के साथ अल्लू अर्जुन भी नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी वापसी करेंगी। इसका निर्माण दिसंबर में शुरू होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी