न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे के लगातार बोलते रहने से है परेशान, इन 7 तरीकों से लाए उनकी आदत में बदलाव

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से जिनकी मदद से बच्चों की इस लगातार बोलते रहने की आदत में बदलाव लाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 10:38:36

बच्चे के लगातार बोलते रहने से है परेशान, इन 7 तरीकों से लाए उनकी आदत में बदलाव

हर बच्चे का अपना अलग स्वभाव होता हैं जो उसकी पहचान बनता हैं। ज्यादातर पेरेंट्स को चिंता होती हैं कि उनका बच्चा कम बोलता हैं और अपनी बात भी नहीं रखता हैं। लेकिन इसके उलट कई पेरेंट्स की परेशानी बनती हैं उनके बच्चों का लगातार बोलते रहना। जी हां, कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो सुबह उठने के साथ ही बोलना शुरू कर देते हैं और पूरे दिन बतियाते रहते हैं। कई बार इस वजह से उनके माता-पिता को शर्मिंदगी का सामना उठाना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से जिनकी मदद से बच्चों की इस लगातार बोलते रहने की आदत में बदलाव लाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

बच्चे को समझाएं मौन का मतलब

बच्चों को मौन रहना आना चाहिए। लेकिन उससे पहले माता-पिता को समझना चाहिए कि मौन रहने का मतलब यह नहीं कि बच्चे रचनात्मक और भावनात्मक विचारों के बारे में भी ना बताएं। अपने बच्चों को समझाएं कि मौन रहकर वे अपने आसपास के माहौल के बारे में समझ पाएंगे और उनके मन में नए-नए विचार आएंगे। साथ ही मौन उनकी शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए भी जरूरी है। बच्चों की चिड़चिड़ाहट भी दूर होगी।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids extra talking

छोटे वाक्य का उपयोग जरूरी

यह बेहद आम बात है कि बच्चे खुद से बातें करते हैं। कुछ रिसर्च के मुताबिक ऐसा करना उनके विकास के लिए अच्छा है। वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो किसी भी विषय पर पूरी टिप्पणी दे देते हैं। ऐसे बच्चों से डील करना माता-पिता के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्हें अपने बच्चों को ज्यादा अटेंशन देने की जरूरत होती है। माता-पिता अपने बच्चों को यह बताएं कि जो बात एक लाइन में खत्म हो सकती है उसके लिए पूरी कथा सुनाने की जरूरत नहीं है। बच्चे जितने छोटे सेंटेंसेस बोलेंगे इससे उनकी बात ज्यादा समझ में आएगी।

'जितना पूछें उतना बताओ' का कॉन्सेप्ट समझाएं

कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जिनसे पूछा कुछ और जाता है और वे उससे संबंधित हर बात बता देते हैं। यह आदत भी माता-पिता को बदलनी जरूरी है। ऐसे में बच्चों को समझाएं कि केवल उतना जवाब दें जितना आपसे पूछा जाए। इसके लिए आप बच्चों के बीच में किसी प्रतियोगिता को भी रख सकते हैं और उस प्रतियोगिता में एक टॉपिक दें और उसकी वर्ड लिमिट तय करें और बच्चे से कहें कि इस टॉपिक को तय वर्ड लिमिट में ही समझाएं। ऐसा करने से बच्चों को वर्ड लिमिट की महत्ता का पता चलेगा और बच्चों का मानसिक विकास भी होगा।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids extra talking

बच्चों को दें डायरी

छोटे बच्चों के लिए आमतौर पर उसके दोस्त, माता-पिता ही उनकी पूरी दुनिया होते हैं, जिनके साथ वे अपनी हर बात शेयर कर सकते हैं। लेकिन अगर आप उनकी बातूनी आदत को बदलना चाहते हैं तो बच्चों को एक डायरी लाकर दें और उनसे कहे कि मन में जो भी विचार आएं उस विचार को इस डायरी में लिखें। फिर एक हफ्ते बाद आप उस डायरी को पढें। ऐसा करने से भी उनकी ज्यादा बोलने की आदत पर प्रभाव पड़ेगा।

बच्चों को बताएं कि हर बात साझा ना करें

बच्चों को यह भी समझना चाहिए कि अपने घर की हर बात को शेयर करना सही नहीं है। कुछ ऐसी प्राइवेट बातें होती हैं जो दूसरों से नहीं कही जा सकती। ऐसे में अपने बच्चों को कुछ इशारों के बारे में बताएं और मेहमान की आगे यदि आपका बच्चा कुछ गलत बोल रहा है तो उस इशारे के माध्यम से अपने बच्चे को समझाएं कि इस बात को बताना सही नहीं है।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids extra talking

दूसरों को सुनना भी है अच्छा

कई बच्चे केवल अपनी बोलते चले जाते हैं दूसरों की नहीं सुनते। ऐसे बच्चों को आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों को बताएं कि सुनना भी जरूरी होता है। ऐसे में बच्चे के साथ गेम खेल सकते हैं और उसका नियम ये रखें कि जो अपनी चुप्पी तोड़ेगा वो हार जाएगा। ऐसा करने से बच्चे बालने की बजाय ज्यादा सुनेंगे।

बच्चों की बातों के लिए निकालें समय

अगर बच्चे के पास आपको बताने के लिए कई बातें हैं तो उसके लिए आप अलग से समय निकालें। उस समय केवल आप अपने बच्चे की बातें सुनें। उसकी बातों को समझे कि आपका बच्चा इस बात को क्यों कह रहा है और इसके पीछे क्या कारण है। वहीं अगर आपका बच्चा कुछ गलत बोल रहा है तो उसे बताएं कि कौन सी बात कब, कहां और कैसे बतानी है। पर्सनल बातें करते वक्त अपने बच्चों को टोकना सही नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर