न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेकिंग सोडा बना सकता हैं घर की कई समस्याओं को आसान, जानें और आजमाए

बेकिंग सोडा से जुड़े कई ऐसे घरेलू नुस्खें हैं जिनकी मदद से अपनी दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों को आसानी से हल किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Jan 2022 4:51:28

बेकिंग सोडा बना सकता हैं घर की कई समस्याओं को आसान, जानें और आजमाए

सभी घरों में बेकिंग सोडा आसानी से उपलब्ध हो जाता हैं जो कि खाने से जुड़ी कई चीजें बनाने में मदद करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बेकिंग सोडा खाने की चीजो में इस्तेमाल के अलावा भी आपके घर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं को आसानी से हल कर सकता हैं। बेकिंग सोडा से जुड़े कई ऐसे घरेलू नुस्खें हैं जिनकी मदद से अपनी दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों को आसानी से हल किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

household usage of baking soda,household tips,baking soda

डियोड्रेंट की तरह करें इस्तेमाल

अगर आप बार-बार पसीने के कारण होने वाली दुर्गंध से परेशान हैं तो ऐसे में बेकिंग सोडा यकीनन आपके बेहद काम आएगा। दरअसल, अंडरआर्म के बैक्टीरिया आपके पसीने को अम्लीय अपशिष्ट उत्पादों में बदल देते हैं जिसके कारण पसीने से दुर्गंध आती है। बेकिंग सोडा पसीने की गंध को खत्म कर सकता है। बस आप बेकिंग सोडा को अपने अंडरआर्म पर पैट करते हुए अप्लाई करें और आपको तुरंत अंतर नजर आएगा।

चमचमाएंगे कपड़े

अगर आप अपने कपड़े को बिना किसी परेशानी से चमकाना चाहती हैं तो ऐसे में बेकिंग सोडा की मदद लें। बेकिंग सोडा कपड़ों से गंदगी व दाग को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आप अपने कपड़े धोने के डिटर्जेंट की नियमित मात्रा में 1/2 कप बेकिंग सोडा मिलाएं। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल का एक लाभ यह भी है कि इसे डालने के बाद आपको कपड़े धोने के लिए सामान्य से कम डिटर्जेंट की जरूरत होगी।

किचन क्लीनर की तरह करें इस्तेमाल

किचन की किसी भी तरह की गंदगी को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना एक अच्छा आईडिया है। फिर चाहे आपको ओवन साफ करना हो या फिर ग्रीस के दाग या रसोई की टाइलें साफ करनी हो, बेकिंग सोडा यकीनन एक बेहतरीन प्रॉडक्ट है। यह ना केवल सख्त दागों को हटा सकता है बल्कि दुर्गंध को खत्म करने में भी मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस इतना करना है कि आप बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर आप एक स्पंज की मदद से पेस्ट को उस पर लगाएं और फिर अपने किचन को साफ करें।

household usage of baking soda,household tips,baking soda

साफ करें फल और सब्जियां

अगर आप फल व सब्जियों पर मौजूद बैक्टीरिया व कीटनाशकों को नेचुरल तरीके से हटाना चाहती हैं तो ऐसे में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकतर लोग फल व सब्जियों को छीलकर उसे खाते हैं, ताकि उससे कीटनाशकों से मुक्ति मिल सके। लेकिन इससे आप कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व, जैसे फाइबर, विटामिन और खनिज आदि से वंचित रह जाते हैं। इसलिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना यकीनन एक बेहतर ऑप्शन हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप पानी और बेकिंग सोडा के घोल में फल-सब्जियों को दस मिनट के छोड़ दें और उसके बाद साफ पानी से उसे क्लीन करें और बस आपका काम हो गया।

बनाएं माउथवॉश

ओरल हाइजीन बनाए रखने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह आपके मुंह के कोनों और आपके दांतों, मसूड़ों और जीभ की दरारों तक पहुंचता है, जो ब्रश करने के दौरान छूट सकता है। लेकिन अगर आप घर पर ही एक नेचुरल माउथवॉश बनाना चाहती हैं तो ऐसे आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप आधा गिलास गर्म पानी में 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर उससे कुल्ला करें।

household usage of baking soda,household tips,baking soda

कालीन के जिद्दी दाग हटायें

अगर आपके कालीन पर दाग लग गए हैं और उसे हटाना आपके लिए मुश्किल हो रहा है तो ऐसे में आप बेकिंग सोडा को विनेगर के साथ मिलाएं। बेकिंग सोडा और सिरके का मिश्रण कालीन के सबसे जिद्दी दागों को भी हटा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप सबसे पहले अपने कालीन पर थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर दाग को कवर करें। इसके बाद एक स्प्रे बोतल में विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में डालकर मिक्स करें और दाग वाली जगह पर स्प्रे करें। करीबन एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद ब्रश की मदद से बेकिंग सोडा के उपर हल्का रब करें। फिर वैक्यूम क्लीनर से कालीन से साफ करें। अगर कालीन पर बेकिंग सोडा का कुछ अवशेष बचा है, तो उसे एक नम तौलिये से पोंछ लें।

चांदी के बर्तनों की करें पॉलिश

अगर आप घर पर ही चांदी के बर्तनों को एक बार फिर से नए जैसा बनाना चाहती हैं तो बेकिंग सोडा और सफेद सिरके की मदद से ऐसा कर सकती हैं। बस आप एक एल्युमिनियम बेकिंग पैन लें और उसमें बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद धीरे-धीरे सफेद सिरका डालें और फिर उस पर उबलते पानी को डालें और चांदी को बेकिंग पैन में रखें। आप देखेंगे कि कुछ ही देर में चांदी से दाग गायब होने शुरू हो जाएंगे और बर्तन फिर से चमकने लगेंगे। आप तीस सेकंड के भीतर पैन से अधिकांश चांदी के बर्तन निकाल सकते हैं। हालांकि, अगर चांदी के बर्तन बहुत अधिक गंदे हैं तो ऐसे में आपको एक मिनट के लिए उसे मिश्रण में छोड़ना पड़ सकता है। दरअसल, एल्युमिनियम पैन और बेकिंग सोडा के साथ चांदी की रासायनिक अभिक्रिया होती है। जिससे चांदी के बर्तनों का पीलापन दूर हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत