न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस यूनिवर्सिटी में नर्सिंग के क्षेत्र में बंपर 1291 पोस्ट पर वेकेंसी, भर्ती संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी यहां

हमारे देश में चिकित्सा क्षेत्र को सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित प्रोफेशन में से एक माना जाता है। अधिकतर पैरेंट्स अपने बच्चों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Jul 2023 5:31:15

इस यूनिवर्सिटी में नर्सिंग के क्षेत्र में बंपर 1291 पोस्ट पर वेकेंसी, भर्ती संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी यहां

हमारे देश में चिकित्सा क्षेत्र को सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित प्रोफेशन में से एक माना जाता है। अधिकतर पैरेंट्स अपने बच्चों को इस लाइन में भेजना चाहते हैं। इस जगह नाम और पैसा कमाने के साथ सेवा का मौका भी मिलता है। आज हम युवाओं को नर्सिंग के क्षेत्र में नौकरी से जुड़ी एक सूचना देना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 1291 नर्सिंग ऑफिसर की पोस्ट पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से जारी है। इसकी लास्ट डेट 10 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.kgmu.org पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इतनी होनी चाहिए आयु

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1291 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरना है। आवेदनकर्ताओं की आयु सीमा 1 जनवरी 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये है शैक्षणिक योग्यता

भारतीय नर्सिंग काउंसिल या यूनिवर्सिटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग या भारतीय नर्सिंग काउंसिल से बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग होना चाहिए। मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय, राज्य/भारत नर्सिंग काउंसिल में नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड।

भरना होगा इतना आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। इसमें 1000 रुपए आवेदन शुल्क जबकि 180 रुपए जीएसटी के जुड़े हुए हैं। इसी प्रकार एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 708 रुपए देने होंगे। इसमें 600 रुपए आवेदन शुल्क और 108 रुपए जीएसटी के हैं।

इस परीक्षा से गुजरना पड़ेगा

केजीएमयू नर्सिंग अधिकारी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा। CBT की अवधि दो घंटे की होगी, जिसमें 100 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें पद और स्तर से संबंधित विषय पर 60 अंक के बहु विकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। योग्यता के लिए सामान्य अंग्रेजी में 10, सामान्य ज्ञान में 10, रीजनिंग में 10 और गणितीय योग्यता में 10 नंबर आवश्यक है। सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत जवाब के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। इसका मतलब है कि नेगेटिव मार्किंग होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा देते समय बहुत सूझबूझ का परिचय देना होगा।

मिलेगी इतनी सैलरी

केजीएमयू नर्सिंग अधिकारी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 7 के मुताबिक 44900 रुपए से लेकर 142400 रुपए तक वेतन मिल सकता है।

यूं करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटwww.kgmu.orgपर जाएं।
- होमपेज पर करिअर टैब पर क्लिक करें।
- नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लाई करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- फॉर्म भरें, फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- फ्यूचर रेफरेंस के लिए एक प्रिंट आउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?