न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेहमान के लिए नाश्ते को शाही लुक देगी 'राज कचौरी', बनाएगी आपका इम्प्रेशन #Recipe

आज हम आपके लिए 'राज कचौरी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मेहमान के लिए नाश्ते को शाही लुक देने के साथ ही आपका इम्प्रेशन भी बनाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Aug 2019 7:35:39

मेहमान के लिए नाश्ते को शाही लुक देगी 'राज कचौरी', बनाएगी आपका इम्प्रेशन #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी कभी घर में मेहमान आते हैं तो उनके स्वागत के लिए बाजार से कई तरह के व्यंजन लाए जाते हैं ताकि उनका शाही स्वागत किया जा सकें। लेकिन बाजार के व्यंजन में वो मजा नहीं होता जो घर के बने व्यंजन में होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'राज कचौरी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मेहमान के लिए नाश्ते को शाही लुक देने के साथ ही आपका इम्प्रेशन भी बनाएगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

मेहमान के लिए नाश्ते को शाही लुक देगी 'राज कचौरी', बनाएगी आपका इम्प्रेशन #Recipe

आवश्यक सामग्री
- मैदा 01 कप
- सूजी मोटी (1/4 कप)
- बेकिंग सोडा (02 चुटकी)
- तेल (तलने के लिये)

कचौरी भरने के लिये
- आलू (उबले हुए)
- पपड़ी (15 से16 नग)
- बेसन की पकौडी (15 से 16 नग)
- ताजा दही (01 कप फेटा हुआ)
- सेव भुजिया (1/2 कप)
- अनार के दाने (1/2 कप)
- चना (1/2 कप उबले हुये)
- मीठी चटनी (1/2 कप)
- हरी चटनी (1/2 कप)
- भुना जीरा (02 छोटे चम्मच)
- काला नमक (01 छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (01 छोटा चम्मच)
- नमक (आवश्यकतानुसार)

मेहमान के लिए नाश्ते को शाही लुक देगी 'राज कचौरी', बनाएगी आपका इम्प्रेशन #Recipe

बनाने की विधि
- सबसे पहले मैदा, सूजी और बेकिंग सोडा को आपस में मिला लें।
- इसके बाद पानी की सहायता से इसे गूंथ लें, गुंथा हुआ आटा पूरी के आटे जैसा होना चाहिये।
- आटा गूंथने के बाद उसे अच्छी तरह से मसल लें, जिससे यह एकदम नरम हो जाये।
- अब एक भारी तले की कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें।
- जब तक तेल गरम हो रहा है, आटे की 15-16 लोइयां बना लें।
- लोइयों को गीले कपड़े से ढ़क दें, जिससे वे सूखें नहीं।
- इसके बाद गूथे गये आटे को बेलन पर रख कर लगभग 3 इंच व्यास में बेल लें।
- बेलने के बाद पूरी को गरम तेल में डालें और आंच मीडियम कर दें।
- पूरी को कलछी से दबा-दबा कर सेंक लें, जिससे वह अच्छी तरह से फूल जायें और कचौरी के आकार की हो जायें।
- कचौरी के ऊपर कलछी से गरम-गरम तेल डालें और उलट-पलट कर गोल्डेन ब्राउन होने तक सेंक लें।
- सारी पूरियों को सेंकने के बाद नैपकिन पेपर में रखते जाएं, जिससे उनका अतिरिक्त तेल निकल जाए।
- कचौरी बनने के बाद अब इनकी फिलिंग करने की बारी है।
- इसके लिए कचौरी की पतली वाली सतह को सावधानीपूर्वक थोड़ा सा तोड़ें और सर्विंग प्लेट में रख लें।
- अब कचौरी में एक पकौड़ी, आलू के छोटे-छोटे 4-5 पीस, 2 चम्मच उबले हुये चने, छोटा सा भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, सादा नमक, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी डालें।
- इसके बाद एक बार फिर से कचौरी में जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, दही, चटनियां, सेव भुजिया और अनार के दाने डालें।
- अब आपकी स्वादिष्ट राज कचौरी तैयार है, इसे परोसें और स्वयं भी परिवार के साथ आनंद लें।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री