न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नानी के घर की यादों में डूबा जयपुर, ‘बज़्म’ ने बचपन की सुनहरी गर्मियों को किया जीवंत

बचपन की गर्मियों की छुट्टियाँ, नानी के घर का स्नेह, आँगन में गूंजती खिलखिलाहट और परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पल जीवन की ऐसी धरोहर हैं, जो समय बीतने के साथ और भी मूल्यवान हो जाती हैं। जयपुर में आयोजित ‘नानी का घर’ कार्यक्रम ने इन्हीं सुनहरी यादों को फिर से जीवंत कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 15 Jun 2026 7:02:21

नानी के घर की यादों में डूबा जयपुर, ‘बज़्म’ ने बचपन की सुनहरी गर्मियों को किया जीवंत

जयपुर।बचपन की गर्मियों की छुट्टियाँ, नानी के घर का स्नेह, आँगन में गूंजती खिलखिलाहट और परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पल जीवन की ऐसी धरोहर हैं, जो समय बीतने के साथ और भी मूल्यवान हो जाती हैं। जयपुर में आयोजित ‘नानी का घर’ कार्यक्रम ने इन्हीं सुनहरी यादों को फिर से जीवंत कर दिया।

कविता, कहानी, संगीत और पारंपरिक खेलों के माध्यम से यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक संध्या नहीं रहा, बल्कि लोगों को अपने बचपन, रिश्तों की गर्माहट और उन भावनाओं से दोबारा जोड़ने का एक भावपूर्ण प्रयास बन गया, जिन्हें आधुनिक जीवन की भागदौड़ में कहीं पीछे छोड़ दिया गया है। अवसर था 14 जून को निर्माण नगर स्थित मनवास में आयोजित बज़्म के विशेष आयोजन ‘नानी का घर’ का, जिसने उपस्थित लोगों को एक भावनात्मक और यादगार शाम दी।

मोहम्मद उजैर अली और डिंपल नैनानी द्वारा स्थापित बज़्म पिछले कुछ वर्षों से जयपुर में कहानी, कविता और सांस्कृतिक अनुभवों को नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है। ‘नानी का घर’ इसी श्रृंखला का एक अनूठा आयोजन था, जिसका उद्देश्य लोगों को उन स्मृतियों तक वापस ले जाना था जो समय के साथ धुंधली तो हो जाती हैं, लेकिन कभी मिटती नहीं।

मानवास, जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक खेलों और गतिविधियों का विशेष अनुभव क्षेत्र बनाया गया था, जहाँ लोगों ने कंचे, स्टापू, गुट्टे, लट्टू, ब्रेनवीटा, गुल्लक पेंटिंग और ब्रेसलेट मेकिंग जैसी गतिविधियों में भाग लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अनेक कलाकारों ने नानी, बचपन और परिवार से जुड़ी यादों को मंच पर जीवंत किया।

रोशनी ने कहानी के माध्यम से माँ के नानी में बदल जाने की संवेदनशील यात्रा को प्रस्तुत किया। किरण की कविता ने इस विचार को व्यक्त किया कि जहाँ बचपन सुरक्षित रह जाता है, वही स्थान हमेशा नानी का घर बना रहता है।

मेघा ने ‘यादों का मौसम’ के माध्यम से बचपन की छुट्टियों, नाना-नानी और पारिवारिक स्मृतियों को स्वर दिया। मानसी ने आम पापड़, गर्मियों और अपनी नानी की यादों से सजी एक भावपूर्ण तस्वीर श्रोताओं के सामने रखी। अंजली की तरन्नुम में प्रस्तुत कविता ने जीवन और आत्मबोध के विभिन्न आयामों को छुआ।

कुणाल की कहानी ने अपनी नानी के निधन से जुड़ी स्मृतियों के माध्यम से दर्शकों को भावुक कर दिया। कोमल ने अपनी नानी की कहावतों, लोकाचार और जीवन-ज्ञान को साझा करते हुए सभी को अपनी गर्मियों की छुट्टियों में वापस पहुँचा दिया। कार्यक्रम का समापन अजीत के संगीतमय प्रस्तुतिकरण से हुआ, जिसने श्रोताओं को पुराने दिनों की यादों में डुबो दिया।

jaipur,bazm,nani ka ghar,childhood memories,summer vacations,cultural event,storytelling,poetry,traditional games,family bonding,mohammad uzair ali,dimple nainani,rajasthan,art and culture,community event,nostalgia,music,literature,jaipur events,cultural heritage

कार्यक्रम के दौरान हुई अचानक बारिश भी इस अनुभव का हिस्सा बन गई। इसके बावजूद दर्शक अंत तक जुड़े रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

बज़्म के संस्थापक मोहम्मद उजैर अली और डिंपल नैनानी ने कहा कि ‘नानी का घर’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक साझा स्मृति को फिर से जीने का प्रयास था।

उन्होंने कहा, “कुछ जगहें सिर्फ जगहें नहीं होतीं, वे स्वयं एक एहसास होती हैं। ‘नानी का घर’ उन एहसासों को फिर से जीने का एक प्रयास था, जिन्हें हम अपने साथ लेकर बड़े होते हैं।”

बज़्म आगे भी ऐसे अनुभवों का निर्माण करता रहेगा जो कविता, कहानी और मानवीय जुड़ाव के माध्यम से लोगों को एक-दूसरे के करीब लाएँ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत