Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अरहर दाल : इसका शानदार जायका बार-बार खाने के लिए करता है मजबूर, ऐसे बनाएं #Recipe

अधिकतर हिंदुस्तानियों की खाने की थाली दाल के बगैर पूरी नहीं होती। चावल-दाल की जोड़ी तो हिट है, लेकिन चावल नहीं हो तो भी दाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 4:13:12

अरहर दाल : इसका शानदार जायका बार-बार खाने के लिए करता है मजबूर, ऐसे बनाएं #Recipe

अधिकतर हिंदुस्तानियों की खाने की थाली दाल के बगैर पूरी नहीं होती। चावल-दाल की जोड़ी तो हिट है, लेकिन चावल नहीं हो तो भी दाल अकेली भी काफी है। घरों में दाल लगभग रोजाना बनाई जाती है। दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। ऐसे में यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको अरहर (तूअर) की दाल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। कई लोग इसे सीधे ही बना लेते हैं लेकिन अगर आप बनाने से पहले पानी में 20-25 मिनट के लिए भिगोकर रख दें तो दाल के दाने फूल जाते हैं जिससे उनका स्वाद बढ़ जाता है। इसका शानदार जायका होता है जो हमें बार-बार इसे खाने के लिए प्रेरित करता है। इसे आप रोटी या चावल किसी के साथ भी खा सकते हैं।
arhar dal,arhar dal tasty,arhar dal delicious,arhar dal ingredients,arhar dal recipe,arhar dal home,arhar dal chawal,arhar dal roti,arhar dal protein सामग्री (Ingredients)

अरहर (तूअर) दाल – 1 कप
घी – 1 टेबल स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
पानी – 2 कप arhar dal,arhar dal tasty,arhar dal delicious,arhar dal ingredients,arhar dal recipe,arhar dal home,arhar dal chawal,arhar dal roti,arhar dal protein विधि (Recipe)

- सबसे पहले अरहर की दाल लें और उसे साफ करने के बाद पानी से 2 से 3 बार अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद दाल को 20-25 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- फिर दाल को कुकर में डाल दें और ऊपर से 2 कप पानी डालकर साथ में हल्दी और स्वादानुसार नमक मिला दें।
- अब कुकर का ढक्कन लगा दें और मीडियम आंच पर दाल को पकने दें। जब कुकर में 2 सीटियां आ जाएं तो गैस को बंद कर दें।
- कुकर का प्रेशर रिलीज होने के बाद ढक्कन खोल दें और चेक करें की दाल ठीक से पकी है या नहीं। अगर दाल ठीक से नहीं पकी हो तो एक सीटी और दें।
- अगर दाल पक गई है तो उसे मैश करें। इसके बाद आप दाल गाढ़ी या पतली जैसी भी खाना पसंद करते हैं उस हिसाब से उसमें और पानी मिला दें।
- अब कुकर का ढक्कन लगाए बिना ही दाल को 2 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकाएं।
- अब तड़का लगाने वाला बर्तन लें और उसमें घी डालकर गैस पर गरम करें। जब घी गरम होकर पिघल जाए तो उसमें हींग और जीरा डालकर फ्राई करें।
- जब जीरा तड़कने लग जाए तो इस मिश्रण को दाल में डालकर घी-जीरे का छौंक लगाएं। तैयार है अरहर की दाल।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology