न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी से छूट रहे पसीने... तो घर पे इस आसान तरीके से बनाएं लजीज ठंडाई और पाएं सुकून

गर्मियों में अक्सर कुछ ठंडा खाने और पीने का मन करता है। इसका कारण है बाहरी वातावरण और शरीर का बढ़ा हुआ तापमान। अब...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 8:06:42

गर्मी से छूट रहे पसीने... तो घर पे इस आसान तरीके से बनाएं लजीज ठंडाई और पाएं सुकून

गर्मियों में अक्सर कुछ ठंडा खाने और पीने का मन करता है। इसका कारण है बाहरी वातावरण और शरीर का बढ़ा हुआ तापमान। अब आप चुटकियों में गर्मी को दूर भगा सकते हैं ठंडाई पीकर। आमतौर पर लोग पैकेट बंद ठंडाई का मसाला लेकर आते हैं और दूध में घोल के पीते हैं, लेकिन इसमें वैसा स्वाद नहीं आता, जैसा चाहिए होता है। इसलिए हम बता रहे हैं ऐसा आसान और सही तरीका जिससे आप घर पर ही शानदार ठंडाई बना सकते हैं। ठंडाई को बनाना काफी आसान है। इसे 15 मिनट में बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं।

thandai,thandai recipe,summer,hot,milk,thandai taste,almond,cashew nut,cardamom,kesar,pista,thandai easy recipe,thandai fast recipe,recipe in hindi

आवश्यक सामग्री

ठंडाई का पेस्ट बनाने की सामग्री

- 3 छोटी कटोरी बादाम
- 1 छोटी कटोरी काजू
- 1 छोटी कटोरी सौंफ
- 1/2 छोटी कटोरी मगज (तरबूजे के दाने)
- 1/2 छोटी कटोरी काली मिर्च
- 1 छोटी कटोरी पिस्ता
- 1 कटोरी खसखस (पोस्ता दाने)
- 4-5 हरी इलायची
- 5 ग्राम केसर
- 1 गिलास गर्म पानी
- 3 टेबलस्पून गुलकंद
- मिक्सर जार

ठंडाई की चाशनी बनाने की सामग्री

- बड़ी कड़ाही
- 300 ग्राम चीनी
- 250 मिलीलीटर पानी
- एक चुटकी केसर
- 150 मिलीलीटर पानी
- दूध

thandai,thandai recipe,summer,hot,milk,thandai taste,almond,cashew nut,cardamom,kesar,pista,thandai easy recipe,thandai fast recipe,recipe in hindi

विधि

- ठंडाई बनाने के लिए एक कटोरे में बादाम, काजू, सौंफ, मगज, काली मिर्च, पिस्ता, खसखस, इलायची और केसर डालें।

- इस कटोरे में गर्म पानी डालें। गर्म पानी डालने से सूखे मेवे जल्दी से भीग जाएंगे। मेवों को 4 घंटे तक पानी में डालकर रखें।

- ठंडाई बनाने के लिए भीगे हुए मेवों को मिक्सर जार में डालें।

- जार में गुलकंद डाल दें। अगर गुलकंद नहीं मिल रहा है तो गुलाब की सूखी पंखुड़ियां डाल लें। या फिर गुलाब की ताजी पंखुड़ियां भी इसमें डाल सकते हैं।

- इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।

- ठंडाई के लिए पेस्ट बन चुका है। अब चाशनी बनाएं।

- इसके लिए कड़ाही में चीनी, पानी और केसर डालकर तेज आंच पर चीनी घुलने तक पकाना है।

- जैसे ही चीनी घुल जाए इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर मिला लें।

- चलाते हुए 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाना है। इस बात का ध्यान रखें कि चाशनी में पेस्ट डालने के बाद 7-8 मिनट के बाद यह उफान मारेगा।

- 7-8 मिनट के बाद मिश्रण बढ़िया गाढ़ा हो जाएगा। इसे थोड़ा पतला करने के लिए पहले 150 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- 15 मिनट में ठंडाई का मसाला तैयार हो जाएगा।

- कड़ाही को आंच से हटा लें और इसे ठंडा कर लें। ठंडाई के मसाले को ठंडा करने के बाद इसे बॉटल में डालकर स्टोर कर सकते हैं।

- ठंडाई को सर्व करने के लिए एक पतीले में एक कड़छी ठंडाई में 2 गिलास दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- ठंडाई को गिलास में डालें ऊपर से 4-5 आइस क्यूब के साथ सर्व करें।

नोट- इस ठंडाई में हमने भांग वगैरह नहीं मिलाई है। अगर आप इसमें भांग मिलाना चाहते हैं तो सर्व करने से पहले इसमें पाउडर वाली भांग या फिर भांग की गोली मिला लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स