न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर के कोनों में जमी गंदगी को हटाने के लिए आजमाए ये टिप्स, काम बनाएंगे आसान

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से दागधब्बे व दुर्गंध हटाने में मदद मिलती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 8:29:06

घर के कोनों में जमी गंदगी को हटाने के लिए आजमाए ये टिप्स, काम बनाएंगे आसान

नया साल आने वाला हैं जिसका स्वागत दिवाली की तरह ही किया जाता हैं और घर की अच्छे से सफाई की जाती हैं ताकि घर में सकारात्मकता बनी रहे। ऐसे में सफाई के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी में डालती हैं कोनों में जमी गंदगी जिन्हें हटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप कुछ ट्रिक्स अपनाए जो आपके काम को आसान बनाए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से दागधब्बे व दुर्गंध हटाने में मदद मिलती हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

- दागधब्बे या जंग लगने से खराब लगने वाले गैस के चूल्हे की समस्या तो हर गृहिणी की रहती है। आप बारबार सफाई के लिए अपने चूल्हे को दुकान भी तो भेज नहीं सकतीं। ऐसे में बाजार से खरीदा गया सफाई करने वाला या चिकनाई हटाने वाला सामान जब आप को सही परिणाम नहीं देता तो चूल्हा फेंकने या नया खरीदने का ही मन करता है। लेकिन ऐसा न कर के आप एक बार इस नुसखे को आजमाएं।

home tips,home cleaning tips,tips and tricks

- 50 ग्राम कास्टिक सोडा पाउडर किसी भी हार्डवेयर की दुकान में मिल जाएगा। इसे 2 लिटर पानी में डाल कर एक लकड़ी के डंडे से मिलाएं। अब अधिक चिकनाई या गंदगी वाली जगहों पर उसे डालें फिर ब्रश से हलके से रगड़ें। गंदगी ज्यादा हो तो इसे दोहराएं। बाथरूम में खारे पानी से आप के फ्लोर टाइल्स और वाशबेसिन पर लगे दाग अच्छे नहीं लगते हैं। नलों और शावर पर तो उन की एक परत ही जमा हो जाती है। आप अपने बाथरूम में हार्पिक या ऐसी ही सफाई की कोई दूसरी चीज टाइल्स, वाशबेसिन और नलों और शावर पर डाल कर उन्हें तुरंत साफ कर लें वरना दाग लग जाएंगे।

- चींटियां, काकरोच, मकड़ी, छिपकली व सिल्वर फिश तो बिन बुलाए मेहमान की तरह घर में आ बैठती हैं। इन का घर में होने का मतलब यह है कि घर के कुछ हिस्से साफ नहीं हैं। जब दीवारों की सीलिंग पर मकड़ी का जाला लगना शुरू हो जाए, तो उस के फैलने से पहले आप उस का सफाया कर दें। जाला बढ़ जाने पर छिपकलियां जाले में फंसे कीड़ों की ओर आकर्षित हो कर सीलिंग पर रेंगती नजर आती हैं। ऐसी नौबत न आने दें। छिपकलियां अगर आप को अपने कमरों के फर्श पर रेंगती नजर आएं, तो कमरों के कोनों में अंडे का छिलका रख दें।

home tips,home cleaning tips,tips and tricks

- चींटियों से नजात पाने के लिए बोरैक्स पाउडर में थोड़ी सी चीनी मिला कर चींटियों के पास रख दें। यह काकरोच से नजात दिलाने में भी मदद करता है। लेकिन अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो बोरैक्स पाउडर बच्चों से छिपा कर रखें या खडि़या को पानी में मिला कर चींटियों के पास डाल दें। आप ने अकसर देखा होगा कि सिल्वर फिश आप की किताबों और कपड़ों पर हमला कर उन्हें खाना शुरू कर देती हैं। आप नीम या यूकलिप्टस के पत्तों को एक छोटे बरतन में डाल कर किताबों के पास रख सकती हैं। इस से किताबों में खुशबू भी आएगी और सिल्वर फिश भी नहीं आएंगी।

- कपड़ों के बीच में आप एक पाउच या थैली में यूकलिप्टस या लैवेंडर का तेल छिड़क कर रख सकती हैं। फ्रिज में से अगर दुर्गंध आ रही हो तो आप उस में ताजा केवड़े का फूल या पिसी दालचीनी को एक कटोरे में डाल कर रख सकती हैं। इस के अलावा संतरा खाएं तो उस के छिलके न फेकें। उन्हें एक कटोरे में डाल कर फ्रिज के अंदर रख दें। इस से दुर्गंध तो चली ही जाएगी फ्रिज में संतरे की महक 4-5 दिनों तक बनी रहेगी।

- अगर आप के घर में बहुत मच्छर हैं तो छोटे गमले में आप पुदीना उगा कर कुदरती रूप से मच्छरों को भगा सकती हैं। इस से न सिर्फ मच्छर कम होंगे, बल्कि आप के घर में खुशबू भी बनी रहेगी। पुदीने की डंडियों से पत्ते निकालने के बाद उन्हें फेंकें नहीं। उन्हें गमले में लगा दें और उस में रोज थोड़ा पानी डालें। हफ्ते भर में पुदीने की पत्तियां फिर निकलना शुरू हो जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत