न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के इन देशों में है शराब पीने की अनोखी परंपरा, आप भी हो जाएंगे सोचने पर मजबूर

शराब के शौकीन लोग हमेशा ही इसे पीने का बहाना ढूंढते हैं। खुशी हो या गम वे कोशिश करते हैं कि शराब का माहौल बनाया जाए। सभी लोग जानते हैं कि शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन इसके बावजूद लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Feb 2023 7:01:10

दुनिया के इन देशों में है शराब पीने की अनोखी परंपरा, आप भी हो जाएंगे सोचने पर मजबूर

शराब के शौकीन लोग हमेशा ही इसे पीने का बहाना ढूंढते हैं। खुशी हो या गम वे कोशिश करते हैं कि शराब का माहौल बनाया जाए। सभी लोग जानते हैं कि शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन इसके बावजूद लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं। सभी अपने अंदाज में इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों में शराब के सेवन या इससे जुड़े कई अनोखे कानून या प्रथा हैं जिनका अनुसरण करना पड़ता हैं। यहां हम आपको दुनियाभर के ऐसे ही शराब से जुड़े अजीबो-गरीब रिवाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइये जानें इनके बारे में...

unique tradition of drinking alcohol,Alcohol

अल साल्वाडोर : नशे में गाड़ी चलाने पर होगी फायरिंग

नशे में गाड़ी चलाना किसी के लिए भी घातक साबित हो सकता है। इसके लिए हर देश ने कड़े कानून बनाए हैं, लेकिन अल साल्वाडोर में ड्रंक ड्राइविंग पर ऐसा कानून बनाया गया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां पर नशे में गाड़ी चलाना मौत को दावत देना है। अगर आप यहां पर ड्रंक ड्राइविंग करते हैं, तो आपका फायरिंग दस्ते से सामना हो सकता है। इस देश ने शायद शराब पीने से जुड़ा कुछ ज्यादा ही सख्त कानून बना दिया है।

unique tradition of drinking alcohol,Alcohol

हंगरी : जाम टकराकर चीयर्स कहना मना

दुनिया भर में लोग शराब पीने से पहले एक दूसरे से पैमाने टकराते हैं। हालांकि, यूरोपीय देश हंगरी में ऐसा करना बेहद बुरा माना जाता है। कहते हैं कि 1849 में हंगरी के कुछ क्रांतिकारियों की हत्या के बाद ऑस्ट्रियाई सैन्य अधिकारियों ने गिलास टकराए थे। इसके बाद से हंगरी के लोग इस रिवाज से दूर हैं और ऐसा करने पर बेहद बुरा मानते हैं।

unique tradition of drinking alcohol,Alcohol

कनाडा : फ्लेवर नहीं बना सकते बारटेंडर

बार में लोगों की पसंद का ड्रिंक बारटेंडर बनाते हैं, लेकिन कनाडा में वे अलग-अलग फ्लेवर की शराब नहीं बना सकते हैं। यहां पर बार में आए ग्राहक के कहने पर ही बारटेंडर फ्लेवर्ड ड्रिंक बना सकते हैं। इस कानून की वजह से बारटेंडर को नौकरी मिलने में मुश्किल खड़ी हो गई है।

unique tradition of drinking alcohol,Alcohol

कोरिया : अपना ड्रिंक खुद मत बनाना

कोरिया में अपनी ड्रिंक खुद गिलास में डालना बेहद बुरा माना जाता है। यहां रिवाज है कि आप हमेशा दूसरों के लिए गिलास में शराब उड़ेलें और ध्यान रखें कि उनका पैमाना खाली होते ही उसे रिफिल कर दें। अगर कोई आपको ड्रिंक दे तो उसे दोनों हाथों से रिसीव करना है। परोसते वक्त भी दोनों हाथों से गिलास पकड़ना है। कोरिया में उम्र में छोटे लोग हमेशा बुर्जुगों को परोसते हैं, भले ही छोटी उम्र वाला किसी रैंक या पद पर हो।

unique tradition of drinking alcohol,Alcohol

फ्रांस : खुद रखनी पड़ती है अल्कोहल टेस्टिंग मशीन

पुलिस अधिकारियों के पास ही अल्कोहल टेस्ट करने वाली मशीने दिखती हैं। लेकिन आप फ्रांस में ड्राइविंग करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पास अल्कोहल टेस्टिंग मशीन होनी चाहिए। अगर ड्राइविंग करते समय आपके पास अल्कोहल टेस्टिंग मशीन नहीं मिलती है, तो आपको सजा दी जा सकती है।

unique tradition of drinking alcohol,Alcohol

नीदरलैंड : बिना हाथ लगाए शॉट

नीदरलैंड में शराब पीने से बेहद अजीबोगरीब रिवाज जुड़ा है। इस रिवाज को कहते हैं कोप-स्टो-चे। इसके तहत, बारटेंडर एक ट्यूलिप शेप्ड शॉट गिलास में जिनेवर (एक किस्म का डच जिन) जबकि उसके बगल में अलग से बीयर परोसता है। फिर पीने वाले लोग हाथों को पीछे ले जाते हैं और जिनेवर को होठों से पीने की कोशिश करते हैं। इसके बाद, वे बीयर की एक घूंट लेते हैं।

unique tradition of drinking alcohol,Alcohol

बोलीविया : पब्लिक में शादीशुदा महिला पी सकती है एक ग्लास वाइन

बोलीविया में शराब से संबंधित अजीबोगरीब कानून बनाया गया है। यहां पर बार या रेस्तरां में शादीशुदा महिला सिर्फ एक ग्लास वाइन पी सकती है। नेश में महिला के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके, इसलिए यहां पर ऐसा कानून बनाया गया है।

unique tradition of drinking alcohol,Alcohol

यूक्रेन : दुल्हन की जूती में ड्रिंक

यूक्रेन में दुल्हन की जूता चुराई की रस्म होती है। भारत में अलग यह है कि यहां दूल्हे के जूते चुराए जाते हैं और लौटाने के बदले में लड़के वालों से मोटी रकम वसूली जाती है। यूक्रेन में दुल्हन की जूती चुराने वाला शख्स शादी में आए अन्य मेहमानों को उसी जूती में शराब पीने के लिए कह सकता है। ऑस्ट्रेलिया में भी लोग जश्न के वक्त जूते में शराब पीते हैं। इस रिवाज को do a shoey कहते हैं। इसमें जूते में शराब डालकर उसे पीते हैं, इसके बाद जूते को वापस पहन लिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर