न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इन मंदिरों में चढ़ता हैं अनोखा चढ़ावा, जानकर आपको भी होगो हैरानी

ये चढ़ावे इतने अजीब हैं कि आपको भी जानकर हैरानी होगी। तो चलिए आपको उन मंदिरों के बारे में बताते हैं, जहां कई तरह का अनोखा चढ़ावा चढ़ता है।

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 1:24:26

भारत के इन मंदिरों में चढ़ता हैं अनोखा चढ़ावा, जानकर आपको भी होगो हैरानी

भारत एक विशाल देश हैं जो अपने पर्यटन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता हैं। भारत के इन्हीं पर्यटन स्थलों में से कई धार्मिक स्थल भी हैं। भारत प्राचीन काल से आध्यात्म और आस्था के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है जहां आपको एक से बढ़कर एक मंदिर देखने को मिलते हैं। कोई अपनी भव्यता के लिए जाना जाता हैं तो कोई अपने चमत्कार के लिए। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने अनोखे चढ़ावे के लिए जाने जाते हैं। ये चढ़ावे इतने अजीब हैं कि आपको भी जानकर हैरानी होगी। तो चलिए आपको उन मंदिरों के बारे में बताते हैं, जहां कई तरह का अनोखा चढ़ावा चढ़ता है।

unique offerings are made in these temples of india,you will be surprised to know,holiday,travel,tourism

भोपाल का जीजीबाई मंदिर

मध्यप्रदेश में भी कई ऐतिहासिक मंदिर मौजूद हैं, लेकिन इसकी राजधानी भोपाल में स्थित जीजीबाई मंदिर अपने चढ़ावे को लेकर सुर्खियों में रहता है। यहां देवी के समक्ष जूते-चप्पल चढ़ाने की परंपरा प्रचलित है। यहां आने के बाद चढ़ावे की इस परंपरा को पूरा न किया जाए, तो ये धार्मिक यात्रा अधूरी मानी जाती है। गर्मी में लोग यहां देवी को चश्मा, टोपी जैसी चीजें चढ़ाते हैं। साथ ही श्रृंगार का चढ़ावा भी बहुत शुभ माना जाता है।

unique offerings are made in these temples of india,you will be surprised to know,holiday,travel,tourism

उत्तर प्रदेश का ब्रह्मा बाबा मंदिर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के एक गांव के लिए ऐसा कहा जाता है कि एक बार एक व्यक्ति ड्राइवर बनने की इच्छा से मंदिर आया था। जब वो ड्राइवर बन गया तो उसने भेंट के रूप में भगवान को घड़ी चढ़ाई। ये सब देखते हुए स्थानीय लोग भी इस परंपरा का पालन करने लगे। इच्छा पूरी होने पर घड़ियां मंदिर के पेड़ की शाखाओं के पास रखी जाती हैं।

unique offerings are made in these temples of india,you will be surprised to know,holiday,travel,tourism

मध्य प्रदेश का काल भैरव मंदिर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी-देवताओं के अलावा भैरव को प्रसन्न करना भी जरूरी होता है। वैष्णो देवी के पास भैरव का मंदिर बहुत प्रचलित है, लेकिन उनके देश में अन्य जगहों पर भी मंदिर मौजूद हैं। मध्यप्रदेश के काल भैरव मंदिर में भक्त उन्हें भोग में शराब का चढ़ावा चढ़ाते हैं। इस मंदिर के बाहर कई शराब की दुकानें खुली हुई हैं। यहां भक्त पुजारी को शराब की बोतल देते हैं और वे इसे चढ़ाकर बची हुई शराब को प्रसाद के रूप में भक्त को लौटा देते हैं।

unique offerings are made in these temples of india,you will be surprised to know,holiday,travel,tourism

केरल का मुरुगन मंदिर

दरअसल कई साल पहले पास में रहने वाला एक मुस्लिम लड़का रोज-रोज मंदिर की घंटियां बजाय करता था, उसे उस बात और बहुत डांट भी पड़ती थी। अगले दिन जब वो बीमार पड़ा तो लगातार मुरुगन के नाम का जाप करने से माता-पिता उसे मंदिर में ले आए। पुजारी ने उसे भगवान को फल-फूल चढाने के लिए कहा, उसने ऐसा करने से मना कर दिया और बदले में मंच चॉकलेट भेंट कर दी। ये देखकर भगवान मुरुगन का दिल पिघल गया और लड़का चमत्कारिक रूप से अपनी बीमारी से ठीक हो गया। तब से भक्त देवता को चॉकलेट के डिब्बे चढ़ाते हैं और यहां तक कि उन्हें चॉकलेट की माला से भी सजाते हैं।

unique offerings are made in these temples of india,you will be surprised to know,holiday,travel,tourism

मंदसौर का सगस बावजी मंदिर

यह मंदिर किसी और राज्य में नहीं बल्कि हिंदुस्तान का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में मौजूद है। कहा जाता है यहां पर पिछले 30 वर्षों से एक अनोखा चढ़ावा चढ़ रहा जिसके बारे में सुनने के बाद लगभग हर कोई कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाता है। जी हां, मंदसौर के इस मंदिर में लोग फूल-पत्ती कम लेकिन घड़ी का चढ़ावा सबसे अधिक देखा जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से उस व्यक्ति का बुरा समय दूर हो जाता है और जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। इसके अलावा एक अन्य मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति इस मंदिर से घड़ी चुराता है तो उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं, इसलिए कोई भी इस मंदिर से घड़ियों को घर नहीं ले जाता है।

unique offerings are made in these temples of india,you will be surprised to know,holiday,travel,tourism

केरल का महादेव मंदिर

केरल के राष्ट्रीय विकास केंद्र में महादेव का एक मंदिर मौजूद है और ये मंदिर अपने अनोखे चढ़ावे के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां भक्त भगवान को डीवीडी या किताबें भेंट के रूप में चढ़ाते हैं। मान्यता है कि ये तरीका ज्ञान के भगवान को प्रसन्न कर सकता है। यहां भी इस चढ़ावे से जुड़ी हुई कई दुकानें मौजूद हैं।

unique offerings are made in these temples of india,you will be surprised to know,holiday,travel,tourism

तमिलनाडु का अज़गर मंदिर

तमिलनाडु के मदुरै में अज़गर कोविल या अज़गर मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक मंदिर है। देवता को यहां डोसा या डोसाई चढ़ाया जाता है जो विशेष रूप से मंदिर परिसर की रसोई में तैयार होता है। डोसा को पकाने के लिए खास सफेद चावल और काली उड़द दाल लाई जाती है। एक बार डोसा तैयार हो जाने के बाद उन्हें देवता को चढ़ाया जाता है और फिर प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका