न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के इन राम मंदिरों में उमड़ता हैं आस्था का सैलाब, पहुंचे यहां दर्शन करने

देश में एक से बढ़कर एक भव्य राम मंदिर हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। देश के इन राम मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिलता हैं। अगर आप भी प्रभु श्री राम के दर्शन कर भवसागर पार करना चाहते हैं, तो चले आइये इन राम मंदिर। आइये जानें इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 2:27:26

देश के इन राम मंदिरों में उमड़ता हैं आस्था का सैलाब, पहुंचे यहां दर्शन करने

सनातन धर्म में अच्छे गुणों को अपनाने के लिए प्रभु श्री राम का उदाहरण दिया जाता हैं। भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में जाना जाता है। श्रीराम को सनातन हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु का 7वां अवतार माना गया है जिनकी महिमा सारे जग में व्याप्त है। भारत के किसी भी हिस्से में चले जाएं आपको राम-नाम जरूर सुनने को मिल जाएगा। राम की इस महिमा से जोड़ने का काम करते हैं राम मंदिर। देश में एक से बढ़कर एक भव्य राम मंदिर हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। देश के इन राम मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिलता हैं। अगर आप भी प्रभु श्री राम के दर्शन कर भवसागर पार करना चाहते हैं, तो चले आइये इन राम मंदिर। आइये जानते है इनके बारे में...

flood of faith rises in these ram temples of the country reached here to visit,holiday,travel,tourism

त्रिप्रयार श्री राम मंदिर, केरल

त्रिप्रयार श्री राम मंदिर केरल के त्रिशूर जिले में है। यहां स्थापित मूर्ति के पीछे इस राम मंदिर की एक बहुत ही आकर्षक कहानी है। ऐसा माना जाता है कि त्रिप्रयार में रखी गई मूर्ति की पूजा भगवान कृष्ण द्वारा की जाती थी, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। यह समुद्र में डूबा हुआ था और केरल के चेट्टुवा क्षेत्र के एक मछुआरे द्वारा स्थापित किया गया था। बाद में शासक-वक्कयिल कैमल ने उस मूर्ति को त्रिप्रयार मंदिर में स्थापित किया। एकादशी उत्सव इस मंदिर में एक भव्य उत्सव है। इस दौरान भगवान आर्यप्पा को दुनिया भर से 21 हाथियों और भक्तों के साथ निकाला जाता है।

flood of faith rises in these ram temples of the country reached here to visit,holiday,travel,tourism

रघुनाथ मंदिर, जम्मू कश्मीर

वैसे तो हर हिंदुस्तानी के रग-रग में राम बसते हैं, राम का स्थान समस्त देवताओं में सर्वोच्च है, लेकिन राम अलग-अलग भाषाई विविधताओं और पूजने की अलग-अलग प्रवृत्ति के हिसाब से पूजे जाते हैं। जम्मू कश्मीर का रघुनाथ मंदिर कश्मीर के महाराजा गुलाब सिंह ने सन् 1835 में करवाना प्रारंभ किया लेकिन इसका पूर्ण निर्माण महाराजा रणजीतसिंह के काल में संपन्न हो सका, रघुनाथ मंदिर अपने-आप में वास्तुकला का शानदार नमूना है। रघुनाथ मंदिर में राम के भव्य मंदिर के अतिरिक्त अन्य 7 ऐतिहासिक स्थल भी हैं, राम के प्रभुत्व के स्वयं साक्षी हैं। रामायण काल से जुड़ी घटनाओं के अनुरूप कई और मंदिर भी रघुनाथ मंदिर के निकट ही स्थित हैं।

flood of faith rises in these ram temples of the country reached here to visit,holiday,travel,tourism

राम जन्मभूमि, अयोध्या

श्रीराम के सबसे प्रमुख मंदिरों में उनकी जन्मस्थली है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में हुआ था। यहां उनके पिता राजा दशरथ का राज पाट था। राजा राम भी अयोध्या के ही राजा बने थे। सरयू नदी के तट पर बसे इस नगर को रामायण के अनुसार 'मनु' ने बसाया था। मध्यकाल में राम जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर को तोड़कर मुगल बादशाह बाबर ने मस्जिद स्थापित कर दी थी। जिसे लेकर दशको विवाह रहा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की इजाजत दे दी और यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। दशहरा के मौके पर आप अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसके निकट ही हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित है, जहां हनुमान का वास है।

flood of faith rises in these ram temples of the country reached here to visit,holiday,travel,tourism

रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु

रामास्वामी मंदिर भारत के प्रमुख राम मंदिरों में से एक है जो 16 वीं शताब्दी के समय का है। इस आकर्षक मंदिर को बेहतरीन पत्थर की नक्काशी से सजाया गया है। भगवान राम का यह मंदिर भारत के तमिलनाडु के कुंभकोणम में स्थित है। मंदिर का निर्माण 400 साल पहले अच्युत नायक के समय में इसका निर्माण किया गया था। रामास्वामी मंदिर एक बहुत ही खूबसूरत संरचना है जो हर साल भारी संख्या में भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। मंदिर बैठे हुए सीता एयर राम की छवि को चित्रित किया गया है। मंदिर में लक्ष्मण, भरत, और चतुरगुण खड़े हुए हैं और हनुमान प्रार्थना करते हुए दिखाई देते हैं। यहां पर तमिल महीने पंगुनी में राम नवमी का आयोजन किया जाता है, जिसे बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

flood of faith rises in these ram temples of the country reached here to visit,holiday,travel,tourism

श्रीसीतारामचंद्र स्वामी मंदिर, आंध्रप्रदेश

आंध्रप्रदेश के खम्मण जिले के भद्राचलम शहर में स्थित सीतारामचंद्र स्वामी का ये मंदिर वनवासी जातियों के लिए कुल देवता की तरह मान्यता रखता है। राम हमेशा से ही वनवासियों के द्वारा पूजनीय रहे हैं। मान्यता के अनुसार जब राम, सीता और लक्ष्मण के संग वन जाने के लिये निकले थे तब उन्होंने गोदावरी के तट पर इन वनवासियों के संग कुछ समय बिताया था। जिसकी वजह से वनवासियों की कई पीढ़ियां राम भगवान को पूजती आ रही हैं। भद्राचलम से कुछ दूरी पर राम ने जो पर्णकुटी बनाकर यहां वास किया था, जिसे आज पर्णशाला के नाम से जाता है।

flood of faith rises in these ram temples of the country reached here to visit,holiday,travel,tourism

काला राम मंदिर, नासिक

काला राम मंदिर नासिक का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है, जिसकी स्थापना 1790 में सरदार ओढ़ेकर ने की थी। यहां पर काले पत्थर की मूर्ति स्थापित है जिससे यह नाम पड़ा। मंदिर में श्री राम की मूर्ति के साथ माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां हैं। मंदिर को बनवाने में 23 लाख का व्यय हुआ था और 2000 मजदूरों ने मिलकर 12 वर्षों में निर्माण कार्य को पूरा किया था। काला राम मंदिर के प्रांगण में गणेश, हनुमान जी के भी मंदिर हैं। मंदिर 70 फुट ऊंचा है और उसके गुम्बद पर सोने का पानी चढ़ा है।

flood of faith rises in these ram temples of the country reached here to visit,holiday,travel,tourism

श्री राम तीर्थ मंदिर, अमृतसर

श्री राम तीर्थ मंदिर पंजाब के अमृतसर में स्थित प्राचीन राम मंदिर है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह वाल्मीकि के आश्रम का स्थान है। हिंदू महाकाव्यों के की माने तो सीता ने इस आश्रम में जुड़वाँ बालक लव और कुश को जन्म दिया था। इस मंदिर की वास्तुकला परंपरा और आधुनिकता के अद्वितीय मिश्रण है। इस मंदिर में मनाया जाने वाला लोकप्रिय त्यौहार चार दिवसीय राम तीर्थ मेला है जो नवंबर के महीने में लाखों भक्तों को आकर्षित करता है।

flood of faith rises in these ram temples of the country reached here to visit,holiday,travel,tourism

रामटेक मंदिर, महाराष्ट्र

रामटेक मंदिर भारत के प्रसिद्ध राम मंदिर में से एक है जो महाराष्ट्र राज्य में नागपुर से लगभग 57 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर स्थल भगवान राम को समर्पित एक लोकप्रिय तीर्थस्थल है। इस प्राचीन मंदिर के बारे में कहा जाता है कि बारिश के समय भगवान श्री राम ने इस जगह पर 4 महीने के लिए ठहरे थे। ऐसा भी माना जाता है कि उन्होंने इस जगह पर दैवीय शस्त्रों का ज्ञान और ब्रह्मास्त्र हासिल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर