न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के इन खतरनाक ब्रिज को देखते ही छूट जाते हैं पसीने, चलने वालों की निकल जाती हैं चीख

दुनियाभर में बढ़ती तकनिकी के साथ नई इमारतों और चीजों का निर्माण किया जा रहा हैं जिनमें से कुछ तो सभी को आश्चर्यचकित कर देती हैं। आज के समय में देश-दुनिया में इन तकनिकी से कई ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 11:34:04

दुनिया के इन खतरनाक ब्रिज को देखते ही छूट जाते हैं पसीने, चलने वालों की निकल जाती हैं चीख

दुनियाभर में बढ़ती तकनिकी के साथ नई इमारतों और चीजों का निर्माण किया जा रहा हैं जिनमें से कुछ तो सभी को आश्चर्यचकित कर देती हैं। आज के समय में देश-दुनिया में इन तकनिकी से कई ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा हैं। लेकिन दुनियाभर में कुछ ब्रिज ऐसे हैं जो अपनी तकनिकी के लिए नहीं बल्कि खौफ के लिए जाने जाते हैं। जी हां, दुनिया में कुछ ऐसे खतरनाक पुल मौजूद हैं जिन्हें पार करना अपनी मौत को दावत देने के बराबर साबित होता है। आज हम आपको जिन खतरनाक ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं उन्हें देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। एडवेंचर प्रेमियों को ऐसे ब्रिज बेहद पसंद आते हैं, जो दिखने में रोमांचक और खतरनाक लगते हैं। तो आइये जानते हैं इन खतरनाक ब्रिज के बारे में...

dangerous bridges,worlds most dangerous bridges,risky bridges,perilous crossings,unsafe structures,high-risk infrastructure,structural integrity,public safety concerns,accidents and fatalities,extreme engineering,unstable footing,navigational hazards,natural disasters,structural collapse,risk management,liability issues
transportation safety,suspension bridges,historic bridges,tourist attractions

कॉइलिंग ड्रैगन क्लिफ, चीन

यह पुल चीन के हुनान प्रांत में बनाया गया है। इस पुल पर जाना तो दूर इसे देखते ही लोगों की हालत पतली हो जाती है। इस पुल पर जाते ही लोगों की डर के मारे रुह कांपने लगती है और उनकी चीख निकल जाती है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक पुल में शामिल किया गया है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक स्काईवॉक में गिना जाता है। साल 2016 में इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। इसके भयावह बनावट की वजह से इसे 'मौत का पुल' भी कहा जाता है। यहां थोड़ी सी भी चूक का मतलब मौत होता है। इस पुल पर चलने की हिम्मत बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। हालांकि रोमांच के शौकीन लोग इस पुल पर चहलकदमी करने पहुंच जाते हैं।

dangerous bridges,worlds most dangerous bridges,risky bridges,perilous crossings,unsafe structures,high-risk infrastructure,structural integrity,public safety concerns,accidents and fatalities,extreme engineering,unstable footing,navigational hazards,natural disasters,structural collapse,risk management,liability issues
transportation safety,suspension bridges,historic bridges,tourist attractions

कैरिक-ए-रेड रोप ब्रिज, यूके

कैरिक-ए-रेडे रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड में बना एक प्रसिद्ध रोप ब्रिज है। आपको बता दें कि ये ब्रिज 20 मीटर लंबा है और नीचे चट्टानों से 30 मीटर ऊपर है। ये ब्रिज दुनिया भर से लाखों संख्या में पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। इस ब्रिज का ध्यान नेशनल ट्रस्ट द्वारा रखा जाता है। इस ब्रिज को आप साल में किसी भी समय बिना किसी शुल्क के पार कर सकते हैं। पिछले कुछ सालों में इस जगह पर घूमने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

dangerous bridges,worlds most dangerous bridges,risky bridges,perilous crossings,unsafe structures,high-risk infrastructure,structural integrity,public safety concerns,accidents and fatalities,extreme engineering,unstable footing,navigational hazards,natural disasters,structural collapse,risk management,liability issues
transportation safety,suspension bridges,historic bridges,tourist attractions

लंगकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया
लैंगकॉवी स्काई ब्रिज मलेशिया में 125 मीटर का घुमावदार केबल स्टे ब्रिज है जिसका निर्माण 2005 में पूरा हुआ। यह ब्रिज 660 मीटर की उंचाई पर स्थित है। लैंगकॉवी ब्रजी केबल कार से जाना पड़ता है। जहां स्काईग्लाइड नामक एक लिफ्ट पर्यटकों को शीर्ष स्टेशन से पुल तक ले जाती है। जुलाई 2012 में रखरखाव और अपग्रेडिंग के लिए पुल को बंद कर दिया गया था।

dangerous bridges,worlds most dangerous bridges,risky bridges,perilous crossings,unsafe structures,high-risk infrastructure,structural integrity,public safety concerns,accidents and fatalities,extreme engineering,unstable footing,navigational hazards,natural disasters,structural collapse,risk management,liability issues
transportation safety,suspension bridges,historic bridges,tourist attractions

हुसैनी हैंगिंग ब्रिज, पाकिस्तान

पाकिस्तान की हुंजा नदी को पार करने के लिए हुसैनी हैंगिंग ब्रिज को निर्माण किया गया था, जिसे वर्तमान में दुनिया का सबसे खतरनाक पुल माना जाता है। दरअसल इस ब्रिज को लोहे की तारों और लकड़ी के डंडों की मदद से बनाया गया है, जो बीतते वक्त के साथ काफी पुराना और कमजोर हो गया है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति हुंजा नदी को पैदल पार करने के लिए इस ब्रिज का इस्तेमाल करता है, तो यकीनन वह अपनी जान खुद जोखिम में डाल देता है।

dangerous bridges,worlds most dangerous bridges,risky bridges,perilous crossings,unsafe structures,high-risk infrastructure,structural integrity,public safety concerns,accidents and fatalities,extreme engineering,unstable footing,navigational hazards,natural disasters,structural collapse,risk management,liability issues
transportation safety,suspension bridges,historic bridges,tourist attractions

ग्लास बॉटम ब्रिज, चीन

ग्लास बॉटम ब्रिज चीन में स्थित है। ये पूरा का पूरा पुल कांच का बना हुआ है। इस कारण इसके ऊपर चलने पर नीचे की गहराई साफ साफ दिखती है। इसी वजह से कई लोग डर के मारे इसे पूरा पार भी नहीं कर पाते। वे बीच से ही वापिस आ जाते हैं। ये करीब 1230 फीट की ऊंचाई पर बना है। इस पुल की लंबाई 984 फीट है। इसका नाम दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज में शुमार होता है।

dangerous bridges,worlds most dangerous bridges,risky bridges,perilous crossings,unsafe structures,high-risk infrastructure,structural integrity,public safety concerns,accidents and fatalities,extreme engineering,unstable footing,navigational hazards,natural disasters,structural collapse,risk management,liability issues
transportation safety,suspension bridges,historic bridges,tourist attractions

कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज, कनाडा

कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज कनाडा में मौजूद है जिसका निर्माण 1889 में किया गया था। आपको बता दें, ये ब्रिज भी दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों में आता है और इसका निर्माण नदी को पार करने के लिए किया गया था। पुल वैसे तो अपने आप में काफी सुरक्षित है, लेकिन जिन लोगों ने ब्रिज पर चलने से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया था, उनकी यहां मौत भी हो चुकी है। कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज 460 फुट लंबा है और इसकी उंचाई 230 फुट है।

dangerous bridges,worlds most dangerous bridges,risky bridges,perilous crossings,unsafe structures,high-risk infrastructure,structural integrity,public safety concerns,accidents and fatalities,extreme engineering,unstable footing,navigational hazards,natural disasters,structural collapse,risk management,liability issues
transportation safety,suspension bridges,historic bridges,tourist attractions

द ब्रिज ऑफ इम्मोर्टल्स, चीन

चीन के अनहुई प्रांत में हुआंगशान पर्वत श्रृंखला मौजूद है, जो पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा मौजूद है और उन्हीं पहाड़ों को आपस में जोड़ने के लिए द ब्रिज ऑफ इम्मोर्टल्स का निर्माण किया गया था। हालांकि ऊंचे पहाड़ पर लकड़ी से बने इस पतले से ब्रिज पर चलना किसी भयानक सपने से कम नहीं है, जिससे ऊंचाई से खौफ खाने वाले लोगों को दूर ही रहना चाहिए।

dangerous bridges,worlds most dangerous bridges,risky bridges,perilous crossings,unsafe structures,high-risk infrastructure,structural integrity,public safety concerns,accidents and fatalities,extreme engineering,unstable footing,navigational hazards,natural disasters,structural collapse,risk management,liability issues
transportation safety,suspension bridges,historic bridges,tourist attractions

रॉयल गॉर्ज ब्रिज, यूएसए

यह पुल अरकंसास नदी पर 955 फीट ऊंचा है और ये संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे ऊंचा सस्पेंशन ब्रिज है जिसे 1929 में बनाया गया था। निर्माण होने के बाद ये पुल 50 वर्षों तक पर्यटकों के लिए काफी खतरनाक बना रहा था, अगर आप इस ब्रिज पर इसका अनुभव लेने के लिए जा रहे हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप नीचे बिल्कुल भी न देखें।

dangerous bridges,worlds most dangerous bridges,risky bridges,perilous crossings,unsafe structures,high-risk infrastructure,structural integrity,public safety concerns,accidents and fatalities,extreme engineering,unstable footing,navigational hazards,natural disasters,structural collapse,risk management,liability issues
transportation safety,suspension bridges,historic bridges,tourist attractions

हैंगिंग ब्रिज ऑफ घासा, नेपाल

नेपाल में घासा नामक एक छोटा सा गांव मौजूद है, जो ऊंचे पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। ऐसे में इस गांव को मुख्य शहर से जोड़ने के लिए दो पहाड़ों के बीचों बीच हैंगिंग ब्रिज ऑफ घासा को बनाया गया है, जो बहुत ही पतला और संकरा है। यह पुल इतना हल्का है कि तेज हवा चलने पर ही हिलने लगता है, ऐसे में जब कोई इंसान इसके ऊपर चलता है तो उस वक्त इंसान की जान हलक तक आ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर