न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व के इन बड़े क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में बैठना भी हैं रोमांचकारी

आज हम आपको विश्व के बड़े क्रिकेट स्टेडियम के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच देखने का अपना अलग ही मजा हैं। आइये जानते हैं इन क्रिकेट स्टेडियम के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Oct 2022 1:31:39

विश्व के इन बड़े क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में बैठना भी हैं रोमांचकारी

क्रिकेट देखा जाए तो एक खेल हैं जो आज के समय में गली-मोहल्लो से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता हैं। लेकिन भारत में यह एक खेल से बढ़कर हैं जिससे लोगों की आत्मा और भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (ICC) विश्व चैम्पियनशिप होने वाली हैं और नजारा देखने लायक होगा। टीवी पर तो सभी मैच देखते हैं लेकिन क्रिकेट ग्राउंड (स्टेडियम) में मैच देखने का अपना अलग ही रोमांच होता हैं। आज हम आपको विश्व के बड़े क्रिकेट स्टेडियम के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच देखने का अपना अलग ही मजा हैं। आइये जानते हैं इन क्रिकेट स्टेडियम के बारे में...

biggest cricket stadiums of world,holidays,travel,tourism

सरदार पटेल स्टेडियम, गुजरात, भारत

इस स्टेडियम के पास विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम होने का रिकॉर्ड है। यह स्टेडियम 63 एकड़ में स्थित है। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पहले बैठने की क्षमता 55,000 के करीब थी। जिसको पुननिर्माण के द्वारा दर्शक क्षमता 1,10,000 दर्शकों में समायोजित कर दी गई। इस स्टेडियम में दस हजार दो पहिया वाहनों एवं तीन हजार चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग क्षेत्र आरक्षित है। इस स्टेडियम में एक इंडोर क्रिकेट प्रशिक्षण एकेडमी एवं तीन अभ्यास मैदान स्थित है। इस स्टेडियम में 50 से भी अधिक कमरे बने हुए हैं। इस स्टेडियम में 76 कारपोरेट बॉक्स, एक क्लब हाउस एवं क्रिकेटरों के लिए 4 ड्रेसिंग रूम भी बने हुए हैं। इस स्टेडियम में एक स्विमिंग पूल भी है, जो ओलंपिक के आकार का बना हुआ है।

biggest cricket stadiums of world,holidays,travel,tourism

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड अपने करीब 1 लाख दर्शक क्षमता के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें बैठ कर क्रिकेट देखने का एक अलग ही रोमांच है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को आस्ट्रेलियाई खेलों का आध्यात्मिक घर कहा जाता है। क्रिकेट के इतिहास का पहला टेस्ट मैच (15-19 मार्च 1877) इसी स्टेडियम में खेला गया था।

biggest cricket stadiums of world,holidays,travel,tourism

इडेन गार्डन, कोलकाता, भारत

ईडन गार्डन को भारतीय क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है और यह भारत का सबसे लोकप्रिय तथा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यह भारत का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है। इससे पहले इस स्टेडियम की बैठक क्षमता 100,000 से अधिक थी, लेकिन नवीनीकरण के पश्चात इसकी बैठक क्षमता 68000 कर दी गई। इस स्टेडियम में पहला क्रिकेट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 5-8 जनवरी, 1934 को टेस्ट मैच के रूप में आयोजित किया गया था।

biggest cricket stadiums of world,holidays,travel,tourism

एडिलेड ओवल, ऑस्ट्रेलिया

इस स्टेडियम का नाम ओवल इसलिए पड़ा है, क्योंकि यह स्टेडियम अंडाकार आकार का है। 12 से 16 दिसंबर, 1884 में प्रथम बार इस स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट मैच खेला गया था। यह टेस्ट क्रिकेट मैच इंग्लैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला गया था। एडिलेड ओवल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक है। यह स्थल अब मुख्य रूप से क्रिकेट और फुटबॉल के लिए उपयोग किया जाता है। स्टेडियम की क्षमता लगभग 54,000 है। विराट कोहली ने भारत के लिए टेस्ट मैच की कप्तानी में एडिलेड ओवल में दोहरे शतक भी बनाए।

biggest cricket stadiums of world,holidays,travel,tourism

लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, इंग्लैंड

लॉर्डस क्रिकेट स्टेडियम इंग्लैंड में स्थित है और इस स्टेडियम को दुनिया का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम में माना जाता है यह क्रिकेट स्टेडियम काफी ज्यादा खूबसूरत है और इसमें कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। लॉर्डस क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ लगभग 80,000 से भी अधिक लोग बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं और लॉर्ड्स स्टेडियम में मैच खेलना हर देश के खिलाड़ी का सपना होता है।

biggest cricket stadiums of world,holidays,travel,tourism

इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, भारत

इकाना क्रिकेट स्टेडियम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है और इस स्टेडियम में पहला मैच साल 2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। और अब इस स्टेडियम का नाम इकाना से बदलकर अटल बिहारी वाजपेई कर दिया गया है और इस स्टेडियम को विश्व के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में से एक माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका