न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योग से पहले और बाद में क्या खाएं, क्या न खाएं? जानें पानी पीने का सही समय

योग एक ऐसा व्यायाम है जो न केवल शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है। योगासन शरीर को शक्ति प्रदान करने के साथ-साथ दिमाग और मन को शांत और मजबूत करने में मदद करते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 04 Dec 2024 10:15:41

योग से पहले और बाद में क्या खाएं, क्या न खाएं? जानें पानी पीने का सही समय

योग एक ऐसा व्यायाम है जो न केवल शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है। योगासन शरीर को शक्ति प्रदान करने के साथ-साथ दिमाग और मन को शांत और मजबूत करने में मदद करते हैं। लेकिन, योग से अधिकतम लाभ पाने के लिए यह जानना जरूरी है कि योग करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए। सही खान-पान योगाभ्यास के प्रभाव को और अधिक बढ़ा सकता है।

yoga diet tips,what to eat before yoga,what to eat after yoga,foods to avoid before yoga,right time to drink water after yoga,yoga nutrition guide,pre-yoga meal ideas,post-yoga meal tips,hydration after yoga,yoga diet dos and donts,healthy yoga practices,best foods for yoga practice,yoga lifestyle tips,yoga and nutrition,eating guide for yoga sessions

चलिए जानते हैं योग से पहले और बाद में क्या खाएं, और किन चीजों से बचें।

योग से पहले और बाद में सही खान-पान का महत्व

योगाभ्यास के दौरान शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। साथ ही, योग के बाद शरीर को पुनः ऊर्जा पाने और खोए हुए पोषक तत्वों की भरपाई की जरूरत होती है। योग के समय पेट हल्का होना चाहिए ताकि आसन सही तरीके से किए जा सकें। अधिक खाना या गलत भोजन करने से योग करते समय असहजता महसूस हो सकती है।

योग से पहले क्या खाएं? (What to Eat Before Yoga)

सुबह योग करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। सुबह के समय आपका पेट खाली होता है, जिससे योग आसन करने में आसानी होती है। लेकिन, अगर आप बिना खाए योग करने में असहज महसूस करते हैं, तो योग से करीब 45 मिनट पहले हल्का भोजन करें।

योग से पहले खाने के लिए विकल्प:

- पका हुआ केला: यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और पेट को हल्का रखता है
- जामुन जैसे फल: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं
- दही: प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है
- ड्राई फ्रूट्स और नट्स: कुछ बादाम या अखरोट खा सकते हैं
- फलों की स्मूदी: ताजे फलों और दूध से बनी स्मूदी एनर्जी का अच्छा विकल्प है
- दलिया या ओट्स: फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं
- अंडा: बॉडी को प्रोटीन देता है
- प्रोटीन शेक: अगर आप वर्कआउट करते हैं तो यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है

ध्यान दें: योग से पहले भारी या मसालेदार खाना न खाएं, क्योंकि यह पाचन में बाधा डाल सकता है।

yoga diet tips,what to eat before yoga,what to eat after yoga,foods to avoid before yoga,right time to drink water after yoga,yoga nutrition guide,pre-yoga meal ideas,post-yoga meal tips,hydration after yoga,yoga diet dos and donts,healthy yoga practices,best foods for yoga practice,yoga lifestyle tips,yoga and nutrition,eating guide for yoga sessions

योग के बाद क्या खाएं? (What to Eat After Yoga)

योग करने के बाद शरीर को आराम और पोषण की जरूरत होती है। इसलिए, योग के तुरंत बाद ज्यादा मात्रा में पानी या खाना न लें। योग के 30 मिनट बाद हल्का और पौष्टिक भोजन करें।

योग के बाद खाने के लिए विकल्प:

- सीजनल फल: जैसे पपीता, सेब, तरबूज आदि
- सब्जियों का सूप: हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होता है
- उबले अंडे: प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है
- सैंडविच: मल्टीग्रेन ब्रेड और सब्जियों से बना सैंडविच खा सकते हैं
- नट्स और सीड्स: जैसे काजू, चिया सीड्स, या फ्लैक्स सीड्स
- दही: पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है
- छाछ या नारियल पानी: यह शरीर को हाइड्रेट करता है

शाम को योग से पहले और बाद में क्या खाएं?

योग से पहले:

अगर आप शाम को योग करते हैं, तो योग करने से 3 घंटे पहले हल्का भोजन करें। इससे भोजन पचने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। योग से 1 घंटे पहले हल्के स्नैक्स लें।

- उबली हुई सब्जियां: जैसे गाजर, मटर, या ब्रोकली
- सलाद: खीरा, टमाटर, और लेट्यूस का सलाद
- ड्राई फ्रूट्स: जैसे किशमिश, बादाम
- बेसन का चीला या मूंग दाल चीला

योग के बाद:

शाम को योग के बाद हल्का और पौष्टिक डिनर लें।

- सूप: सब्जियों का हल्का सूप
- रोटी और सब्जी: कम मसालेदार और हल्का भोजन
- फलों का सलाद

योग से पहले और बाद में क्या न खाएं?

- ज्यादा ऑयली या मसालेदार खाना: पाचन में बाधा डालता है
- ज्यादा भारी भोजन: योग के दौरान असहजता हो सकती है
- कैफीन या एनर्जी ड्रिंक: इनसे शरीर में असंतुलन हो सकता है

पानी पीने का सही समय:

योग करने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। योग के 30 मिनट बाद पानी पीना सबसे सही समय है। आप चाहें तो नारियल पानी या नींबू पानी भी ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब