न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाहर का चटर-पटर खा लेने से हो जाता है पेट खराब! इन चीजों के सेवन से सुधरेगा आपका हाल

इन दिनों अधिकतर लोग पेट में खराबी की समस्या से जूझते नजर आते हैं। देखने में आया है कि बाहर का चटर-पटर खा लेने से...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 11 Jun 2021 4:51:30

बाहर का चटर-पटर खा लेने से हो जाता है पेट खराब! इन चीजों के सेवन से सुधरेगा आपका हाल

इन दिनों अधिकतर लोग पेट में खराबी की समस्या से जूझते नजर आते हैं। देखने में आया है कि बाहर का चटर-पटर खा लेने से कई लोगों का पेट खराब हो जाता है। जब पेट खराब होता है तो समझ में नहीं आता कि कौनसा आहार हमारे पेट के लिए अच्छा रहेगा, जिसे खाकर पेट में कोई परेशानी न हो। वैसे तो जब पेट खराब होता है तो हमेशा डर ही लगा रहता है कि कहीं यह आहार पेट पर भारी न पड़ जाए।

लगभग हर कोई कभी न कभी पेट खराब होने की स्थिति से जरूर गुजरता है। इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं जैसे पेट दर्द होना, उल्टी आना, डायरिया, कब्ज आदि। पेट खराब होने की कई वजहें हो सकती हैं। दरअसल हम जो खाते हैं उसका असर हमारी सेहत और पेट पर पड़ता है इसलिए हेल्दी चीजों का ही सेवन करें जो आपको और आपके पेट को हेल्दी रखने में मदद कर सकें... तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो पेट खराब होने से बचाने में मदद कर सकते हैं।

food items,diet,stomach problem,coconut water,carrot juice. banana,ginger,curd,Apple,Oats,papaya,health article in hindi

गाजर का जूस

गाजर में बहुत से विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। गाजर का जूस पीने से पेट सही हो जाता है। जूस में पुदीने का रस भी मिला लें तो आपके पेट को ठंडक मिलेगी।

food items,diet,stomach problem,coconut water,carrot juice. banana,ginger,curd,Apple,Oats,papaya,health article in hindi

केला

इस समय जो सबसे ज्यादा फायदा करेगा वो है केला। पेट खराब होने पर केला खाएं। ये पेट तो भरेगा ही साथ ही आसानी से पच जाएगा। इसके अलावा फलों में पपीता भी अच्छा रहता है पेट के लिए। ये पचता है आसानी से और पेट को ठंडक देता है।

food items,diet,stomach problem,coconut water,carrot juice. banana,ginger,curd,Apple,Oats,papaya,health article in hindi

दही

दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होता है जो कि पेट के पाचन तंत्र को सही करता है।

food items,diet,stomach problem,coconut water,carrot juice. banana,ginger,curd,Apple,Oats,papaya,health article in hindi

पपीता

पपीते को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पपीते में बहुत सारा विटामिन सी होता है। इसके अलावा इसमें पेट और पाचन को सही करने वाला एंजाइम पपाइन भी होता है। पपीते के सेवन से आप पेट को हेल्दी रख सकते हैं।

food items,diet,stomach problem,coconut water,carrot juice. banana,ginger,curd,Apple,Oats,papaya,health article in hindi

ओट्स

गरम दूध में ओट्स डालकर खाने से पेट सही हो जाता है क्योंकि इसमें बहुत सारा फाइबर होता है।

food items,diet,stomach problem,coconut water,carrot juice. banana,ginger,curd,Apple,Oats,papaya,health article in hindi

सेब का सिरका

पेट खराब होने पर सेब के सिरके को काफी फायदेमंद माना जाता है। एक चम्मच सेब के सिरके को एक कप गरम पानी और शहद में मिलाकर पीने से पेट खराब होने और पेट गैस की समस्या से बचाया जा सकता है।

food items,diet,stomach problem,coconut water,carrot juice. banana,ginger,curd,Apple,Oats,papaya,health article in hindi

अदरक

शोध बताते हैं कि अदरक भी एक अच्छा विकल्प है खराब पेट के लिए। यदि आप अदरक की चाय पिएंगे तो आप तुरंत ही सही हो जाएंगे। जिंजर टी आपके खराब पेट को राहत दिलाएगी।

food items,diet,stomach problem,coconut water,carrot juice. banana,ginger,curd,Apple,Oats,papaya,health article in hindi

नारियल पानी

नारियल पानी में प्राकृतिक मिठास होती है जो कि शरीर को ऐलेक्ट्रालाइट जैसे कि पोटैशियम पहुंचाता है। इसीलिए गर्मी में ज्यादा से ज्यादा सेवन नारियल पानी का करे।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग