Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Monsoon : जरूर ट्राई करें ये 4 तरह की चाय, मुंह से निकलेगा वाह भाई वाह! दोगुना हो जाएगा बारिश का मजा

यकीनन भारत में लोग अपने हिसाब से अलग-अलग तरह की चाय पीते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि साधारण सी दिखने वाली चाय में कितने वेरिएशन्स बनाए जा सकते हैं?

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 10:01:03

Monsoon : जरूर ट्राई करें ये 4 तरह की चाय, मुंह से निकलेगा वाह भाई वाह! दोगुना हो जाएगा बारिश का मजा

मानसून शुरू हो गया है और इस दौरान बेहतरीन अदरक वाली चाय मिल जाए तोबात ही क्या है, लेकिन रोज़ाना एक ही तरह की चाय शायद अब आपको उस तरह से एक्साइट न करे। इसकी जगह आप अगर रोजाना अपने चाय पैलेट को एक नई तरह की चाय के साथ ट्रीट देंगे तो हो सकता है कि ये आपको अच्छा लगे। यकीनन भारत में लोग अपने हिसाब से अलग-अलग तरह की चाय पीते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि साधारण सी दिखने वाली चाय में कितने वेरिएशन्स बनाए जा सकते हैं?
5 tea in this monsoon,healthy living,Health tips 1. दालचीनी वाली चाय

दालचीनी का फ्लेवर चाय को बहुत ही अनोखा स्मोकी टेस्ट देता है। ये चाय उन लोगों के लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती है जिन्हें अदरक नहीं पसंद है परचाय में कुछ अलग सा स्वाद चाहते हैं।

कैसे बनाएं?

रोजाना की चाय में एक उबाल आने के बाद पिसा दालचीनी पाउडर (1/4 चम्मच) या फिर 1 छोटा सा दालचीनी का टुकड़ा डालें और इसे अच्छे से उबालें। इस चाय को थोड़ा ज्यादा पकाना होगा क्योंकि दालचीनी का फ्लेवर आने के बाद चाय कच्ची अच्छी नहीं लगती।

टिप
इस चाय में शक्कर थोड़ी कम डालें क्योंकि दालचीनी में अपनी अलग मिठास और फ्लेवर होता है जिससे चाय ज्यादा मीठी अच्छी नहीं लगेगी।
5 tea in this monsoon,healthy living,Health tips 2.लौंग और इलाइची वाली चाय

अदरक वाली चाय के बाद शायद यही सबसे ज्यादा लोकप्रिय और चर्चित चाय है। इस चाय की खुशबू सबसे अनोखी आती है और लौंग-इलाइची होने के कारण ये आपके गले में भी राहत देगी।

कैसे बनाएं?

रोजाना की चाय में चाय पत्ती के साथ 4 लौंग और 1 इलायची क्रश करके डाल दें। इलाइची ज्यादा न डालें वर्ना फ्लेवर इतना ज्यादा हो जाएगा कि चाय पी नहीं जाएगी। इसे बस वैसे ही पका लें जैसे रोज़ाना पकाती हैं।

टिप
लौंग और इलायची को हमेशा क्रश करके ही डालें ये फ्लेवर के लिए अच्छा होगा।
5 tea in this monsoon,healthy living,Health tips 3.तुलसी वाली चाय

अगर आपको सर्दी-खांसी हो रही है तो तुलसी वाली चाय तो बेस्ट साबित हो सकती है। इसका तेज़ फ्लेवर आपकी सर्दी को दूर करने के लिए काफी है।

कैसे बनाएं?

पानी के साथ चाय पत्ती और तुलसी की 3-4 धुली हुई पत्तियां पहले उबाल दें। इसके बाद चाय की बाकी सामग्री डालें, ये चाय काफी स्वादिष्ट बनेगी।

टिप

तुलसी की पत्तियां ज्यादा न डालें क्योंकि इनमें पारा होता है और ज्यादा पत्तियां नुकसान कर सकती हैं। 5 tea in this monsoon,healthy living,Health tips 4. नींबू वाली चाय

नॉर्मल दूध वाली चाय तो रोजाना पी जाती है, लेकिन इस माहौल में नींबू वाली चाय पीने का मज़ा ही कुछ और होगा।

कैसे बनाएं?

पानी के साथ चाय पत्ती, थोड़ी सी शक्कर, नींबू का एक स्लाइस डालकर उबालें और इसे छान लें। ऊपर से पुदीने की पत्ती डालकर इसका मज़ा लें।

टिप

इसमें बहुत ज्यादा चीज़ें न डालें सिर्फ नींबू का फ्लेवर ही आपको बेहतरीन टेस्ट देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology