न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक बार फिर पैर पसारने लगा हैं कोरोना, इन आहार के सेवन से बढ़ाए फेफड़ों की क्षमता

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए है जिनका सेवन फेफड़ों को मजबूत बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।।।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Apr 2022 4:24:22

एक बार फिर पैर पसारने लगा हैं कोरोना, इन आहार के सेवन से बढ़ाए फेफड़ों की क्षमता

कोरोना का दौर अभी तक थमा नहीं हैं और एक बार फिर इसके मामलों की संख्या बढ़ने लगी हैं। बीते दो साल में कोरोना वायरस ने इंसान के फेफड़ों को प्रभावित करते हुए कई लोगों की जान ली हैं। फेफड़े हमारे श्वसन तंत्र का एक बहुत ही खास और अहम हिस्सा है जिनके खराब होने से कई बीमारियों का आगमन होता हैं। कोरोना वायरस फेफड़ों पर प्रहार करता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाया जाए और इन्हें मजबूत बनाने के प्रयास किए जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए है जिनका सेवन फेफड़ों को मजबूत बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।।।

super foods for lungs,healthy living,Health tips

हल्दी

हल्दी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हाेती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी सेप्टिक और एंटी फंगल गुण हाेते हैं। ये शरीर काे राेगाें से लड़ने की क्षमता देते हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन नामक तत्व फेफड़ाें की कार्यक्षमता काे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसलिए आप हल्दी काे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

super foods for lungs,healthy living,Health tips

अखरोट

अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रिशन से प्रकाशित एक जर्नल के मुताबिक अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। डाइट में रोजाना एक मुट्ठी अखरोट शामिल करने से आप फेफड़ों की समस्या से निजात पा सकते हैं। यह सांस की दिक्कत यानी अस्थमा में भी फायदा पहुंचाता है।

super foods for lungs,healthy living,Health tips

सीताफल

सीताफल काे लाेग अकसर सब्जी के रूप में खाते हैं। इसमें कैरोटीनॉयड पाया जाता है, जाे धूम्रपान से खराब हाेने वाले फेफड़ाें की रक्षा करता है। सीताफल में बीटा कैराेटीन, ल्यूटिन भी हाेता है। अगर आपकाे धूम्रपान करने की आदत है, ताे सीताफल काे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आप काफी हद तक फेफड़ाें काे बीमार हाेने से बचा सकते हैं। लेकिन धूम्रपान करने की आदत छाेड़ना ही बेहतर परिणाम दे सकता है।

super foods for lungs,healthy living,Health tips

हाई फाइबर फूड का सेवन करें

अगर आप चाहते हैं कि आपके पेफड़े मजबूत रहें, तो आपको ऐसी चीजों का सेवन करना है, जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। इसके लिए आप नाशपाती, चिया सिड्स, ब्रोकली जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है।

super foods for lungs,healthy living,Health tips

टमाटर

टमाटर भी फेफड़ों के कार्यक्षमता को मजबूत बना के रखने में सहायक होता है। टमाटर में एक लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है। लाइकोपीन की बात करें तो ये एक केरोटीनॉइड एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। वहीं ये फेफड़ों को स्वस्थ बना के भी रखता है। आप अपनी डाइट में टमाटर का सेवन किसी भी प्रकार से कर सकते हैं। ये हर प्रकार से फायदेमंद साबित होगा।

super foods for lungs,healthy living,Health tips

चुकंदर

चुकंदर पाेषक तत्वाें से भरपूर हाेता है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन सी, पाेटैशियम काफी अच्छी मात्रा में हाेता है। इसके अलावा इसमें कैरोटीनॉयड भी हाेता है। कैरोटीनॉयड फेफड़ाें में जमी बलगम काे आसानी से निकलाने में मदद करता है। चुकंदर शरीर में खून, ऑक्सीजन की मात्रा काे बढ़ाता है। इसके सेवन से आप श्वसन तंत्र की बीमारियाें से अपना बचाव कर सकते हैं।

super foods for lungs,healthy living,Health tips

हरी पत्तेदार सब्जियां

फेफड़ों को स्वस्थ रखने का एक और सबसे सही तरीका है कि आप अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। दरअसल, इनमें कैरोटीनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिससे हमारे फेफड़ों को मजबूती मिलती है।

super foods for lungs,healthy living,Health tips

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल सेहत के लिए कितना अच्छा होता है ये बात तो आप जानते ही होंगें। इसका रोजाना सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ने नहीं देता है। वहीं क्या आपको पता है कि ऑलिव ऑयल फेफड़ों के सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है,ये उनके कार्यक्षमता को मजबूत बना के रखने में सहायक होता है। इसका रोजाना सेवन स्वास से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर देता है। वहीं ये आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है,इसलिए खाने बनाने के तेल के रूप में आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

super foods for lungs,healthy living,Health tips

लाइकोपेन से भरपूर आहार

फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आपको ऐसा आहार लेना चाहिए, जो लाइकोपेन युक्त हो। इसके लिए आप गाजर, पपीता, शकरकंद, टमाटर और तरबूज जैसी चीजें खा सकते हैं। इससे आपके फेफड़े मजबूत होने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग