न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Post Covid: कोरोना से तो ठीक हुए लेकिन अब बढ़ रहा शुगर लेवल, गैंग्रीन का भी शिकार हो रहे लोग

पोस्ट ट्रॉमा डिपार्टमेंट और कम्युनिटी आउटरीच के प्रमुख डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने लोगों से कम से कम 11 तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में पूछा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 1:05:11

Post Covid: कोरोना से तो ठीक हुए लेकिन अब बढ़ रहा शुगर लेवल, गैंग्रीन का भी शिकार हो रहे लोग

कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों को अब पोस्ट कोविड तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वे में पता चला है कि कोविड-19 (Covid-19) से उबर चुके मरीजों में आसामान्य तरीके से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ रहा है। यह सर्वे ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पटना (AIIMS Patna) की तरफ से किया गया है। एनडीटीवी के मुताबिक, पोस्ट ट्रॉमा डिपार्टमेंट और कम्युनिटी आउटरीच के प्रमुख डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने लोगों से कम से कम 11 तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में पूछा था। इनमें थकान और भूख ना लगना भी शामिल है। इस सर्वे के जरिए बीमारी से उबर चुके मरीजों बेहतर खानपान और देखभाल की हिदायत भी दी गई, ताकि वे लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें।

सर्वे से यह जानकारी मिली

यह सर्वे करीब तीन हजार लोगों पर किया गया था। जिसमें से 16% यानी 480 लोगों ने बताया कोविड से उबरने के बाद उनका ब्लड शुगर स्तर बढ़ा है। 28% यानी 840 लोगों ने कहा कि ठीक होने के लंबे समय के बाद भी वे कमजोर महसूस कर रहे हैं। 21.2% यानी 636 लोगों ने कहा कि उन्हें थकान रहती है। इसके अलावा 15.8% को खांसी, 5% को सांस लेने में परेशानी, 0.33% को गैंग्रीन, 7% को हायपरटेंशन, 0.16% को ब्लैक फंगस और करीब 4% को मानसिक समस्याएं हुईं।

फिलहाल, डॉक्टर्स और साइंटिस्ट 'लॉन्ग कोविड' को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। दुनियाभर के कई मरीजों में नेगेटिव टेस्ट आने के बाद भी कई तरह की परेशानियां नजर आई थीं।

खून जमने से हार्ट अटैक-स्ट्रोक का बढ़ रहा खतरा

कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों को हफ्तों बाद भी शरीर में खून के थक्के जमने की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले देखे जा रहे हैं। खून जमने की ये समस्या हफ्तों तक दिखती है। बिना हृदय रोग वाले, कोविड से ठीक हुए युवा मरीजों में भी हार्ट अटैक के मामले देखे जा रहे हैं। मुंबई में बीएमसी के कई कोविड सेंटर में मरीजों को देख रहे डॉक्टर द्यानेश्वर वाघमारे बताते हैं कि बिना किसी हृदय रोग वाले युवा कोविड मरीजों को भी पोस्ट कोविड हार्ट अटैक और स्ट्रोक से गुजरना पड़ा है। डॉक्टर द्यानेश्वर वाघमारे बताते हैं कि बिना किसी हृदय रोग वाले युवा कोविड मरीजों को भी पोस्ट कोविड हार्ट अटैक और स्ट्रोक से गुजरना पड़ा है।

डॉक्टर वाघमारे ने कहा, 'दूसरी वेव में नए वेरिएंट के कारण पोस्ट कोविड की तकलीफ भी ज्यादा बड़ी और जटिल है। ब्लड क्लॉटिंग होती है मरीजों में, जिसे थ्रोम्बोसिस बोलते हैं। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, म्यूकर होता है। पहले 45+ में होता था, इस वेव में 30+ में ज्यादा देख रहे हैं। युवा मरीज जिन्हें कोई हार्ट रिलेटेड दिक्कत नहीं थी, उन्हें भी पोस्ट कोविड अटैक आया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग