न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोषक तत्वों का भंडार है ये हरा पाउडर, खाने से सेहत को मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे

सिर्फ 1 चम्मच स्पिरुलिना खाने से आपको 4 ग्राम प्रोटीन, 11% विटामिन-बी1, 15% विटामिन-बी2, 4% विटामिन-बी3, 21% कॉपर और 11% आयरन मिलता है। इसमें 20 कैलोरी और 1.7 ग्राम हेल्दी कार्ब्स होते हैं। यही वजह है कि इसे सेहत के लिए बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 21 Feb 2025 11:13:13

पोषक तत्वों का भंडार है ये हरा पाउडर, खाने से सेहत को मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे

शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अलग-अलग विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आपको ये सारे पोषक तत्व किसी एक चीज को खाने से ही मिल जाएं, तो कितना अच्छा होगा? ऐसा ही एक सुपरफूड है स्पिरुलिना, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

स्पिरुलिना पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12, विटामिन ए, फोलिक एसिड, कॉपर, फाइबर और मिनरल पाए जाते हैं। यह न सिर्फ वजन घटाने में मददगार है, बल्कि शुगर कंट्रोल करने में भी असरदार माना जाता है। आइए जानते हैं स्पिरुलिना खाने के फायदे क्या हैं।

स्पिरुलिना पाउडर खाने के फायदे

सिर्फ 1 चम्मच स्पिरुलिना खाने से आपको 4 ग्राम प्रोटीन, 11% विटामिन-बी1, 15% विटामिन-बी2, 4% विटामिन-बी3, 21% कॉपर और 11% आयरन मिलता है। इसमें 20 कैलोरी और 1.7 ग्राम हेल्दी कार्ब्स होते हैं। यही वजह है कि इसे सेहत के लिए बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है।

भरपूर प्रोटीन का स्रोत

स्पिरुलिना एक उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन सोर्स है, जो पूरी तरह से प्राकृतिक है। यह शरीर को आवश्यक एमिनो एसिड्स प्रदान करता है, जिससे मसल्स ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। जो लोग फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं या वजन घटाने का प्लान बना रहे हैं, वे महंगे प्रोटीन पाउडर की जगह इस प्राकृतिक पाउडर का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं को रिपेयर करने और नए टिशूज बनाने में भी मदद करता है।

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करे

स्पिरुलिना विटामिन बी12 का एक बेहतरीन स्रोत है, जो दिमाग और नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। यह ब्रेन फंक्शन को बेहतर करने और तनाव कम करने में सहायक है। विटामिन बी12 की कमी से होने वाली थकान, कमजोरी और भूलने की समस्या को दूर करने के लिए स्पिरुलिना का सेवन किया जा सकता है। साथ ही, यह हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती।

एमिनो एसिड से भरपूर

स्पिरुलिना में प्रोटीन के साथ एमिनो एसिड भी होते हैं, जो शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में सहायता करते हैं। ये गैस्ट्रिक और ड्यूडनल (duodenal) अल्सर को ठीक करने में सहायक होते हैं। स्पिरुलिना में मौजूद क्लोरोफिल पाचन को बेहतर बनाता है और आंतों की सेहत में सुधार करता है। इसके नियमित सेवन से मसल्स मजबूत बनती हैं और फिजिकल परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर

स्पिरुलिना में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते हैं, जिससे अकसर होने वाली सूजन और बीमारियों का खतरा कम होता है। यह त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे स्किन ज्यादा यंग और ग्लोइंग नजर आती है। इसके अलावा, स्पिरुलिना इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है, जिससे शरीर किसी भी इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है।

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

स्पिरुलिना ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसके साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी सुधारता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

स्पिरुलिना शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह विशेष रूप से लिवर और किडनी को डिटॉक्स करता है, जिससे शरीर को अंदर से साफ और ऊर्जावान महसूस होता है। इसमें मौजूद क्लोरोफिल और फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर को हानिकारक धातुओं और केमिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में सहायक

स्पिरुलिना में मौजूद प्रोटीन और फाइबर शरीर को लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग से बचा जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट को एनर्जी में बदलने में मदद करता है, जिससे वजन जल्दी कम होने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका