न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनाइए इन 5 घरेलू उपायों को और पाइए पैरों में होने वाले दर्द और ऐंठन से छुटकारा

वर्तमान में महिलाओं और पुरुषों में दो समान शिकायतें सुनने को मिल रही हैं। यह शिकायतें उनके आपसी सम्बन्धों को लेकर नहीं अपितु उनकी शारीरिक समस्या को लेकर है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 28 Aug 2021 12:08:46

अपनाइए इन 5 घरेलू उपायों को और पाइए पैरों में होने वाले दर्द और ऐंठन से छुटकारा

वर्तमान में महिलाओं और पुरुषों में दो समान शिकायतें सुनने को मिल रही हैं। यह शिकायतें उनके आपसी सम्बन्धों को लेकर नहीं अपितु उनकी शारीरिक समस्या को लेकर है। हर दूसरा व्यक्ति यह कहते हुए मिल जाता है कि, यार आजकल रात को सोते समय मुझे अपने पैरों में बहुत दर्द महसूस होता है या फिर मेरी टांगों में ऐंठन होती है। कमजोरी की वजह से अक्सर महिलाओं और पुरुषों को रात के समय यह शिकायत होती है। वैसे तो इसका कोई खास कारण नहीं है लेकिन शारीरिक कमजोरी, उठने-बैठने का गलत तरीका और बैलेंस डाइट की अनदेखी इसकी वजह हो सकती हैं। वक्ती तौर के लिए महिलाएँ और पुरुष अपनी इस तकलीफ में किसी भी मेडिकल स्टोर से पेनकिलर ले लेते हैं, जिससे उन्हें कुछ समय के लिए आराम मिल जाता है लेकिन बाद में फिर वही तकलीफ होती है। लगातार इस तरह की समस्या बनी रहे तो आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। इससे बचने के लिए दवाइयां खाने से बेहतर है कि घरेलू तरीकों को अपनाया जाए। आप लोगों को चुस्त दुरुस्त रखने का हमारा एक और छोटा सा सुझाव, जिसे मानने के बाद हो सकता है आपको आराम मिले—

leg pain,home remedies to get rid of leg pain,leg pain treatment,Health,Health tips

1. गर्म दूध का सेवन

पैरों में दर्द और टाँगों की ऐंठन को दूर करने का सबसे सरल और कारगर घरेलू उपाय है दूध पीना। हर रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें। इसे श्रेष्ठ सुपरफूड्स में से एक माना गया है। इसके सेवन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इससे ऐंठन की समस्या से निजात मिलती है।

leg pain,home remedies to get rid of leg pain,leg pain treatment,Health,Health tips

2. नियमित रूप से खाएँ केला

केले में मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए लाभकारी है। इसमें बहुत से पोषक तत्व शरीरिक कमजोरी को दूर करने में मददगार हैं। ऐंठन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर रोज केले का सेवन करें।

leg pain,home remedies to get rid of leg pain,leg pain treatment,Health,Health tips

3. सरसों के तेल की मसाज

सरसों का तेल इस समस्या की निजात के लिए रामबाण इलाज है। सरसों के तेल में एसिटीक एसिड होता है जो किसी भी तरह के दर्द से राहत प्रदान करता है। इससे कोई साइफ इफैक्ट नहीं होता है। सरसों के तेल को गुनगुना करके पैरों की मसाज करें। टाँगों में ऐंठन की समस्या है तो घुटने के निचले हिस्से से लेकर पैरों की ऐडी तक मसाज करें। मसाज करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसे हल्के हाथों से धीरे-धीरे करें। मसाज को कभी भारी दबाव के साथ नहीं करें।

leg pain,home remedies to get rid of leg pain,leg pain treatment,Health,Health tips

4. गर्म तौलिया या हीटिंग पैड

पैरों में दर्द और टाँगों में होने वाली ऐंठन को दूर करने के लिए आप गर्म तौलिये या हीटिंग पैड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तौलिये को गरम तवे पर रखकर गर्म करें। फिर उससे टाँगों पर सेक करें। इस गर्म सेक से आपको जल्द आराम मिलेगा। यदि आपके पास हीटिंग पैड है तो फिर कोई समस्या नहीं है। जितनी गर्माहट आप सह सकते हैं उसी के अनुरूप पैड को गरम कीजिए और फिर उससे सेक कीजिए।

leg pain,home remedies to get rid of leg pain,leg pain treatment,Health,Health tips

5. बर्फ का सेक

टांगों की ऐंठन और पैरों के दर्द से निजात पाने के लिए आप बर्फ का उपयोग भी कर सकते हैं। बर्फ से टांगों पर मालिश करने से दर्द से राहत मिलती है।

नोट—हम दावा तो नहीं करते हैं अपितु आश्वस्त जरूर कर सकते हैं कि इन तरीकों को आजमाने से आप अपने पैरों के दर्द और टाँगों की ऐंठन से मुक्ति पा सकते हैं। यह लेखक के अपने विचार हैं। जरूरी नहीं है कि आप इससे सहमत हों। इन्हें आजमाने से पहले अपने डॉक्टर, वैद्य या फिर होम्योपैथी के डॉक्टर से अवश्य सम्पर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग