न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावधान! महिलाओं में सबसे ज्यादा होती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानकर आप रह जाएंगे हैरान

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया और गठिया जैसी बीमारियां आम होती जा रही हैं। जानें इनके लक्षण, कारण और बचाव के सही उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 10:28:50

सावधान! महिलाओं में सबसे ज्यादा होती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानकर आप रह जाएंगे हैरान

आजकल की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, खासकर जब वे करियर, परिवार और समाज की जिम्मेदारियों में उलझी होती हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ये बीमारियां शुरुआत में मामूली लग सकती हैं, लेकिन समय के साथ यह छोटी समस्याएं धीरे-धीरे गंभीर और जानलेवा बीमारियों का रूप ले लेती हैं। ऐसे में महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से जागरूक करने की सख्त जरूरत है, ताकि वे समय रहते उचित कदम उठा सकें और बड़ी बीमारियों का शिकार होने से खुद को बचा सकें। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि महिलाओं में किस-किस बीमारी का सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है और इसके पीछे के मुख्य कारण क्या हैं।

महिलाओं में होने वाली प्रमुख बीमारियां...

ब्रेस्ट कैंसर – यह आज के समय में महिलाओं में सबसे आम और तेजी से बढ़ने वाली जानलेवा बीमारी बन चुकी है। WHO की रिपोर्ट के अनुसार, बीते वर्षों में इस बीमारी से दुनिया भर में लगभग 6 लाख से अधिक महिलाओं की जान जा चुकी है। यह कैंसर स्तन के टिशू में तब होता है जब सेल्स असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। अगर समय रहते मैमोग्राफी, नियमित जांच और मेडिकल सलाह ली जाए, तो इसका इलाज संभव है और बचाव भी किया जा सकता है।

सर्वाइकल कैंसर – यह भी महिलाओं में होने वाला एक आम लेकिन कम पहचाना गया कैंसर है। यह कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स की परत में धीरे-धीरे बढ़ता है। ज्यादातर मामलों में यह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के संक्रमण के कारण होता है। साल 2022 में, इससे दुनिया भर में 3 लाख से ज्यादा महिलाओं की मौत हो चुकी है। HPV वैक्सीन और समय पर पैप स्मीयर टेस्ट से इसकी रोकथाम संभव है।

गठिया (Arthritis) – बढ़ती उम्र, हार्मोनल बदलाव और पोषण की कमी के चलते गठिया की समस्या महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है। इस बीमारी के 100 से ज्यादा प्रकार हैं, जिनमें सबसे आम है ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटॉइड आर्थराइटिस। यह रोग जोड़ों में सूजन, अकड़न, दर्द और चलने-फिरने में परेशानी का कारण बनता है। नियमित व्यायाम, कैल्शियम व विटामिन D की पर्याप्त मात्रा और फिजियोथेरेपी इसके लक्षणों को कम कर सकती है।

एनीमिया (Anemia) – WHO के मुताबिक, एनीमिया महिलाओं में सबसे आम पोषण संबंधित बीमारी है। यह तब होता है जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि ऑक्सीजन शरीर के सभी अंगों तक सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती। विशेष रूप से किशोरियों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में यह अधिक देखने को मिलता है। लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने से यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। आयरन युक्त आहार, फोलिक एसिड और नियमित हेल्थ चेकअप इसकी रोकथाम में सहायक हो सकते हैं।

महिलाएं क्यों करती हैं इन बीमारियों को नजरअंदाज?

महिलाएं अक्सर परिवार की देखभाल, बच्चों की परवरिश और नौकरी के बोझ के चलते खुद की सेहत को प्राथमिकता नहीं देतीं। उन्हें लगता है कि हल्का दर्द, थकान या कमजोरी सामान्य बात है, लेकिन यही लक्षण बाद में बड़ी बीमारी का संकेत बन सकते हैं। इसीलिए, महिलाओं को चाहिए कि वे अपनी सेहत को भी उतना ही महत्व दें जितना वे दूसरों की देखभाल को देती हैं।

समाज की जिम्मेदारी और जागरूकता की जरूरत

यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक करें, उन्हें नियमित जांच के लिए प्रेरित करें और एक ऐसा वातावरण तैयार करें जिसमें महिलाएं खुलकर अपने स्वास्थ्य की बात कर सकें। समाज की रीढ़ कही जाने वाली महिलाओं को स्वस्थ रखकर ही हम एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?