न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना जिम जाए इन 8 एक्सरसाइज से घर पर ही बनाए सिक्स पैक एब्स, जानें इनके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आसान एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप काफी कम समय में सिक्स पैक एब्स पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 5:55:40

बिना जिम जाए इन 8 एक्सरसाइज से घर पर ही बनाए सिक्स पैक एब्स, जानें इनके बारे में

वर्तमान समय में लोग अपनी सेहत को लेकर बेहद जागरूक हुए हैं और इसी के चलते वे अपनी लाइफस्टाइल में व्यायाम को शामिल कर रहे हैं। खासतौर से युवा वर्ग सेहत से ज्यादा अपनी बॉडी को आकर्षक दिखाने के लिए एक्सरसाइज का सहारा ले रहे हैं और चाहते हैं कि उनके बॉलीवुड-हॉलीवुड हीरो की तरह सिक्स पैक एब्स बने। सिक्स पैक एब्स पाना कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। हांलाकि जरूरी नहीं हैं कि इसके लिए जिम ही जाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आसान एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप काफी कम समय में सिक्स पैक एब्स पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

six pack abs at home with these exercises,healthy living,Health tips

क्रंच एक्सरसाइज

क्रंच एक्सरसाइज एब्स के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज मानी जाती है। यह आपको सिक्स पैक एब्स बनाने में मदद करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को फर्श पर फैला लें। इसके बाद घुटनों को मोड़ें और अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए हाथों को छाती पर रखें। अब सांस छोड़ते हुए सिर और छाती को ऊपर उठाएं। फिर सांस लेते हुए शुरुआती अवस्था में आ जाएं। आप एक्सरसाइज का अभ्यास लगातार कई बार कर सकते हैं।

six pack abs at home with these exercises,healthy living,Health tips

प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक, सभी एब्स वर्कआउट्स में अब तक की सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे करने के लिए शरीर को काफी कम मूवमेंट की जरूरत होती है और इसे कहीं भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी होता है कि आप उस पोजिशन को जितना हो सके उतने समय तक होल्ड करें। इससे आपके कोर, पीठ, पैर, हाथ आदि मसल्स पर लोड आता है और उन पर टेंशन क्रिएट होने लगती है। इस एक्सरसाइज को करने से आपके पेट का फैट काफी हद तक कम हो सकता है। प्लैंक कैसे करते हैं, किन-किन तरीकों से कर सकते हैं ये जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

six pack abs at home with these exercises,healthy living,Health tips

लेग रेज एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज आपके एब्डोमिनल यानी पेट के सारे मसल्स को मजबूत बनाता है और आपको एब्स लाने में मदद करता है। इसे एक्सरसाइज को करने के लिए फर्श या चटाई पर सीधे लेट जाएं और हाथों को सीधा करके रखें। इसके बाद पेट को टाइट करें और ब्रीदिंग नॉर्मल रखते हुए पैरों को आपस में चिपकाएं। अब पंजों को खींचते हुए ऊपर की ओर उठाएं। कोशिश करें अपने पैरों को जितना संभव हो उतना सीधा रखें, इसका अभ्यास 15 से 20 मिनट तक करें।

six pack abs at home with these exercises,healthy living,Health tips

सीटेड नी टक एक्सरसाइज

सीटेड नी टक एक्सरसाइज करने से आपके कोर मसल्स पर काफी अच्छे से टेंशन क्रिएट होती है। इसे फर्श या फिर बैंच पर किया जा सकता है। इसे करने के लिए आपने हाथों को वीडियो में दिखाए मुताबिक पीछे की ओर रखें और अपनी अंगुलियों से फर्श या फिर बैंच का सपोर्ट लें। अब हल्का सा पीछे झुकते हुए और पैरों को मोड़ते हुए घुटनों को अपने चेस्ट से स्पर्श कराने की कोशिश करें और आधा सेकेंड होल्ड करने के बाद पुन: पहले की स्थिति में आएं। ये एक राउंड कहलाएगा। इसी तरह आप 20-20 राउंड के 3/4 सेट करें।

six pack abs at home with these exercises,healthy living,Health tips

सिट अप्स एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने से एब्डोमिनल और कोर मसल्स स्ट्रांग होते हैं। एब्स को टोन करने के लिए भी सिट अप्स बेहतर और आसान एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए इसे करने के लिए फर्श पर ऊपर की ओर मुंह करके लेटें और फिर घुटनों को मोड़ लें। अब अपनी बाहों को कनपटी पर रखें और कोर को टाइट करें। इसके बाद गहरी सांस लें और पेट अंदर की ओर खीचें। अब पीठ को जमीन से ऊपर उठाने के लिए अपने पेट पर जोर दें। अब हिप्स को अपनी जगह रखते हुए अपर बॉडी को ऊपर की ओर उठाएं और फिर वापस जमीन की ओर जाएं।

six pack abs at home with these exercises,healthy living,Health tips

आर्म्स हाई पार्शियल सिटअप्स एक्सरसाइज

इससे आपके अपर एब्स और कोर मसल्स पर काफी टेंशन क्रिएट होती है। आर्म्स हाई पार्शियल सिटअप्स करने के लिए अपनी पीठ के बल लेटें और घुटने 90 डिग्री पर फोल्ड कर लें। अब अपने हाथों को सीधे उपर की ओर उठाएं और एक्सरसाइज के दौरान भी उनको ऐसा ही रहना चाहिए। अब आपको जितना हाथों को ऊपर रखते हुए आधा बैठना है और फिर फर्श पर नीचे की ओर जाना है। ध्यान रखें कि आपकी बॉडी बैलेंस हो और आपके घुटने छाती से स्पर्श हो सकें। इसके बार फिर से अपनी प्रारंभिक स्थिति में आएं और इसे फिर से दोहराएं। 20 रेप्स के 3/4 सेट करें।

six pack abs at home with these exercises,healthy living,Health tips

नी इंस एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप एक बेंच के किनारे पर बैठ जाएं। इसके बाद घुटनों को धीरे धीरे मोड़ते हुए अपने शरीर के नजदीक लाए फिर बाहर की ओर ले जाएं। ऐसा आप बार बार करें। इससे मसल्स में खिंचाव आता है जिससे पैक्स बनाने में आसानी होती है।इस प्रक्रिया को हर रोज करने से कुछ ही दिनों में आपको एब्स महसूस होने लगेंगे।

six pack abs at home with these exercises,healthy living,Health tips

रशियन ट्विस्ट एक्सरसाइज

रशियन ट्विस्ट एक्सरसाइज एब्स के साथ-साथ कोर मसल्स और ऑब्लिक्स (साइड्स) पर भी टेंशन क्रिएट करती है। ऐसा करने के लिए आपको वीडियो में दिखाए मुताबिक घुटनों को मोड़ते हुए V शेप बनाना है। यानि की आपकी बॉडी सिर्फ आपके हिप्स पर ही बैलेंस होनी चाहिए। फिर उसके बाद अपने अपर बॉडी को दोनों तरफ ट्विस्ट करें। ऐसा करने पर आपकी एब्स में खिंचाव महसूस होगा और वहां का फैट भी बर्न होगा। इस एक्सरसाइज के 20-20 राउंड के 3 या 4 सेट कर सकते

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!