Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों में प्रजनन क्षमता के साथ ही कई तरह से प्रभावी हैं लाइकोपिन, जानें इसके फायदे और आहार

जब भी सेहत की बात की जाती हैं तो पोषक तत्वों का जिक्र जरूर किया जाता हैं जिनसे शरीर को मजबूत बनाया जाता हैं। इन पोषक तत्वों की भरपाई शरीर में उचित आहार से होती हैं। आज इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं लाइकोपिन की जो एक फाइटोन्यूट्रिएंट्स है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Mar 2023 9:29:46

पुरुषों में प्रजनन क्षमता के साथ ही कई तरह से प्रभावी हैं लाइकोपिन, जानें इसके फायदे और आहार

जब भी सेहत की बात की जाती हैं तो पोषक तत्वों का जिक्र जरूर किया जाता हैं जिनसे शरीर को मजबूत बनाया जाता हैं। इन पोषक तत्वों की भरपाई शरीर में उचित आहार से होती हैं। आज इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं लाइकोपिन की जो एक फाइटोन्यूट्रिएंट्स है। लाइकोपिन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन यह शरीर में बहुत प्रभावी असर दिखाता हैं। यह पोषक तत्व मूल रूप से मानव शरीर द्वारा नहीं बनाया जाता है बल्कि प्लांट द्वारा उत्पादित होते हैं। लाइकोपिन के अंदर स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं लाइकोपिन से शरीर को मिलने वाले फायदे और इसकी भरपाई करने वाले आहार की जानकारी। आइये जानते हैं इसके बारे में...
lycopene,benefits,fertility,men,diet,lycopene benefits,healthy living,health tips in hindi जानलेवा कैंसर से बचाए

वैज्ञानिकों के अनुसार लाइकोपीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जिसे कैंसर में सबसे ज्यादा प्रभावी पाया गया है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर सेल्स को पनपने से और बढ़ने से रोकता है। रिसर्च के अनुसार स्किन कैंसर, लंग कैंसर, कोलन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि को रोकने में लाइकोपीन सक्षम है। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी करने वाले परिणाम दिखे हैं प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में। प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों के अंडकोष में होने वाला कैंसर है। इसलिए डॉक्टर्स पुरुषों को लाल रंग के फलों-सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने की सलाह देते हैं। lycopene,benefits,fertility,men,diet,lycopene benefits,healthy living,health tips in hindi हड्डियों को कमजोर होने से बचाए

अब तक लोग कैल्शियम और विटामिन के को हड्डियों की मजबूती के लिए जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन लाइकोपिन भी हड्डियों में ऑक्सीडेटिव तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, जो कमजोर हड्डी की संरचना का कारण बनता है, इसलिए पुरुषों को लाइकोपिन वाले आहार का सेवन करना चाहिए। ये हड्डियों के सेल्यूलर आर्किटेक्चर को मजबूत बनाता है। lycopene,benefits,fertility,men,diet,lycopene benefits,healthy living,health tips in hindi दिल की बीमारी का खतरा करे कम

लाल रंग के तमाम फलों और सब्जियों को खाने की सलाह हार्ट के रोगियों को भी दी जाती है। इसका कारण यह है कि लाइकोपीन वाले फूड्स आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लाइकोपीन के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यही दोनों वो फैक्टर हैं, जो आमतौर पर हार्ट की बीमारियों का कारण बनते हैं। इसलिए अगर आपने इन्हें कंट्रोल कर लिया, तो हार्ट की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए दिल की बीमारियों से बचे रहने के लिए आपको भी लाल रंग वाले फल-सब्जियों का सेवन करना चाहिए। lycopene,benefits,fertility,men,diet,lycopene benefits,healthy living,health tips in hindi प्रजनन क्षमता करें बेहतर

खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान और प्रदूषण की वजह से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होने लगती है दुनिया भर में कम से कम 10 से 15 फ़ीसदी को प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याएं सामने आई है ऐसे में लाइकोपीन पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में पॉजिटिव रिजल्ट देते हैं। lycopene,benefits,fertility,men,diet,lycopene benefits,healthy living,health tips in hindi पाचन रहता है दुरुस्त

वैसे तो सभी प्रकार के फलों और सब्जियों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए इनके सेवन से पाचन बेहतर रहता है। लेकिन लाल रंग के ज्यादाकर फलों और सब्जियों में सॉल्युबल फाइबर के साथ-साथ नैचुरल वाटर भी होता है, जो आपके शरीर को ठंडा रखता है, डिहाइड्रेशन से रोकता है और पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है। पाचन क्षमता अच्छी होने से शरीर भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित कर पाता है, जिससे शरीर स्वस्थ और फिट भी रहता है। lycopene,benefits,fertility,men,diet,lycopene benefits,healthy living,health tips in hindi लाइकोपिन युक्त आहार

खरबूजा


गर्मियों के मौसम में खरबूजा का सेवन किया जाता है। खरबूजा के अंदर पानी की मात्रा के साथ फोलेट, विटामिन के, पोटैशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, मैग्नीशियम पाया जाता है। खरबूजा को भी लाइकोपिन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से आप कई गंभीप बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। lycopene,benefits,fertility,men,diet,lycopene benefits,healthy living,health tips in hindi पपीता

पपीता एक ऐसा फल है जो अप्रैल से लेकर अक्टूबर के महीने में सबसे ज्यादा मार्केट में उपलब्ध होता है। एक कप पपीते में करीब 1828 माइक्रोग्राम लायकोपीन पाया जाता है। इसमें काफी कम कैलोरी होती है, जो लोग इस फल से एलर्जिक हैं वे इसके सेवन से बचें। lycopene,benefits,fertility,men,diet,lycopene benefits,healthy living,health tips in hindi अमरुद
अमरुद को भी लाइकोपिन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी के साथ ओमेगा-3 और फाइबर भी पाया जाता है। एक कप अमरूद में करीब 5204 माइक्रोग्राम लाइकोपिन पाया जाता है। lycopene,benefits,fertility,men,diet,lycopene benefits,healthy living,health tips in hindi तरबूज

खरबूजे की तरह ही तरबूज भी गर्मियों का मौसमी फल है। बता दें कि तरबूज का सेवन डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसको खाने से कार्ब्स, नैचुरल शुगर, प्रोटीन, फाइबर और फैट मिलता है। तरबूज में करीब 4532 माइक्रोग्राम लाइकोपिन मौजूद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology