न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना पॉजिटिव हो चुके लोगों में बढ़ा दिल से जुड़ी 20 तरह की बीमारियों का खतरा! डायबिटीज भी है शामिल

एक स्टडी के मुताबिक, जिस किसी को भी पिछले एक साल में कोविड हुआ था, उसे कुछ घातक स्वास्थ जोखिम या साइड इफेक्ट का खतरा हो सकता है। इन साइड इफेक्ट में कुछ गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। जिनमें से टाइप-2 डायबिटीज भी एक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Apr 2022 1:07:16

कोरोना पॉजिटिव हो चुके लोगों में बढ़ा दिल से जुड़ी 20 तरह की बीमारियों का खतरा! डायबिटीज भी है शामिल

देश में कोरोना के मामले एक बार बढ़ना शुरू हो गए है। हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 2,380 केस सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 2067 और सोमवार को 1247 केस मिले थे। एक्सपर्ट कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए उचित सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। पिछले लगभग 2 सालों से लगातार COVID-19 के नए-नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं, जिसकी चपेट में लाखों लोग आ चुके हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक, जिस किसी को भी पिछले एक साल में कोविड हुआ था, उसे कुछ घातक स्वास्थ जोखिम या साइड इफेक्ट का खतरा हो सकता है। इन साइड इफेक्ट में कुछ गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। जिनमें से टाइप-2 डायबिटीज भी एक है।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद रिकवर हुए लोगों मेें लंबे समय तक कुछ लक्षण देखे गए, जिसे लॉन्ग कोविड कहा जाता है। कुछ समय पहले ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण लोगों में गंभीर लक्षण नहीं देखे गए लेकिन एक स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों को पिछले साल कोविड हुआ था, उन्हें अगले 12 महीनों में कुछ गंभीर स्वास्थ समस्याओं का जोखिम हो सकता है। यहां तक ​​​​कि जो लोग कोविड के कारण अस्पताल में भी एडमिट नहीं हुए थे, उन लोगों में भी यह जोखिम देखा जा सकता है।

नेचर मेडिसिन में पब्लिश हुई स्टडी के मुताबिक, कोरोना का लॉन्ग टर्म लक्षण हार्ट और वेस्कुलर सिस्टम में देखे जा सकते हैं। इनमें कार्डियक अरेस्ट, हृदय गति रुकना, स्ट्रोक, अनियमित हृदय रिदम, रक्त के थक्के जमना, ब्लड वेसिल्स डिसीज और सूजन संबंधित विकार शामिल हैं।

साथ ही कोविड से ठीक हुए लोगों में खून के थक्के की समस्या देखी गई थी, जिसका समय पर इलाज न करने से मौत भी हो सकती है। धमनियों या नसों में बनने वाला रक्त का थक्का काफी गंभीर हो सकता है, खासकर, अगर वह फेफड़ों या हार्ट जैसे अंगों में चला जाता है।

रिसर्च में पाया गया, जिन लोगों को कोरोना वायरस हुआ था उन लोगों में 12 महीनों के बाद हार्ट फेल का जोखिम 72% अधिक बढ़ गया था। विशेषज्ञों ने इस रिसर्च के लिए 1.10 करोड़ से अधिक अमेरिकी लोगों के आंकड़ों को देखा, जिनमें 1.54 लाख ऐसे लोग थे, जिन्हें कोरोना ने अपनी चपेट में लिया था। उन्होंने अनुमान लगाया था, उन लोगों को लगभग 20 तरह की दिल से जुड़ी समस्या का जोखिम हो सकता है।

रिसर्च में यह भी पाया गया कि जिन लोगों को एक साल पहले कोविड था, उन लोगों कोविड न होने वाले लोगों की तुलना में अधिक जोखिम था। हालांकि यह स्टडी उन लोगों पर हुई थी, जिन्होंने कोविड वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लिया था। रिसर्च के मुताबिक, यह जोखिम सिर्फ उन लोगों को है, जिन्हें कोविड हुआ था। वहीं अगर किसी ने वैक्सीन ली हुई है तो यह उन 20 स्थितियों को कम कर सकता है।

रिसर्च के मुताबिक, कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने बाद 12 महीनों के अंदर उनमें टाइप 2 डायबिटीज विकसित होने की संभावना 46% अधिक थी। जिन लोगों में हल्के लक्षण थे, यह रिसर्च उन लोगों के लिए भी है। एक्सपर्ट कहते हैं कि वैक्सीन ही कोरोना के खिलाफ सबसे अच्छा तरीका है। हो सकता है वैक्सीन लेने से इन स्वास्थ जोखिम का खतरा कम हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!