न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में मिलने वाले ये 7 संकेत करते हैं कमजोर इम्युनिटी की ओर इशारा

कोरोना के बाद से ही सभी अपने शरीर और सेहत पर ध्यान देने लगे हैं। जिसमें खासतौर से शरीर की इम्युनिटी का ख्याल रखा जाता हैं जिसकी मजबूती शरीर को वायरल बैक्टीरियल, फंगल या प्रोटोजोआ आदि से संक्रमित होने से बचाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Apr 2022 8:12:37

शरीर में मिलने वाले ये 7 संकेत करते हैं कमजोर इम्युनिटी की ओर इशारा

कोरोना के बाद से ही सभी अपने शरीर और सेहत पर ध्यान देने लगे हैं। जिसमें खासतौर से शरीर की इम्युनिटी का ख्याल रखा जाता हैं जिसकी मजबूती शरीर को वायरल बैक्टीरियल, फंगल या प्रोटोजोआ आदि से संक्रमित होने से बचाती है। इम्युनिटी शरीर में पहुंचने वाले हानिकारक वायरस से लड़ने में मदद करती हैं। ऐसे में सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि आपके शरीर की इम्युनिटी मजबूत हो। इम्युनिटी कमजोर होते ही आपको सतर्क हो जाने की जरूरत हैं ताकि बीमार होने से बचा जा सकें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कमजोर इम्युनिटी की ओर इशारा करते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

immunity,poor immunity,indication for poor immunity,healthy living,Health tips

लगातार थकान बने रहना

रात में 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद हर कोई सुबह काफी एनर्जेटिक महसूस करता है। लेकिन जिसकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, वह रात में पर्याप्त नींद लेने पर भी अगले दिन काफी सुस्त महसूस करता है। अगर वह कोई मेहनत का काम न भी करे, तो भी उसके शरीर में थकान बनी रहती है और एनर्जी भी काफी कम रहती है। इसका इलाज है कि एक्सरसाइज और योग करें। ये दोनों शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ा देते हैं, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और यह तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ थकान को भी दूर करके शरीर में एनर्जी लाता है।

immunity,poor immunity,indication for poor immunity,healthy living,Health tips

बार-बार बीमार पड़ना

मौसम बदलने पर बीमार पड़ना आम बात है, खासकर सर्दियों के महीनों में। लेकिन अगर आप हर मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है। इम्यून सिस्टम बैक्टीरिया, वायरस और बीमारी से लड़ता है। अगर आप को अक्सर यूरिन इन्फेक्शन, मुंह के छाले, जुकाम या फ्लू की शिकायत रहती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

immunity,poor immunity,indication for poor immunity,healthy living,Health tips

लंबे समय तक सर्दी-जुकाम बना रहना

एक्सपर्ट कहते हैं कि वयस्कों को साल में 2-3 बार सर्दी-जुकाम होना आम बात है, लेकिन वहीं कुछ लोगों में सर्दी जुकाम अधिक लंबे समय तक बना रहता है या बार-बार होता है। सर्दी-जुकाम के समय एंटीबॉडी विकसित करने और कीटाणुओं से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को 3 से 4 दिन लगते हैं, यानी कि सर्दी 3-4 दिन बनी रह सकती है। लेकिन अगर आपको लंबे समय तक सर्दी-जुकाम बना रहता है, तो यह भी कमजोर इम्यूनिटी के संकेत हैं।

immunity,poor immunity,indication for poor immunity,healthy living,Health tips

एलर्जी की शिकायत

बहुत से लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है जिसकी वजह से उन्हें मौसमी बुखार होता रहता है। लेकिन अगर आपकी आंखों में हमेशा पानी रहता है, खाने की किसी चीज से आपको रिएक्शन हो जाता है, स्किन रैशेज, जोड़ों में दर्द और पेट में हमेशा दिक्कत रहती है तो ये भी आपके इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का एक संकेत हो सकता है।

immunity,poor immunity,indication for poor immunity,healthy living,Health tips

लगातार पेट संबंधित समस्या

इम्यूनिटी का संबंध आंत और पेट से भी होता है। इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर किसी का पेट खराब है, तो उसकी सेहत कभी अच्छी नहीं रह सकती। हमारे शरीर में लगभग 70% प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले ऊतक हमारी आंत में होते हैं। यदि आप नियमित रूप से पेट की समस्याओं जैसे दस्त, सूजन, कब्ज आदि से पीड़ित हैं, तो यह कमजोर इम्यूनिटी का परिणाम हो सकते हैं।

immunity,poor immunity,indication for poor immunity,healthy living,Health tips

अधिक तनाव होना

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली का पहला संकेत अधिक तनाव है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इम्यूनिटी पर सबसे अधिक प्रभाव तनाव का पड़ता है। अगर कोई अधिक तनाव लेता है, तो जाहिर सी बात है उसकी इम्यूनिटी काफी कमजोर रहेगी। दरअसल, तनाव लेने से श्वेत रक्त कोशिकाओं और लिम्फोसाइट की संख्या में कमी आती है। ये दोनों ही हमारे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और कई तरह के वायरस से बचाते हैं। ऐसे में लंबे समय तक तनाव लेने से इम्यूनिटी धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है।

immunity,poor immunity,indication for poor immunity,healthy living,Health tips

शरीर के घाव भरने में देरी

रोजमर्रा के काम करते समय हाथ या शरीर में कट लगना या चोट लगना आम बात है। अगर घाव को सही होने में अधिक समय लगता है, तो यह भी कमजोर इम्यूनिटी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा डायबिटीज में भी घाव भरने में देरी होती है, इसलिए एक्सपर्ट से तुरंत सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!