न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुरक्षित रखना चाहते हैं अपने दाँत तो भूलकर भी न करें ये काम

बाल्यावस्था में कुछेक बच्चों में एक ऐसी आदत पड़ जाती है जो उन्हें बड़े होने पर बहुत तकलीफ देती है। यह आदत है दाँतों से कुछ न कुछ काटते या चबाते रहने की। बचपन की यह आदत बुढ़ापे तक छूटती नहीं है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 2:49:05

सुरक्षित रखना चाहते हैं अपने दाँत तो भूलकर भी न करें ये काम

बाल्यावस्था में कुछेक बच्चों में एक ऐसी आदत पड़ जाती है जो उन्हें बड़े होने पर बहुत तकलीफ देती है। यह आदत है दाँतों से कुछ न कुछ काटते या चबाते रहने की। बचपन की यह आदत बुढ़ापे तक छूटती नहीं है। अनजाने में इस आदत के कारण व्यक्ति अपनी खूबसूरती के एक अंग दाँतों को नुकसान पहुँचा लेता है। उसकी इस आदत के कारण उसके दाँतों की खूबसूरती खत्म हो जाती है। आइए आज डालते हैं एक नजर उन आदतों पर जिनकी वजह से आप अपने खूबसूरत दाँतों को क्षतिग्रस्त कर लेते हैं।

teeth care tips,teeth care,teeth,tips to take care of teeth,teeth caring tips,Health,healht tips

बॉलपैन या पैंसिल चबाना

आपने कार्यस्थलों पर कई ऐसे व्यक्तियों को देखा होगा जो अक्सर अपने मुंह में बॉल पैन या पैंसिल लेकर उसे दाँतों से चबाते रहते हैं। हालांकि आजकल ऑफिसों में पूरा काम कम्प्यूटरों पर होता है लेकिन कम्प्यूटर पर काम करते हुए भी लोग अपनी टेबल पर कागज कलम रखते हुए कुछ-न-कुछ लिखते रहते हैं। जब वे कम्प्यूटर के कीबोर्ड पर काम करते हैं तो बॉल पैन या पैंसिल को अपने मुंह में रख लेते हैं और अनचाहे ही वे उसे होंठों की सहायता से इधर-उधर करते रहते हैं या फिर उसे दाँतों से चबाते रहते हैं। पैन पैंसिल को दाँतों से चबाने के कारण दाँतों के ऊपरी किनारों के टूटने का डर रहता है। टूटने से दाँतों की सुन्दरता खराब होती है।

teeth care tips,teeth care,teeth,tips to take care of teeth,teeth caring tips,Health,healht tips

बर्फ चबाना

कुछ लोगों में बर्फ के टुकड़े यानी कि आइस क्यूब चबाने की आदत होती है। कोल्ड ड्रिंक के गिलास में डली बर्फ को भी चबाकर खाते हैं। बर्फ के सख्त और अत्यधिक ठंडे टुकड़ों को चबाने से दांतों के किनारे टूट सकते हैं या दांत चटक सकते हैं। लंबे समय के लिए दांतों में झनझनाहट हो सकती है। इसे चबाने के कारण दांत के अंदर मौजूद मुलायम ऊतकों (टिश्यूज़) पर असर पड़ता है जिससे दांतों में लगातार दर्द हो सकता है। यदि आप बर्फ को चबाने की आदत से मजबूर हैं तो इस आदत को दूर करने के लिए कोल्ड ड्रिंक में बर्फ के टुकड़ों को डालना बंद कीजिए। साथ ड्रिंक को स्ट्रॉ से पीएं।

teeth care tips,teeth care,teeth,tips to take care of teeth,teeth caring tips,Health,healht tips

खट्टे का सेवन

दांतों के ऊपर सबसे बाहरी परत को एनैमल कहा जाता है, जो हमारे शरीर की हड्डी से भी ज़्यादा मजबूत होती है। यह दांतों को एसिड और रसायनों से होने वाले नुकसानों से भी बचाती है। कोई भी खाद्य या पेय पदार्थ जितना ज्यादा एसिडिक होगा, वह दांतों को उतना ही ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा। एसिडिक पेय-खाद्य पदार्थ या खट्टे फलों के नियमित सेवन से दांतों पर चढ़ी एनैमल परत स्थाई रूप से खराब हो जाती है। सोडा से लेकर टमाटर जूस, संतरा जूस, सेब का जूस, अंगूर का जूस, नींबू पानी, अनानास जूस, खट्टे फल, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, शराब, कॉफी, चाय, ये सभी एसिडिक खाद्य पदार्थ में आते हैं। इनका पीएच स्केल 7 से कम होता है जिससे ये सबसे पहले दांतों की एनैमल परत को नुकसान पहुंचाते हैं। इस परत के खराब होने या घिस जाने की वजह से ठंडा या गर्म दांतों पर लगने लगता है, तो झनझनाहट महसूस होती है। दांतों में दर्द भी हो सकता है। दांतों पर गंदे धब्बे पड़ सकते हैं। कीड़े लगने का जोखिम बढ़ जाता है। दांतों के अंदर पस भी पड़ सकता है।

teeth care tips,teeth care,teeth,tips to take care of teeth,teeth caring tips,Health,healht tips

दांतों से कठोर वस्तु चबाना

कुछ लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है। कपड़ों की सिलाई करने वाले लोग भी सिलाई के दौरान बॉबी पिन को दांतों के बीच रख लेते हैं। महिलाएं बालों को खोलने या बांधने के दौरान पिन मुंह में दबा लेती हैं। इससे दांतों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। सबसे पहले मसूड़ों पर इसका असर पड़ता है और दांतों की एनैमल परत को हानि पहुंचती है। नतीजतन दांतों में झनझनाहट पैदा हो सकती है और बाद में दांत टूट भी सकते हैं। दांतों का आकार बदल जाता है। दरार पड़ जाती है या कोई कोना टूट जाता है। कई मामलों में आधा दांत पूरी तरह टूट जाता है।

teeth care tips,teeth care,teeth,tips to take care of teeth,teeth caring tips,Health,healht tips

दांतों को कैंची या औजार समझना

आपके दांत कैंची या औजार नहीं हैं। कुछ लोग कपड़ों में लगा प्लास्टिक का टैग, टेप या धागा दांतों से तोड़ते हैं। खाने के पैकेट को भी दांतों से फाडक़र खोलते हैं। ऐसी आदतें दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं। दांतों में दरार पड़ सकती है या इसके किनारे टूट सकते हैं। इसके अलावा मसूड़ों पर भी इसका असर पड़ता है। खासतौर पर बच्चों में ये आदत दूर करनी चाहिए।

teeth care tips,teeth care,teeth,tips to take care of teeth,teeth caring tips,Health,healht tips

चेन के कुंदे को दाँतों से दबाना

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग बैग की चेन, पैंट की जिप चैन आदि की रुकावट को दूर करने के लिए उसे अपने दाँतों से जोर से दबा देते हैं। इससे वह फिर से काम करने लग जाती है। लेकिन इसका सबसे बड़ा नुकसान दाँतों को होता है। दाँतों के जरिये जो अत्यधिक दबाव उस पर पड़ता है उससे मसूडे कमजोर हो जाते हैं। इससे दांत हिलने लगते हैं या फिर कई बार ज्यादा जोर लगाने ले दाँत का ऊपरी हिस्सा टूट जाता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो इस आदत को दूर कीजिए और अपने दाँतों को पूरी तरह से सुरक्षित रखिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग