न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाजार की बजाय बच्चों को खिलाएं घर पर बनाकर सेरेलक, मिलेगा भरपूर पोषण

यह आपके बच्चे के शारीरिक विकास के लिए जरूरी है और बाजार में मिलने वाले सेरेलक से कई गुना बेहतर यहां हम आपको घर पर सेरेलेक बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं जिसके लिए आपको कुछ खास खरीदने की जरूरत भी नहीं है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 May 2022 4:56:12

बाजार की बजाय बच्चों को खिलाएं घर पर बनाकर सेरेलक, मिलेगा भरपूर पोषण

नवजात शिशु के लिए माँ का दूध ही सबकुछ होता है और इसलिए माँ के दूध को अमृत कहा गया है। लेकिन वक़्त के साथ जब शिशु बड़ा होने लगता है तो शिशु को दूसरे आहार भी दिए जाते हैं और उन्हीं आहारों में से एक है सेरेलक। घर में बना सेरेलक स्वस्थ और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसे दलिया, फलों के गूदे, सूखे मेवे और विभिन्न प्रकार की दालों को मिक्स करके बनाया जाता है। यह स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह आपके बच्चे के शारीरिक विकास के लिए जरूरी है और बाजार में मिलने वाले सेरेलक से कई गुना बेहतर यहां हम आपको घर पर सेरेलेक बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं जिसके लिए आपको कुछ खास खरीदने की जरूरत भी नहीं है।

homemade cerelac for child,Health tips,healthy living

आवश्यक सामग्री :

एक कप रागी
एक कप बाजरा
एक कप गेहूं
एक कप मकई (छोटी)
एक कप मकई (बड़ी)
एक कप ब्राउन राइस
एक कप मूंग दाल
एक कप चना दाल
एक भुना चना
1/2 कप काजू
1/2 कप बादाम
10 इलायची के दाने

बनाने की विधि :

-बादाम व काजू को छोड़कर सभी सामग्रियों को रात भर पानी में भिगो के छोड़ दे।

-अगले दिन पानी को निकाल दे और उन्हें अच्छी तरह सूखने के लिए धूप में फैला दें।

-सूख जाने पर इन्हें कड़ाही में हल्का भुन लें।

-अंत में बादाम, काजू, इलायची व भुनी हुई सारी सामग्री को मिक्सी में पीस लें।

-अच्छी तरह पीसकर इसे एयरटाइट डिब्बे में रख लें।

-एक कड़ाही को मध्यम आंच पर गैस पे रखें।

-इसमें दो बड़े चम्मच घर पर बना हुआ सेरेलक डालें और हल्का सा भून लें।

-उसमें एक गिलास पानी डालें और मध्यम आंच पर पकने दे।

-अब उसे दलिया की तरह पकाए।हो गया आपका सेरेलैक तैयार।

homemade cerelac for child,Health tips,healthy living

घर में बने सेरेलक के फायदे

# सबसे पहली बात यह है कि इसे मां बेहद प्यार से बनाती है, तो उसका असर शिशु के स्वास्थ्य पर जरूर होता है।

# आप शिशु के स्वाद के अनुसार इसमें विभिन्न तरह की सामग्रियां मिक्स कर सकती हैं, ताकि वह उसे खुश होकर खाए।

# इसमें डलने वाली सभी सामग्रियां घर की होती हैं, इसलिए शिशु को एलर्जी होने की आशंका कम ही होती है।

# इसमें पड़ने वाली सामग्रियां फाइबर युक्त होती हैं, इसलिए शिशु का पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करता है और कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती।

# घर में बनने वाला सेरेलक रसायन मुक्त होता है और ताजा भी होता है।

# इसमें रागी भी डाली जा सकती है, जो कैल्शियम से समृद्ध होती है। इससे शिशु की हड्डियां मजबूत होती हैं।

# सेरेलक में दालें भी मिक्स की जाती है, जो प्रोटीन से भरपूर होती हैं और शिशु के बेहतर विकास के लिए प्रोटीन जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग