न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको सालभर हेल्दी रखेगा ये ड्राईफ्रूट, जानें इसके 7 फायदे

100 ग्राम सूखे हुए अंजीर में 209 कैलरी, 4 ग्राम प्रोटीन, 1.5 ग्राम फैट, 48.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.2 ग्राम फाइबर होता है। वहीं, 100 ग्राम ताजे अंजीर में 43 कैलरी, 1.3 ग्राम प्रोटीन, 0.3 ग्राम फैट, 9.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 2 ग्राम फाइबर होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Sep 2021 10:33:04

आपको सालभर हेल्दी रखेगा ये ड्राईफ्रूट, जानें इसके 7 फायदे

अंजीर को अंग्रेजी में figs कहते हैं। अंजीर को हम फल और ड्राईफ्रूट दोनों तरह से खा सकते हैं। अंजीर एक बेहद मीठा फल है क्योंकि इसमें नैचरल शुगर की मात्रा भी बहुत होती है और यह ऐंटिऑक्सिडेंट का भी बेहतरीन सोर्स है जिस वजह से यह हमें सेहतमंद रखने में मदद करता है। अंजीर में विटमिन ए, सी, के, बी के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीन, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। 100 ग्राम सूखे हुए अंजीर में 209 कैलरी, 4 ग्राम प्रोटीन, 1.5 ग्राम फैट, 48.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.2 ग्राम फाइबर होता है। वहीं, 100 ग्राम ताजे अंजीर में 43 कैलरी, 1.3 ग्राम प्रोटीन, 0.3 ग्राम फैट, 9.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 2 ग्राम फाइबर होता है। आज हम आपको बताएंगे अंजीर खाने के उन फायदों के बारे में जो आपको सालभर हेल्दी रखने में मदद करेंगे।

आपको सालभर हेल्दी रखेगा ये ड्राईफ्रूट, जानें इसके 7 फायदे

वजन घटाने और पाचन को दुरुस्त करता है अंजीर

फाइबर पाचन के लिए फायदेमंद होने के साथ कैंसर और टाइप 2 शुगर के रिस्क को कम करता है। फाइबर पेट लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
अध्ययन के मुताबिक फाइबर युक्त खाने से कैलोरी को कम करने में मदद मिलती है। वहीं सूखे अंजीर में कैलोरी भी अधिक ज्यादा होती है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप नियमित रूप से कम मात्रा में इसका सेवन करें। अंजीर में मौजूद हाई फाइबर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अच्छे पाचन तंत्र के लिए नियमित रूप से फाइबर का सेवन जरूरी है। ये पाचन को आसान बनाते हैं।

आपको सालभर हेल्दी रखेगा ये ड्राईफ्रूट, जानें इसके 7 फायदे

हार्ट के लिए फायदेमंद अंजीर

शरीर में फ्री रैडिकल्स बनने पर हार्ट में मौजूद कोरोनरी धमनियां जाम हो जाती हैं और हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में अंजीर में मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट गुण इन फ्री रैडिकल्स को खत्म कर हार्ट को सुरक्षित रखता है। इसके अलावा अंजीर में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी ऐसिड (Omega 6 Fatty Acid) गुण भी होते हैं, जो आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

आपको सालभर हेल्दी रखेगा ये ड्राईफ्रूट, जानें इसके 7 फायदे

अंजीर ब्लड प्रेशर को रखता कंट्रोल

अंजीर पोटेशियम का अच्छा स्रोत है। पोटेशियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है, जो शरीर के लिए जरूरी है और इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद मिलती है क्योंकि यह सोडियम के हानिकारक प्रभावों को नकारता है। पोटेशियम से भरपूर डाइट का सेवन करने से ब्लड फ्लो और पाचन संबंधी विकारों में भी मदद मिल सकती है। अध्ययन के अनुसार डायबिटीज वाले व्यक्तियों के लिए, पोटेशियम से भरपूर आहार लेने से आपको हृदय और किडनी की बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है।

आपको सालभर हेल्दी रखेगा ये ड्राईफ्रूट, जानें इसके 7 फायदे

अंजीर कलेस्ट्रॉल लेवल को करे कम

अंजीर में पेक्टिन नाम का सॉल्युबल फाइबर होता है जो खून में मौजूद बैड कलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है। साथ ही अंजीर का फाइबर गुण पाचन तंत्र से भी एक्स्ट्रा कलेस्ट्रॉल को साफ कर सकता है।

आपको सालभर हेल्दी रखेगा ये ड्राईफ्रूट, जानें इसके 7 फायदे

कब्ज दूर करता है अंजीर

अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है और पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करने लगता है। अंजीर में पर्याप्त मात्रा में डाइट्री फाइबर पाया जाता है। इसलिए अंजीर खाने से पेट साफ करने में मदद मिलती है। पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए 2-3 अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह खा लें।

आपको सालभर हेल्दी रखेगा ये ड्राईफ्रूट, जानें इसके 7 फायदे

हीमॉग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है अंजीर

शरीर में जब आयरन की कमी हो जाती है तो व्यक्ति अनीमिया का शिकार हो जाता है। सूखे अंजीर को आयरन का मेन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में हीमॉग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। अंजीर खाने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है और शरीर किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

आपको सालभर हेल्दी रखेगा ये ड्राईफ्रूट, जानें इसके 7 फायदे

हड्डियों के लिए फायदेमंद अंजीर

अंजीर में कैल्शियम (Calcium), पोटैशियम (Potassium) और मैग्नीशियम (Magnesium) भरपूर मात्रा में होता है और ये सभी चीजें हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी मानी जाती हैं। कैल्शियम से भरपूर अंजीर, हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है जिससे हड्डी टूटने का खतरा कम हो जाता है। मिनरल्स की दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए शरीर को रोजाना 1000 एमजी कैल्शियम की जरूरत होती है।

अधिक सेवन से हो सकती है परेशानी

अंजीर के नुकसान ढ़ूंढना मुश्किल है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। वहीं सूखे अंजीर में सल्फाइट होता है और इसका अधिक सेवन माइग्रेन अटैक बढ़ा सकता है। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो अंजीर का संवन डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजीर खाने से पथरी की समस्या हो सकती है। अंजीर में ऑक्सलेट नामक तत्व होते हैं, ऐसे में अंजीर खाने से गुर्दे की समस्या हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके